Vrat Special recipe: सिंघाड़ा आटे का चीला

बनाने की सामग्री सिंघाड़ा आटा – 1 कप तेल/घी – 1 टेबल स्पून हरी मिर्च कटी – 2 सेंधा नमक – 1/2 टी स्पून हरा धनिया कटा – 1 टेबल स्पून पानी सिंघाड़ा आटा चीला बनाने की विधि ० फलाहार के तौर पर इस्तेमाल होने वाले सिंघाड़े के आटे के चीले को बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे तले वाला बर्तन लें. उसमें सिंघाड़े के आटे को डाल दें. ० अब हरी मिर्च लें और उसे बारीक-बारीक काटकर सिंघाड़ा आटे में मिला दें. अब इसमें कटा हुआ हरा धनिया और सेंधा नमक डाल दें. ० इन सबको अच्छे से मिला दें. अब पानी लें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर चीले […]

गरबा नाइट के लिए ऐसे करें खुद को तैयार, पूरी रात रहेंगे एनर्जेटिक

गुजरात (Gujarat) नवरात्रि में गरबा करने की परंपरा के लिए प्रसिद्द है. गरबा (लोक नृत्य) खेलना गुजरात में जहां परंपरा है, वहीं अन्य देशों में फैशन बन गया है. आज के समय में आपको नवरात्रि के समय कर देशभर में गरबा के कार्यक्रम किए जाते हैं. आपको बता दें कि नवरात्रि में गरबा (Garba In Navratri) का चलन बहुत पुराना है, जो कभी एक लोक नृत्य (Folk Dance) हुआ करता था. अगर आप भी इस साल गरबा नाइट में जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खास डाइट टिप्स (Diet Tips For Garba) हैं. असल मे कई घंटों तक गरबा में डांस किया जाता है. जिसके लिए एनर्जी […]

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियांत्रित होकर खड़ी ट्रक से टकराई, बच्चे समेत 22 लोग थे सवार, सभी की हालत गंभीर

बिलासपुर। जिले में सड़क दुर्घटना हुई है। श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियांत्रित होकर खड़ी ट्रक से जा टकराई. पिकअप में बच्चे समेत 22 लोग सवार थे सभी को चोट आई है. हादसे में करीब दर्जन भर श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिसमें से कुछ घायलों को बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि सभी पिकअप सवार चैतुरगढ़ से माता के दर्शन कर वापस लौट रहे थे इसी दौरान यह हादसा रतनपुर बाईपास में हुआ. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. ये घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु कोरबा जिले के चैतुरगढ़ […]

राजधानी के निजी अस्पताल में छत्तीसगढ़ी कलाकार का निधन, नहीं रहे दीपक चंद्राकर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी दीपक चंद्राकर का गुरुवार को निधन हो गया. 69 साल की उम्र में उन्होंने रायपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. बालोद जिले के ग्राम अर्जुंदा निवासी लोकरंग अर्जुंदा के संस्थापक व संचालक दीपक चंद्राकर का अंतिम संस्कार 20 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे उनके गृह ग्राम अर्जुंदा में किया जाएगा. उनके निधन की समाचार मिलते ही छत्तीसगढ़ कला क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है. दीपक चंद्राकर लोकरंग अर्जुंदा के संस्थापक थे. उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोक कला, लोक पर्व और लोक संस्कृति को दीगर राज्यों के अलावा पूरे देश में सम्मान दिलाया. उन्होंने विभिन्न रंग मंचों में इसकी प्रस्तुति दी. उन्होंने […]

नवरात्रि का छठा दिन: आज मां के कात्यायनी स्वरूप की आराधना का दिन, जानें पूजा विधि और भोग

नवरात्रि के छठे दिन (Navratri 6th Day) माता के अलौकिक स्वरूप मां कात्यायनी (Maa Katyayani) की पूजा की जाती है. मां कात्यायनी स्वरूप में माता शेर पर सवार, सिर पर मुकुट सुशोभित है. माता की चार भुजाएं हैं. माना जाता है कि मां के इस स्वरूप की पूजा अर्चना से विवाह में आ रही परेशानी दूर हो जाती है. आइए जानते हैं नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी के रूप की पूजा कैसे करनी चाहिए, पूजा की विधि (Puja Vidhi), मंत्र और किस चीज से लगाना चाहिए माता को भोग. मां कात्यायनी को लगाएं ये भोग- (Maa Katyayani Bhog Recipe) माना जाता है कि मां कात्यायनी को शहद और पीले […]

