विकसित भारत 2047 की दिशा में आर्थिक परिवर्तन, सामाजिक समावेशन एवं पर्यावरणीय संतुलन पर हुई विस्तृत चर्चा

  रायपुर।“विकसित भारत: सतत विकास – चुनौतियाँ एवं अवसर” विषय अर्थशास्त्र अध्ययन शाला, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के द्वितीय दिवस में विकसित भारत 2047 की दिशा में आर्थिक परिवर्तन, सामाजिक समावेशन एवं पर्यावरणीय संतुलन पर विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय सेमिनार के समापन सत्र के मुख्य अतिथि प्रो. बंश गोपाल सिंह, पूर्व कुलपति, पंडित सुन्दर लाल शर्मा ओपन विश्वविद्यालय बिलासपुर ने विकसित भारत 2047 की परिकल्पना प्रस्तुत करते हुए गरीबी उन्मूलन, सर्वशिक्षा, कुशल मानव संसाधन, सामाजिक समानता एवं भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए तथा जातीय भेदभाव का समापन आवश्यक है। संगोष्ठी में आय असमानता, पर्यावरणीय […]

किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

० मुख्यमंत्री साय ने बटन दबाकर किसानों के खातों में की 10 हजार 324 करोड़ रुपए की राशि अंतरित ० 263.17 करोड़ के 89 कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास से जिले को मिलेगी विकास की नई रफ्तार ० होली से पहले किसानों को मिली बड़ी सौगात ० बिलासपुर के रहंगी से मुख्यमंत्री ने किया प्रदेशभर के किसानों से वर्चुअल संवाद ० सतनामी एवं आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50-50 लाख रुपए की घोषणा रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिल्हा विकासखण्ड के रहंगी में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आयोजित आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन में प्रदेश के 25.28 लाख किसानों के खातों में 10 हजार 324 […]

Big News : सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत मंजूर

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव रहीं सौम्या चौरसिया को बड़ी राहत मिली है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर दी है। मामले की सुनवाई जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में हुई थी। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज आए आदेश में कोर्ट ने सौम्या चौरसिया की याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत दे दी। सौम्या चौरसिया ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ACB/EOW) की कार्रवाई को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की थीं। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों पर […]

चुनाव से पहले महिला सुरक्षा पर फोकस: कोलकाता में पिंक बूथ और ‘शाइनिंग’ पेट्रोलिंग टीमों का ऐलान

कोलकाता। ममता बनर्जी ने आगामी चुनाव से पहले महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कोलकाता पुलिस की दो नई पहलों की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों पर ऑल-वुमन पिंक बूथ स्थापित किए जाएंगे। ये बूथ शाम से आधी रात तक संचालित होंगे। यहां तैनात महिला पुलिसकर्मी महिलाओं की शिकायतें सीधे सुनेंगी और तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने कहा कि इन पिंक बूथों के जरिए शहर की महिलाएं जरूरत पड़ने पर सीधे महिला अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगी, जिससे सुरक्षा को लेकर विश्वास और मजबूत होगा। ‘शाइनिंग’ मोबाइल पेट्रोलिंग टीम की भूमिका इसके […]

इजरायल में एयरस्पेस बंद: एयर इंडिया की फ्लाइट AI139 भारत लौटी

नई दिल्ली। एयर इंडिया की फ्लाइट AI139 इजरायल में एयरस्पेस बंद होने के कारण वापस भारत लौट रही है। यह उड़ान 28 फरवरी को नई दिल्ली से तेल अवीव के लिए रवाना हुई थी। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों और क्रू सदस्यों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के चलते इजरायल ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। बढ़ते तनाव का असर यह स्थिति इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और तेहरान पर हुए हमलों के बाद उत्पन्न हुई है। सुरक्षा कारणों से क्षेत्रीय एयरस्पेस बंद किए जाने का असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी पड़ा है। […]

डिजिटल दुनिया में कदम: राजपाल यादव ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल

