आज का इतिहास 25 सितंबर : आज के दिन भारतीय राजनीती के दो दिग्गजों पंडित दीन दयाल उपाध्याय और चौधरी देवीलाल का जन्म हुआ था

25 सितंबर (25 septrmber ka itihas) का दिन भारतीय राजनीती में दो दिग्गजों के नाम दर्ज है. 25 सितंबर 1916 में ‘गरीबों’ के मसीहा’ कहे जाने वाले पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्म (Birth of Pandit Deen Dayal Upadhyay) हुआ था. आगे चलकर वे भारतीय जनसंघ के सहसंस्थापक (Co-founder of Bharatiya Jana Sangh) बने. उनका कहना था कि ‘सरकार को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए योजनाएं बननी चाहिए’ उनके जयंती को सरकार ने ‘अंत्योदय दिवस’ (‘Antyodaya Diwas’) के रूप में मनाये जाने का ऐलान किया है. पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Shyama Prasad Mukherjee) के साथ मिलकर जनसंध की स्थापना की थी, जो […]

आज का राशिफल 25 सितंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय उनकी समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे और स्वास्थ्य समस्याओं में यदि आपने लापरवाही की, तो इससे आपको समस्या हो सकती है। आप इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें, नहीं तो आप अपने जरूरी कामों को लेकर बहुत परेशान होंगे, इसलिए आप उनकी सूची बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी आपको कहीं डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको नौकरी में तरक्की मिलने से आप […]

शोध संगोष्ठी के तीसरे दिन प्रतिभागी अध्येताओं ने पुरखौती मुक्तांगन संग्रहालय का किया भ्रमण

० पुरखौती मुक्तांगन में राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी सम्पन्न रायपुर।पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय रायपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी अंतिम दिन आज संगोष्ठी के प्रतिभागी अध्येताओं ने नवा रायपुर उपरवारा स्थित पुरखौती मुक्तांगन मुक्ताकाशी संग्रहालय का भ्रमण किया। संगोष्ठी प्रभारी डॉ पी.सी. पारख उप संचालक ने पुरखौती मुक्तांगन मुक्ताकाशी संग्रहालय की स्थापना और पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे कलाम आजाद के आगमन प्रसंग के बारे में बतलाया। सहायक अभियंता पोखराज पुरी गोस्वामी ने शोध अध्येताओं को छत्तीसगढ़ चौक होकर पहले आमचो बस्तर में निर्मित गोटूल, देवगुड़ी, जातरा, घानासार और आदिवासी समुदायों के रहवास तथा फिर सरगुजा प्रखंड के आवासीय संकुल सहित रामगढ़ की गुफाओं, सरगुजा राजमहल, डीपाडीह मंदिर […]

‘मेरी माटी मेरा देश‘ अभियान: गांव के सभी घरों से अमृत कलश में मिट्टी और चावल संग्रहण कार्य 30 सितम्बर तक

० राजधानी रायपुर और ब्लॉक स्तर पर वीरों के सम्मान मेंहोंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम ० ‘अमृत कलश यात्रा‘ के सफल आयोजन के संबंध में कलेक्टरों को निर्देश रायपुर।‘मेरी माटी मेरा देश‘ अभियान के तहत प्रत्येक गांव के सभी घर से तथा शहरी क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड के घरों से अमृत कलश के लिए मिट्टी और चावल संग्रहण एकत्रित किए जाएंगे। इसके बाद अमृत कलश विकासखण्ड मुख्यालय लाए जाएंगे। इस मौके पर देश की आजादी में भाग लेने वाले वीरों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छोटे-छोटे अमृत कलश की मिट्टी और चावल को बड़े कलश में रखकर राजधानी रायपुर भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, नेताप्रतिपक्ष, सांसद, विधायकों की उपस्थिति में […]

