विश्व हृदय दिवस पर कार्डियक एक्सरसाइज जागरूकता का आयोजन

रायपुर।शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर के जंतु विज्ञान परिषद् एवं 1 सी.जी. नवल एन.सी.सी. के कैडेटों के संयुक्त तत्वाधान में आज कार्डियक एक्सरसाइज जागरूकता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12.30 बजे महाविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट डॉ. अनिल रामटेके, एसोसिएटेड एनसीसी ऑफिसर ने हृदय की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। उन्होंने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक शारीरिक व्यायाम का जुम्बा एवं म्यूजिकल ड्रिल के माध्यम से प्रदर्शन किया और लोगों को निरंतर उक्त व्यायाम कर अपने हृदय को स्वस्थ रखने को प्रेरित किया। डॉ. रामटेके ने अपने आसपास के व्यक्तियों को भी इसके लिए प्रेरित करने जागरूक किया। कार्यक्रम की […]

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का हुआ आगाज, 5 संभागों के 1901 खिलाड़ी कर रहे हैं जोर आजमाईश

रायपुर।राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आज आगाज हो गया। रोमांच से भरपूर छत्तीसगढ़ी संस्कृति में रची-बसी पारंपरिक खेलों की इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी एक-दूसरे से पूरी जोर आजमाईश करते हुए नजर आए। दर्शकों ने भी आज के खेल का पूरा आनंद लिया और खिलाड़ियों की भरपूर हौसला अफजाई की। 5 चरणों में अपनी खेल प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन कर खिलाड़ी 6 वें चरण राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में प्रवेश किए हैं। 27 सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी 5 संभाग रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रशासन ने इस खेल आयोजन के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। आज के खेल में रायपुर […]

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद की बैठक

० मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा करेंगे चिटफंड निवेशकों को राशि का अंतरण ० विभिन्न जिलों में विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके रायपुर निवास कार्यालय में 26 सितम्बर को सुबह 11 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद दोपहर 12.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा बेमेतरा और कोरिया जिले के चिटफंड निवेशकों को राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा विभिन्न जिलों में विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे।  

आयुष्मान भारत योजना में छत्तीसगढ़ को मिले तीन पुरस्कार

० आयुष्मान भारत के क्रियान्वयन में लैंगिक समानता, आबंटित राशि के शत-प्रतिशत उपयोग और राज्य के 90 प्रतिशत परिवारों में कम से कम एक आयुष्मान कार्ड के लिए मिला पुरस्कार ० नई दिल्ली में आयोजित आरोग्य मंथन कार्यक्रम में प्रदेश को किया गया पुरस्कृत रायपुर।आयुष्मान भारत योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को तीन पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। बड़े राज्यों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ को योजना के तहत सेवाएं प्रदान करने में लैंगिक समानता, राज्य को आबंटित राशि के शत-प्रतिशत उपयोग और राज्य के 90 प्रतिशत से अधिक परिवारों में कम से कम एक आयुष्मान कार्ड के लिए पुरस्कृत किया गया है। संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं एवं स्टेट नोडल एजेंसी […]

गारमेंट फैक्ट्री में बना कोट समूह की महिलाओं ने गिफ्ट किया राहुल गांधी को

० हाई स्पीड इलेक्ट्रॉनिक सिलाई मशीन गारमेंट फैक्ट्री का सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शुभारंभ रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार की महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) योजना अंतर्गत नारी शक्ति समिति गनियारी की प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं के लिए गारमेंट फैक्ट्री का शुभारंभ सांसद राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। महिलाएं इन हाई स्पीड इलेक्ट्रॉनिक सिलाई मशीन से समय की बचत और उत्पाद में वृद्धि करके अपनी कमाई में वृद्धि कर सकेंगी। नारी शक्ति समूह की महिलाओं ने सांसद राहुल गांधी को गारमेंट फैक्ट्री में बना कोट और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गारमेंट फैक्ट्री में बना कुर्ता पैजामा भी भेंट किया। सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री श्री […]

मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल: बारनवापारा वनांचल में अब मोबाईल कनेक्टिविटी की बढ़ी सुवधिा

० संसदीय सचिव श्री राय ने जियो नेटवर्क का किया शुभारंभ रायपुर।छत्तीसगढ़ के वनांचल स्थित आकर्षक अभ्यारण्य बारनवापारा और उसके आस-पास के ग्रामीणों सहित पर्यटकों के लिए मोबाईल कनेक्टिविटी की अब अच्छी सुविधा उपलब्ध हो गई है। गौरतलब है कि विगत दिवस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोनाखान में भेंट-मुलाकात के दौरान बारनवापारा वनांचल के ग्रामीणों की मांग पर वहां शीघ्र मोबाईल नेटवर्क चालू करने की घोषण की गई थी। इस तारतम्य में मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए संसदीय सचिव परिवहन, आवास एवं पर्यावरण वन विधि एवं विधायी कार्य एवं विधायक बिलाईगढ  चंद्रदेव प्रसाद राय के प्रयास से बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र में जियो […]

Big Breaking: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, अब तक 39 उम्मीदवारों की घोषणा की

भोपाल। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मप्र में भाजपा ने दूसरी सूची जारी की। भाजपा केंद्रीय मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते सहित 7 सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाएगी। BJP ने कुल 39 प्रत्याशियों की घोषणा की है। देखें सूची :  

राहुल गांधी बिलासपुर से ट्रेन में सफर कर पहुंचे रायपुर, कोच बी 6 में यात्रियों के साथ बैठकर बातचीत भी की

रायपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ट्रेन से रायपुर पहुंचे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिलासपुर से ट्रेन में चले थे।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज बिलासपुर से रायपुर तक ट्रेन से यात्रा की। वे बिलासपुर से इंटरसिटी में कोच बी 6 में बैठकर रायपुर आए.उनके साथ सीएम भूपेश बघेल और राज्य में पार्टी की प्रभारी कुमारी शैलजा भी मौजूद रहीं।  

एशियन गेम्स 2023 : भारत के कुल पदकों की संख्या हुई 11,आज मिले दो स्वर्ण पदक

स्पोर्ट्स न्यूज़। एशियाई खेलों का आधिकारिक आगाज होने के बाद पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने देश को पांच पदक दिलाए। दूसरे दिन शूटिंग टीम ने भारत को पहला और महिला क्रिकेट टीम ने दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। भारत के पदकों की कुल संख्या 11 हो चुकी है। महिला क्रिकेट में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। फाइनल मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एशियाई खेलों में यह भारत का दूसरा स्वर्ण है। बोपन्ना और भांबरी की हार, रामकुमार-साकेत हारे रोहन बोपन्ना और युकी भांबरी की जोड़ी उज्बेकिस्तान के सर्गेई फोमिन और खुमोयुन सुल्तानोव की जोड़ी के खिलाफ दूसरे […]

धर्म पर टिप्पणी मामला : युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को किया गया पद से निष्कासित

रायपुर। युवा कांग्रेस के रायपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष सजल चंद्राकर को अध्यक्ष पद से निष्कासित किया गया है. ये कार्रवाई उसके दो कथित ऑडियो वायरल होने के बाद हुई है. इस ऑडियो में एक युवक ने उन्हें आयुष्मान भव: होने का आशीर्वाद दिया. लेकिन इस लाईन से वो (सजल चंद्राकर) इतना आहत हो गया कि उसने युवक के साथ जमकर गाली-गलौच की. इसके बाद अपनी हदें पार करते हुए उक्त युवक के धर्म के खिलाफ भी गाली-गलौच की. इस कथित वायरल ऑडियो में एक धर्म और एक समाज वर्ग के धर्म गुरू को लेकर आपत्तिजनक और अश्लील बातें कहता युवक सुना जा सकता है, इस ऑडियो के वायरल होने के […]