PM Modi: पश्चिमी एशिया की स्थिति चिंताजनक, समाधान केवल बातचीत से संभव

  दिल्ली। पश्चिमी एशिया में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हालात को चिंताजनक बताते हुए शांति और संवाद का रास्ता अपनाने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि मौजूदा संकट का समाधान केवल बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों से ही संभव है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत सभी संबंधित देशों के साथ संपर्क में है और शांति बहाली के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है। यूरेनियम और परमाणु […]

Gold-Silver Price: सोना-चांदी में उछाल, चांदी 2.92 लाख प्रति किलो, सोना 1.67 लाख प्रति 10 ग्राम पर

  बिजनेस न्यूज़। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की मांग में तेज उछाल देखने को मिला है। इसके चलते सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। चांदी की कीमत 10460 रुपये बढ़कर 2.92 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 5260 रुपये बढ़कर 1.67 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एमसीएक्स गोल्ड अप्रैल वायदा में दिन के दौरान 3.12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 1,67,155 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर मार्च वायदा में 3.04 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 2,91,249 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच […]

मिडिल ईस्ट तनाव: MHA ने राज्यों को अलर्ट किया, कश्मीर में इंटरनेट स्पीड घटाई

  नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच गृह मंत्रालय (MHA) ने सभी राज्यों को संभावित सांप्रदायिक अशांति के लिए अलर्ट किया है। मंत्रालय ने अधिकारियों को सतर्क रहने और बचाव के कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय निर्देश और अलर्ट MHA ने 28 फरवरी को राज्यों को पत्र भेजकर कहा कि पश्चिम एशिया में हाल के सैन्य घटनाक्रम भारत में भी असर डाल सकते हैं, खासकर धार्मिक जमावड़े या सार्वजनिक मीटिंग में। ऐसे लोगों और ग्रुप्स पर नजर रखने को कहा गया जो अशांति फैला सकते हैं, विशेष रूप से ईरान समर्थक रेडिकल उपदेशक। लॉ-एंड-ऑर्डर बनाए रखने के लिए बेहतर इंटेलिजेंस कोऑर्डिनेशन […]

Accident : उन्नाव में एक्सप्रेसवे पर भीषण बस-ट्रक टक्कर, 3 की मौत, 31 घायल

  उन्नाव।लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार रात खड़े ट्रक से दो रोडवेज बसों की टक्कर में 3 यात्रियों की मौत और 31 लोग घायल हो गए। हादसा सिरधरपुर और देवखरी गांव के पास हुआ। रात लगभग 12 बजे, एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 226 के पास खड़े ट्रक में आगरा फोर्ट की एक रोडवेज बस पीछे से टकरा गई। इस घटना में 14 यात्री घायल हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को पांच एंबुलेंस के माध्यम से बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर मामलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। रात करीब 2:30 बजे, पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त ट्रक को प्रीतमपुरा चौकी ले जाया जा रहा था, तभी उसी […]

सुशासन और विकास की नीति पर बढ़ रहा विश्वास : नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना तेजी से हो रहा है साकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की प्रभावी पुनर्वास नीति, सुरक्षा बलों की सतत कार्रवाई और विकास कार्यों के विस्तार के परिणामस्वरूप नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना तेजी से साकार हो रहा है तथा विकसित छत्तीसगढ़ का स्वरूप स्पष्ट रूप से आकार ले रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महासमुंद जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय 15 सशस्त्र माओवादियों ने आज हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। लोकतंत्र में विश्वास व्यक्त करते हुए उन्होंने सुरक्षा, विकास और शांतिपूर्ण जीवन की राह को अपनाया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 9 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं, जिन पर […]

दिल दहला देने वाली वारदात: बहराइच में एक ही परिवार के 4 लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या, दो गंभीर घायल

  बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में हालत गंभीर होने पर उन्हें King George’s Medical University के ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर किया गया है। क्या है पूरा मामला? घटना रविवार देर रात करीब 12:30 बजे मजरा रामनगर गांव में हुई। बताया जा रहा है कि दो भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को […]

होलिका दहन 2026: भद्रा के साए में जलेगी होली, केवल 3 घंटे 11 मिनट का शुभ मुहूर्त

  होलिका दहन हर वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को किया जाता है। वर्ष 2026 में फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2 मार्च को शाम 5:56 बजे से प्रारंभ होकर 3 मार्च को शाम 5:08 बजे तक रहेगी। ऐसे में तिथियों के संयोग और भद्रा काल के कारण इस बार होलिका दहन को लेकर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। धर्मशास्त्रों, विशेषकर धर्मसिंधु ग्रंथ में उल्लेख है कि भद्रारहित प्रदोष काल में ही होलिका दहन करना चाहिए। शास्त्रीय नियम के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा में जब प्रदोष काल भद्रा से मुक्त हो, वही समय श्रेष्ठ माना गया है। होलिका दहन 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां होलिका दहन: 2 मार्च 2026 शुभ मुहूर्त: […]

वेस्ट एशिया में बढ़ा तनाव: अमेरिका का दावा—Islamic Revolutionary Guard Corps मुख्यालय तबाह, सेंट्रल कमांड बोला ‘सांप का सिर काटा’

इंटरनेशनल न्यूज़। अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और गहरा गया है। अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान की सबसे प्रभावशाली सैन्य इकाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के मुख्यालय को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। अमेरिकी United States Central Command (सेंट्रल कमांड) ने इस बड़े ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए इसे “सांप का सिर काटने” जैसी निर्णायक कार्रवाई बताया है। 47 वर्षों का हिसाब: अमेरिका का आरोप अमेरिका का कहना है कि आईआरजीसी पिछले 47 वर्षों में 1,000 से अधिक अमेरिकी नागरिकों और सैनिकों की मौत के लिए जिम्मेदार रहा है। हालिया सैन्य कार्रवाई को उसी […]

रायपुर में होली पर सख्त सुरक्षा: 700 जवान तैनात, 50 स्थानों पर चेकिंग, ड्रोन से निगरानी

  रायपुर। होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राजधानी रायपुर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। होलिका दहन 2 मार्च को होगा, जबकि 4 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने के कारण इस दिन रंगोत्सव नहीं मनाया जाएगा। त्योहार के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कड़ी निगरानी और व्यापक तैनाती पूरे शहर में 700 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल लगाया गया है। ड्रोन कैमरों के माध्यम से प्रमुख क्षेत्रों पर नजर रखी जाएगी। क्विक रिस्पांस टीम अलर्ट मोड पर किसी भी प्रकार की हुड़दंग या […]

आज का राशिफल 2 मार्च : सोमवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा है, देखें अपना भविष्यफल

  मेष राशि आज चंद्रदेव आपके पंचम भाव को सक्रिय कर रहे हैं, जिससे आपकी रचनात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास में गजब का इजाफा होगा। आप स्वयं को काफी साहसी महसूस करेंगे और नए विचारों पर अमल करने के लिए उत्सुक रहेंगे। शुक्रदेव का बारहवें भाव में उच्च का होना गुप्त सुखों और आध्यात्मिक शांति का मार्ग प्रशस्त करेगा। प्रेम संबंधों में एक अलग तरह की गहराई महसूस होगी, जहां आप शब्दों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ाव महसूस करेंगे। करियर के क्षेत्र में आज अपनी ‘वाइब’ और प्रेसेंस पर ध्यान दें, क्योंकि तकनीकी डेटा में बुध के अस्त होने से कुछ गड़बड़ी हो सकती है। आर्थिक रूप से दान-पुण्य में रुचि […]