  एंटरटेनमेंट न्यूज़। अभिनेता राजपाल यादव ने अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी है। हाल ही में कानूनी विवादों के कारण चर्चा में रहे अभिनेता ने अब अपने फैंस के साथ सीधे जुड़ने के लिए अपना आधिकारिक यूट्यूब चैनल शुरू किया है, जिसका नाम ‘राजपाल नौरंग यादव’ रखा गया है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में उन्होंने बताया कि वे काफी समय से इस नई शुरुआत की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने इसे अपने जीवन की “शुभ घड़ी” बताते हुए फैंस से चैनल को सब्सक्राइब करने और लगातार समर्थन देने की अपील की। इस यूट्यूब चैनल पर दर्शकों को अलग-अलग तरह […]

पाकिस्तान-अफगान सीमा पर भिड़ंत: “ऑपरेशन गज़ब‑लिल‑हक” में तालिबान के दर्जनों चौकियां नष्ट

इंटरनेशनल न्यूज़। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है और दोनों तरफ़ से हमलों का सिलसिला जारी है।पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि अफगान तालिबान और उनके सहयोगी आतंकवादी समूहों के लगभग 300 जवान उनके खिलाफ चल रहे अभियान में मारे गए। सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने देर रात अपडेट देते हुए कहा कि सुरक्षा बलों ने 297 लड़ाकों को मार गिराया और 450 से अधिक अफगान जवान घायल हुए हैं। मंत्री ने बताया कि ऑपरेशन गज़ब‑लिल‑हक के दौरान पाकिस्तान ने 89 चौकियों को नष्ट किया और 18 अन्य पर कब्ज़ा किया। साथ ही लगभग 135 टैंक और बख़्तरबंद वाहन भी नष्ट कर दिए गए। पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान […]

MSC बैंक घोटाला: अजित-पवार और सुनेत्रा पवार को बड़ी राहत, 25,000 करोड़ के घोटाले में क्लीन चिट

  मुंबई। मुंबई की विशेष अदालत ने महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (एमएससीबी) के 25,000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजित पवार और उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को क्लीन चिट दे दी है। अदालत ने आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की क्लोजर रिपोर्ट को मंजूरी दी है और कहा है कि इस मामले में कोई भी सजा योग्य अपराध साबित नहीं हुआ। इस फैसले से अजित-पवार और सुनेत्रा पवार के अलावा 70 से अधिक अन्य लोगों को भी क्लीन चिट मिली है। अदालत ने अन्ना हजारे और अन्य द्वारा दायर विरोध याचिकाओं के साथ-साथ ईडी की हस्तक्षेप याचिका को भी खारिज कर दिया। ईओडब्ल्यू की रिपोर्ट में कहा […]

पश्चिम एशिया में युद्ध की आग: इज़राइल ने ईरान पर बड़ा हमला किया, तेहरान समेत कई इलाकों में धमाके; आपातकाल घोषित

इंटरनेशनल न्यूज़। ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और इज़राइल की संयुक्त कार्रवाई के तहत तेहरान और अन्य कई क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए इज़राइल ने बड़े पैमाने पर हमला शुरू कर दिया है। राजधानी तेहरान में जोरदार धमाके सुने गए और आसमान में घना धुआँ देखा गया। इज़राइल ने इस हमले का वीडियो भी जारी किया है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इज़राइल में सायरन बज रहे हैं और देशभर में मिसाइल हमलों की चेतावनी जारी की गई है। ईरान के मंत्रालयों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया गया है। नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेहरान में […]

“हेल्दी माइन्स” थीम पर आज से आयोजित होगा कोल इंडिया मेडिकल कोन्फ्रेंस सीमेकॉन 2026

  ० 3-दिवसीय कोन्फ्रेंस में कोल इंडिया की सभी सहायक कंपनियों एवं देश के जाने-माने अस्पतालों के 250 से अधिक चिकित्सक होंगे शामिल बिलासपुर। एसईसीएल द्वारा 28 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक तीन दिवसीय सीमेकॉन (CIMECON) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन में कोल इंडिया तथा उसकी सभी सहायक कंपनियों एवं देश के जाने-माने अस्पतालों से 250 से अधिक चिकित्सक भाग लेंगे। बिलासपुर में आयोजित इस सम्मेलन की मेजबानी एसईसीएल द्वारा की जा रही है। इस वर्ष सम्मेलन की थीम हेल्दी माइन्स हेल्दी नेशन रखी गई है, जिसका उद्देश्य खनन क्षेत्रों में कार्यरत कर्मियों के लिए सुदृढ़ स्वास्थ्य तंत्र, व्यावसायिक स्वास्थ्य सुरक्षा तथा निवारक […]