नवा रायपुर के परियोजना प्रभावितों के साथ महादेव कावरे ने की बैठक

रायपुर। नवा रायपुर के परियोजना प्रभावितों के साथ महादेव कावरे विशेष सचिव आवास एव पर्यावरण की अध्यक्षता में मंत्रालय में बैठक हुई । बैठक में आबादी और अधिग्रहीत भूमि का पट्टा वितरण, वार्षिकी राशि , बिक्री हेतु NOC शीघ्र देने व अन्य मुद्दों पर चर्चा किया गया. केबिनेट निर्णय अनुसार शीघ्र ही पट्टा दिया जाएगा. हर माह बैठक का भी निर्णय लिया गया. बैठक में पटेल महाप्रबंधक, रूपन चंद्राकर, कामता रात्रे भी उपस्थित थे.

जीईसी के नए छात्रों को इंटरनेट ऑफ थिंग्स की अवधारणाओं से परिचित कराया गया

रायपुर। शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर में आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम के नवम दिवस की शुरुआत वीणापाणि माँ सरस्वती जी को पुष्पांजलि देकर तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और वक्ता सहायक प्रोफेसर अमितेश कुमार झा (सहायक प्राध्यापक सी.एस.आई.टी, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर) के सम्मान में पौधा देकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत प्रोफेसर डॉ. एम. आर. खान (प्राचार्य जीईसी रायपुर ) और प्रोफेसर डॉ. श्वेता चौबे (विभागाध्यक्ष, बेसिक साइंस) जी ने किया। श्री झा ने नए छात्रों को इंटरनेट ऑफ थिंग्स की अवधारणाओं से परिचित कराते हुए अपने सत्र की शुरुआत की और उन्हें बताया कि कैसे इंटरनेट एम्बेडेड उपकरणों का एक पूरा पारिस्थितिकी तंत्र आईओटी के विभिन्न […]

आज का इतिहास 30 सितंबर : महाराष्ट्र के लातूर में 1993 में आया था विनाशकारी भूकंप, हजारों लोगों ने गवाईं थी जान

आज से करीब 30 साल पहले 30 सितंबर (aaj ka itihaas) की सुबह महाराष्ट्र में एक भीषण हादसे के साथ हुई. महाराष्ट्र के लातूर (earthquake in latur) में 30 सितंबर 1993 (30 september ka itihas) को सुबह 3 बज कर 56 मिनट पर अचानक धरती कांपने लगी. शहर में अफरा-तफरी मच गई. ये दस्तक थी एक भीषण भूकंप की जिसकी तीव्रता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि इसने 30000 से ज्यादा जाने ले ली. न जाने कितनों घरों को तहस-नहस कर दिया. बताया जाता है कि इस भूकंप से लातूर के करीब 52 गांव पूरी तरह से नष्ट हो गए थें. लोग आज भी इस तबाही के मंजर […]

आज का राशिफल 30 सितंबर : जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहेगा। यदि आपको कुछ शारीरिक कष्ट था, तो उनके कष्टों में कोई कमी हो सकती है, लेकिन आप डॉक्टरी परामर्श लेते रहें। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। यदि पार्टनरशिप में किसी डील को फाइनल करने पर सोच विचार कर रहे थे, वह अभी फाइनल नहीं होगी। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी अभी तक आपके पास कमी थी। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपका कोई रुका हुआ काम […]

नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन व नगरवासियों ने किया विसर्जन यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत व सम्मान

गरियाबंद। गुरूवार को नगर में निकले भगवान श्रीगणेश की विसर्जन यात्रा का नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के नेतृत्व में नगरवासियों द्वारा तिरंगा चौक में भव्य, ऐतिहासिक और शानदार स्वागत किया गया। स्वागत के लिए तिरंगा चौक में विशेष व्यवस्था की गई थी। मंच से नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने सभी गणेश प्रतिमाओं का जमकर पुष्प वर्षा की। वही समिति प्रमुखों को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत के लिए तिरंगा चौक में बड़े पैमाने में भिड़ एकजुट हुई थी। उत्साह के साथ लोगो ने विसर्जन यात्रा का स्वागत भी किया और गणेश विसर्जन के लिए निकले समितियों सदस्यों के […]

