मुख्यमंत्री स्वल्पाहार योजना का मुख्यमंत्री ने किया शुभांरभ

० बच्चों को वितरित किए टिफ़िन रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिले के छिंदगढ़ में सुकमा जिले के 681 प्राथमिक शालाओं में मुख्यमंत्री स्वल्पाहार योजना का प्रारंभ किया। मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों को टिफ़िन का वितरण किया। इस योजना के तहत कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों को सप्ताह के पाँच दिन अलग-अलग मैन्यू के तहत स्वल्पाहार दिया जाएगा। जैसे सोमवार को पोहा, मंगलवार को दलिया, बुधवार को चना फ्राई, गुरुवार को मूंगदाल और शुक्रवार को वेज पुलाव दिया जाएगा। इससे सुकमा जिले के लगभग 17 हजार बच्चे लाभान्वित होंगे। योजना के तहत स्कूल के रसोइयों को 800 रुपए अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदाय की जाएगी।  

कोविड से शरीर में हुए प्रतिकूल प्रभावों को दूर करने में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री

० मुख्यमंत्री ’फिजियोकॉन 2023’ में हुए शामिल ० फिजियोथैरेपी की विशेषताओं को लोगों तक पहुंचाने की जरूरत : उपमुख्यमंत्री श्री सिंहदेव रायपुर।कोरोना महामारी के कठिन दौर के बाद लोगों के शरीर में जो प्रतिकूल प्रभाव हुए, उसे दूर करने में फिजियोथैरेपिस्ट ने बड़ी भूमिका निभाई। इस दौरान हम सबने इसके महत्व के बारे में जाना। शारीरिक दर्द, लकवा की बीमारी तथा न्यूरो सहित कई मामलों में आज फिजियोथैरेपी बड़ी मददगार साबित हो रही है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा सभागार में आयोजित पहले ’फिजियोकॉन 2023’ को सम्बोधित कर रहे थे। द इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट के तत्वाधान में आयोजित इस कर्यक्रम में प्रदेश […]

मुख्यमंत्री ने छिंदगढ़ में नवीन मुसरिया माता के दर्शन कर किया नवनिर्मित मंदिर का लोर्कापण

० समाज प्रमुखों का भी किया गया सम्मान रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छिंदगढ़ स्थित नवीन माता मुसरिया मंदिर का लोर्कापण किया गया। उन्होंने मुसरिया माता के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मुसरिया माता क्षेत्र के 64 परगना के ग्रामों की आराध्य देवी मानी जाती है। मंदिर परिसर पहुंचने पर क्षेत्र के क्षेत्रीय गेड़ी नर्तक दलों द्वारा मुख्यमंत्री का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा 64 परगना के समाज प्रमुख पुजारी गायता, सिरहा, पेरमा, मांझी, पटेल चालकियो का सम्मान परंपरागत पगड़ी पहना कर किया गया। इस अवसर पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा, सरपंच श्रीमती चंदना नेगी, अन्य जन प्रतिनिधिगण और […]

PM मोदी ने देश के 9 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कहा – देश में आधुनिक कनेक्टिविटी विस्तार का यह अभूतपूर्व अवसर है

नेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को एक साथ नौ वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा दिया। पीएम मोदी दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) की दो सेवाओं सहित नौ वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये काचीगुडा-यशवंतपुर और विजयवाड़ा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल मार्गों के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा का उद्घाटन किया। वहीं, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में आधुनिक कनेक्टिविटी विस्तार का यह अभूतपूर्व अवसर है। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की यह गति और स्केल 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं से बिल्कुल मैच कर रही हैं और यही आज का भारत चाहता है। […]

देश में फिर से सायक्लोन की आहट, छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा असर, प्रदेश के कई इलाकों में होगी बारिश

रायपुर। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश की संभावना है। क्योंकि साइक्लोन की आहट मिल रही है। कल प्रदेश के अनेक स्थानों खासकर गरियाबंद, महासमुन्द, रायगढ़ से लगे पूर्वी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जो अगले कुछ दिनों तक होती रहेगी। दिनभर धूप के बाद शाम रात को यह बारिश होगी। मौसम विभाग ने सोमवार सुबह 8.30 बजे तक के लिए दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में कल 25 सितंबर को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो […]

मेरी माटी मेरा देश: स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को किया जाएगा याद

