आज खैरागढ़ बंद, संगीत विवि का अध्ययन केंद्र राजधानी में खोले जाने का हो रहा विरोध
रायपुर। संगीत विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र राजधानी में खोले जाने का खैरागढ़ में बड़ा विरोध खड़ा हो गया है। इस मुद्दे पर मशाल जुलूस निकालने के बाद आज खैरागढ़ बंद बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि यदि यह केंद्र बंद न हुआ तो यह बड़ा चुनावी मुद्दा होगा। बता दें कि शनिवार को ही राजधानी के शैलेन्द्र नगर में पापुनि के पुराने भवन में यह अध्ययन केंद्र शुरू हुआ है। इसके विरोध में आए लोगों का कहना है कि रायपुर निवासी कुलपति ने अपनी सुविधा के लिए यह केंद्र खुलवाया है। ताकि उन्हें खैरागढ़ न आना पड़े। इससे विवि के अस्तित्व खत्म होने का खतरा बढ़ गया है। […]