मुख्यमंत्री 30 सितम्बर को प्रदान करेंगे 2161 शिक्षकों नियुक्ति पत्र

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 सितम्बर को प्रातः 11 बजे अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से ऑनलाईन कार्यक्रम के माध्यम से 2161 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इनमें सहायक शिक्षक के 2139 तथा व्याख्याता के 22 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। संचालक लोक शिक्षण ने इस संबंध में बस्तर एवं सरगुजा संभाग के जिला मुख्यालयों के कलेक्टर सभागार में अभ्यर्थियों को 30 सितम्बर को प्रातः 10 बजे उपस्थित होने कहा है। उन्होंने संबंधित जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को नियुक्त पत्र वितरण में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एक अक्टूबर को: बुजुर्गों की सुरक्षा, संरक्षण और सम्मान के प्रति जागरूकता के लिए होंगे कई आयोजन

रायपुर।अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिलों सहित राजधानी रायपुर में बुजुर्गों की सुरक्षा, संरक्षण और सम्मान के प्रति जागरूकता लाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में समाज कल्याण विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए सम्मान समारोह, कार्यशाला, सेमिनार, जागरूकता शिविर आदि आयोजित होंगे। इसके साथ ही जिलों में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, वरिष्ठ नागरिकों के वित्तीय संरक्षण सम्बन्धी कार्यशाला, माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के सम्बन्ध में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वरिष्ठ नागरिकों के अनुकूल क्रीड़ा प्रतियोगिता का […]

यूनिवर्सल हेल्थ केयर की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ – टी.एस. सिंहदेव

० उप मुख्यमंत्री ने की स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा ० अस्पतालों को क्लेम की राशि के भुगतान में तेजी लाने के दिए निर्देश रायपुर।उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्टेट नोडल एजेंसी एवं सीजीएमएससी के वरिष्ठ अधिकारियों तथा सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं संभागीय संयुक्त संचालकों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं और विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लै, सचिव सिद्धार्थ कोमल […]

बंद हो गई पीईकेबी खदान, हजारों युवा अब हो गए बेरोजगार, नेताओं ने नहीं सुनी ग्रामीणों की पुकार

ग्रामीणों ने पूछे चार सवाल – क्या इनकी सुध खदान विरोधी आंदोलनकारी और एनजीओ के ठेकेदार लेंगे ? विदेशी चंदा पाने वाले अभियानकारी क्या अब उन्हें सरकारी नौकरी दिलवाएंगे ? क्या ये लोग इतनी बड़ी संख्या में बेरोजगार हुए लोगों के घर का चूल्हा जलवाएंगे ? क्या ये लोग क्षेत्र में चलाए जा रहे उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और विकासकार्यों को बंद होने से बचा पाएंगे ? अंबिकापुर/रायपुर।सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लॉक में स्थित राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरवीयूएनएल) को आवंटित परसा ईस्ट कांता बासन (पीईकेबी) कोयला खदान में उत्पादन 23 सितंबर से ही बंद हो गया। और जैसा कि डर था, कि इससे क्षेत्र के हजारों लोग […]

कृषि अनुसंधानों को किसानों तक पहुंचाने में हिन्दी की महत्वपूर्ण भूमिका : डॉ. संजय अलंग

० इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा के समापन समारोह में संगोष्ठी आयोजित ० विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी पुरस्कृत रायपुर। इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में हिंदी पखवाड़ा के समापन के अवसर पर “कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार गतिविधियों में हिंदी की भूमिका“ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा आयोजित नारा, कविता, निबंध लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के पुरस्कारों का वितरण भी किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि रायपुर संभाग आयुक्त डॉ. संजय अलंग थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने की। संगोष्ठी में विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल के सदस्य श्री आनंद […]