गणेश विसर्जन में दो गुटों के बीच जमकर चाकूबाजी, 1 नाबालिग की मौके पर मौत, 1 घायल
कोरबा। गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच जमकर चाकूबाजी का मामला सामने आया है. इस दौरान एक नाबालिग की मौके पर मौत हो गई है. वहीं दूसरा नाबालिग गम्भीर रूप से घायल हुआ है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि, गणेश विसर्जन के दौरान 2 गुटों के बीच विवाद हो गया. विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के बीच चाकूबाजी हो गई। इस घटना में 17 वर्षीय हरीश कुमार के पेट और सीने में हमलावरों ने चाकू से 7 से 8 बार वार किया. वहीं एक और लड़का भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हुआ था. मृतक […]



