राजधानी में इस पंडाल में बप्पा को पहनाया गया सोने का मुकुट, 700 ग्राम सोने और रत्नों से सजे मुकुट की कीमत है 35 लाख
रायपुर। राजधानी रायपुर में गणेशोत्सव का उत्साह चरम पर है। बप्पा की आकर्षक मूर्तियों के साथ ही खूबसूरत पंडाल भक्तों के लिए तैयार किये गए हैं। इस बार गोलबाजार गणेशोत्सव के विराजित गणेश प्रतिमा पर सजा लाखों का सोने का मुकुट आकर्षण का केंद्र है. इस पंडाल में गणपति बप्पा को सोने की मुकुट के साथ सजाया गया है. बप्पा को 700 ग्राम सोने और रत्नों से जड़े हुए मुकुट को पहनाया गया है. जिसकी कीमत वर्तमान बाजार भाव के अनुसार 35 लाख रुपये है. जिस स्थल पर बप्पा विराजमान हैं, वहां तक जाने वाले हर मार्ग पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. शफ़ी बजरंग नवयुवक मित्र […]