आज का इतिहास 20 अक्टूबर : पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और नवजोत सिंह सिद्धू का जन्मदिन है

प्रतिवर्ष 20 अक्टूबर को विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य ऑस्टियोपोरोसिस और मेटाबोलिक हड्डी रोग की रोकथाम, निदान और उपचार के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित एक साल का अभियान शुरू करना है। अंतर्राष्ट्रीय ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन (आईओएफ) द्वारा आयोजित विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस अभियान के साथ-साथ 90 से अधिक देशों में गतिविधियां आयोजित करता है। विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस 20 अक्टूबर 1996 को यूनाइटेड किंगडम की राष्ट्रीय ऑस्टियोपोरोसिस सोसायटी द्वारा शुरू किया गया था और यूरोपीय आयोग द्वारा समर्थित था। जबकि 1997 से, इस जागरूकता दिवस का आयोजन इंटरनेशनल ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन द्वारा किया जाता है। बता दें कि 1998 और 1999 में, विश्व स्वास्थ्य संगठन […]

आज का राशिफल 20 अक्टूबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए नवरात्रि का छठवां दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। भगवान के प्रति आपकी आस्था और भक्ति बढ़ेगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर आप जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी बिजनेस की कुछ योजना लंबे समय से रुकी हुई थी, तो फिर से गति मिल सकती है। आपकी मनोरंजन के कार्यक्रमों में भी पूरी रुचि रहेगी। आप किसी जानकारी को लेकर अध्ययन और आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य […]

हैदराबाद क्रिकेट संघ में भ्रष्टाचार का आरोप में पूर्व भारतीय कप्तान अजहरुद्दीन के खिलाफ केस दर्ज

स्पोर्ट्स न्यूज़। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन एक बार सुर्खियों में आ गए हैं। धन के दुरुपयोग के आरोप में पुलिस ने अजहर के खिलाफ केस दर्ज किया है। अजहर के साथ-साथ पुलिस ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। हालांकि, अजहर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया है। दरअसल, हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील कांते बोस ने उप्पल पुलिस थाने में शिकायत की कि एचसीए के पूर्व अध्यक्ष अजहर और अन्य पूर्व अधिकारियों ने संस्था के धन का दुरुपयोग किया है। इसके बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज लिया। अजहर ने अपने ऊपर […]

इस्राइल-हमास युद्ध : इस्राइल के हवाई हमले में पूरे परिवार के साथ मारा गया हमास का प्रमुख नेता, रिपोर्ट में खुलासा

इंटरनेशनल न्यूज़। फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के खिलाफ युद्ध में इस्राइल को बड़ी कामयाबी मिली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राइली सेना के हवाई हमले में हमास के राष्ट्रीय सुरक्षा बल के प्रमुख जेहाद महीसन (Jehad Mheisen) और उसके पूरे परिवार की मौत हो गई है। इस्राइल डिफेंस फोर्स ने गाजा पट्टी में हमास के प्रमुख नेता महीसन के घर पर बमबारी कर ध्वस्त कर दिया, जिसमें उसका पूरा परिवार मारा गया।   रिपोर्ट के मुताबिक, हमला गाजा के शेख रजवान में किया गया। हमास समर्थक समाचार एजेंसी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, गाजा पट्टी में फलस्तीनी राष्ट्रीय सुरक्षा बलों के कमांडर मेजर जनरल जेहाद महीसन और उसके […]

देश की पहली रैपिडएक्स ट्रेन को पीएम कल दिखाएंगे हरी झंडी, जानी जाएगी ‘नमो भारत’ के नाम से

नेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्तूबर को देश के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) का उद्घाटन करने जा रहे हैं। साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबा पहला चरण बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री के हरी झंडी दिखाने के बाद 21 अक्तूबर से लोग इस पर यात्रा कर सकेंगे। आरआरटीएस ट्रेनों को ‘नमो भारत’ के नाम से जाना जाएगा। साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच इस खंड में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो को मिलाकर पांच स्टेशन हैं। देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन रैपिडएक्स ट्रेन में साहिबाबाद से दुहाई डिपो स्टेशन तक का सफर करने के लिए यात्रियों को 50 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि न्यूनतम […]