० स्कूलों और सामुदाय की भागीदारी से होंगे विविध कार्यक्रम ० दिल्ली में अमृत वाटिका उद्यान विकसित करने में प्रत्येक गांव से जाएगी मिट्टी रायपुर।भारत में स्वतंत्रता की लड़ाई में शहीद हुए गुमनाम नायकों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि देने और विद्यार्थियों को ऐेसे वीरों के जीवन से परिचित कराने के उद्देश्य से राज्य के समस्त स्कूलों में वीरगाथा एवं ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक गांव से मिट्टी लेकर उसे विकासखण्ड व जिले से होते हुए कलश यात्रा के माध्यम से दिल्ली भेजा जाएगा। इस मिट्टी का उपयोग दिल्ली में अमृत वाटिका उद्यान विकसित करने के लिए किया […]

महंत कॉलेज में इंडक्शन और कॉमर्स काउंसिल का गठन

रायपुर। महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के सभागार में वाणिज्य और प्रबंध संकाय द्वारा इंडक्शन कार्यक्रम और वाणिज्य परिषद का गठन किया गया। वाणिज्य परिषद में अध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी एम कॉम तृतीय सेमेस्टर, उपाध्यक्ष मुकेश साहू एम कॉम प्रथम सेमेस्टर, तारणी दीवान बीकॉम अंतिम वर्ष,सह सचिव साहिबा परवीन बीकॉम द्वितीय वर्ष पदाधिकारी का मनोनयन किया गया . प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी ने सभी पदाधिकारी को महाविद्यालय और छात्र हित में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही साथ नए प्रवेशित विद्यार्थियों को नियमित कक्षा में उपस्थित रहकर पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ जया चंद्रा […]

आज का इतिहास 24 सितंबर : गांधी जी और अंबेडकर के बीच आज ही समझौता हुआ, जिसे पूना पैक्ट कहा जाता है

दलितों के उत्थान के लिए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर हमेशा से प्रयासरत थे। उनकी कोशिश का ही नतीजा था कि 1909 में भारत सरकार अधिनियम के तहत अछूत समाज के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया। 16 अगस्त 1932 को ब्रिटिश सरकार ने कम्युनल अवॉर्ड की शुरुआत की। इसमें दलितों के साथ-साथ कई समुदायों को भी अलग निर्वाचन क्षेत्र का अधिकार मिला। इसके साथ ही दलितों को 2 वोट का अधिकार भी मिला। दो वोट के अधिकार के मुताबिक देश के दलित एक वोट से अपना प्रतिनिधि चुन सकते थे और दूसरे वोट से वो सामान्य वर्ग के किसी प्रतिनिधि को चुन सकते थे। इसका महात्मा गांधी ने विरोध किया। […]

डोडीताल का गणेश मंदिर : उत्तरकाशी में हुआ था भगवान गणेश का जन्म, यहां माता पार्वती के साथ विराजित हैं गणपति

उत्तरकाशी के डोडीताल को भगवान गणेश की जन्मस्थली माना जाता है। डोडीताल में एक ताल है, जिससे एक बड़ा रहस्य जुड़ा है। इस ताल के पास स्थित मंदिर को भगवान गणेश की जन्‍मस्‍थली माना जाता है। यहां पर माता अन्नपूर्णा का मंदिर है। जिसके कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खुल गए हैं। ये शीतकाल में बंद रहते हैं। डोडीताल में गणेश जी के साथ माता पार्वती भी विराजमान पौराणिक मान्यताओं के अनुसार उत्‍तरकाशी के डोडीताल में ही माता पार्वती ने स्नान करने से पूर्व द्वार की सुरक्षा के लिए अपने उबटन से गणेश भगवान को उत्पन्न किया था। डोडीताल में गणेश जी के साथ उनकी माता पार्वती भी विराजमान हैं। यहां […]

Festival Special Recipe: भगवान गणेश को चढ़ाएं आटे का मोदक

सामग्री आटे के लिए: 2 कप आटा 2 बड़े चम्मच घी नमक चुटकी भर पानी आवश्यकतानुसार स्टफिंग के लिए: 1 बड़ा चम्मच घी 1 बड़ा चम्मच काजू 1 बड़ा चम्म किशमिश 1 बड़ा चम्मच खसखस 2 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल 1 कप गुड़ इलायची पाउडर तलने के लिए तेल विधि ० सबसे पहले एक कटोरे में गेहूं का आटा, चुटकी भर नमक और घी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसे हथेलियों से अच्छी तरह रगड़ें, ताकि यह ब्रेडक्रम्ब्स जैसा लगने लगे। ० इसके बाद, इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर एक अच्छा स्मूथ और टाइट आटा गूंथकर रख लें। इसे गीले कपड़े से ढककर 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। […]