छिंदगढ़ का ऐसा कोई गांव नहीं है, जो पक्की सड़क से ना जुड़ा हो: मुख्यमंत्री

० सुकमा विकास के पथ पर चल रहा है, इस गति को रुकने नहीं देना है ० मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले को 273 करोड़ रूपए की विकास कार्याें की दी सौगात ० तालनार में बनेगा 30 बिस्तर वाला अस्पताल एवं छिंदगढ़ में रेस्ट हाउस रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुकमा जिले के छिंदगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 273 करोड़ रूपए की लागत वाले 137 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर सुकमा वासियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने आमसभा में छिंदगढ़ में रेस्ट हाउस और तालनार में 30 बिस्तर वाले अस्पताल निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आमजनों की सुविधाओं में वृद्धि करते हुए पोरदेम मार्ग में पुलिया निर्माण, मनकापाल […]

सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 2594 शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र

रायपुर।लोकसभा सांसद राहुल गांधी तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 सितम्बर को बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम सकरी में आयोजित ‘आवास न्यास सम्मेलन’ में स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा सरगुजा और बस्तर संभाग में 2594 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इनमें 416 शिक्षकों और 2178 सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इन शिक्षकों की नियुक्ति से निश्चित ही शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। इसके साथ ही सभी युवाओं का भविष्य भी उज्जवल होगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शालाओं में शिक्षकों की सीधी भर्ती सरगुजा एवं बस्तर संभाग के लिए इस वर्ष प्रारंभ की गई। इन दोनों संभागों […]

मुख्यमंत्री आज बिलासपुर के सकरी में आयोजित ’आवास न्याय सम्मेलन’ में होंगे शामिल

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 सितम्बर को बिलासपुर जिले के विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम परसदा (संकरी) के फायर एवं एस.डी.आर.एफ मैदान में दोपहर 2 बजे आयोजित ’आवास न्याय सम्मेलन’ में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर से कार द्वारा 11.45 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे बिलासपुर जिले के विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम परसदा (संकरी) के फायर एवं एस.डी.आर.एफ मैदान पहुंचेगें। श्री बघेल ’आवास न्याय सम्मेलन’ में शामिल होने के बाद अपरान्ह 3.35 बजे बिलासपुर से कार द्वारा शाम 5.35 बजे रायपुर लौट आएंगें।  

गुरुमुख सिंह ने सेलजा को जन्मदिन की बधाई दी, खड़गे से भी मिले

धमतरी। दिल्ली निवास में आज छ ग कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा के जन्म दिन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाये दी. इसी प्रकार आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं धमतरी के पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा ने सौजन्य मुलाकात की।

छत्तीसगढ़ को लूट रही भूपेश अकबर और ढेबर की सरकार – अरुण साव

० कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को बनाया धर्मांतरण, अपराध, नशे और माफिया का गढ़- अरुण साव ० पांच वर्षो में राजिम विधानसभा विकास में पिछड़ा – शिवरतन शर्मा गरियाबंद/राजिम।भाजपा के परिवर्तन यात्रा के 13वे दिवस के प्रातः कालीन समय में पत्रकार वार्ता संपन्न हुई जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव , यात्रा प्रभारी शिवरतन शर्मा, रायपुर सांसद सुनील सोनी, यात्रा सह प्रभारी महेश गागड़ा ,प्रदेश मंत्री निरंजन सिन्हा अशोक बजाज, अमित चिमनानी विमल चोपड़ा, गरियाबंद जिला अध्यक्ष राजेश साहू उपस्थित हुए । परिवर्तन यात्रा के 13वें दिवस राजिम में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि यात्रा का आज 13वा दिन है […]

न्यूजर्सी में बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर, 8 अक्टूबर को होगा उद्घाटन

इंटरनेशनल न्यूज़। आधुनिक युग में भारत के बाहर निर्मित दुनिया के दूसरे सबसे बड़े हिंदू मंदिर का उद्घाटन 8 अक्टूबर को न्यूजर्सी में होगा। न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वायर से लगभग 60 मील दक्षिण में और वाशिंगटन डीसी से लगभग 180 मील उत्तर में स्थित न्यूजर्सी के रॉबिन्सविले टाउनशिप में बीएपीएस (बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था) स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का निर्माण 2011 में शुरू हुआ था और इसके निर्माण में 12,500 से अधिक स्वयंसेवकों ने मदद की। मंदिर के औपचारिक उद्घाटन से पहले ही यहां दर्शन के लिए रोजाना हजारों लोग आते हैं। अधरधाम के नाम से प्रसिद्ध यह मंदिर 183 एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है। इस मंदिर को प्राचीन […]