मुख्यमंत्री ने नगर निगम भिलाई को 65.75 करोड़ रूपए की लागत के 48 विकास कार्यों की सौगात

० मुख्यमंत्री ने सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई दी रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगर निगम भिलाई अंतर्गत सेक्टर 01 नेहरू सांस्कृतिक भवन में आयोजित आभार सम्मेलन में शिरकत करने के पूर्व यहां पर 65 करोड़ 75 लाख 12 हजार रूपए लागत के 48 कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन किया। जिसमंे 22 करोड़ 50 लाख 28 हजार रूपए लागत के 19 कार्यों का लोकार्पण तथा 43 करोड़ 24 लाख 84 हजार रूपए लागत के 29 कार्यांे का भूमिपूजन शामिल है। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को […]

भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहा बदलाव- मुख्यमंत्री

० सीतामढ़ी-हरचौका में श्रीराम वनगमन पर्यटन परिपथ के कार्यों के लोकार्पण अवसर पर पहुँचे ० जनकपुर में 100 बिस्तर अस्पताल की घोषणा ० मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को दी 359.83 करोड़ रुपए के 325 विकास कार्यों की सौगात ० 7.45 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुई है राम वाटिका और कराए गए हैं अधोसंरचना विकास कार्य रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज उस पुण्य धरती पर पहुँचे जहाँ से पहली बार वनवास के दौरान भगवान श्रीराम ने माता सीता के साथ छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया था। श्री बघेल ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के सीतामढ़ी हरचौका में श्रीराम से जुड़े स्थलों में दर्शन किये और 7 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से निर्मित राम […]

मुख्यमंत्री श्री बघेल के घर विराजे गणपति, विधि-विधान से की पूजा

  रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर भिलाई-3 स्थित अपने निवास में भगवान गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की। उन्होंने भगवान गणेश जी की विधि-विधान-पूर्वक पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गणेश चतुर्थी के अवसर पर आज से 11 दिन तक भगवान गणेश घर-घर में विराजमान हो रहे हैं। श्रद्धालु भक्तगण भक्ति-भाव से 11 दिनों तक उनकी पूजा अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री ने श्रद्धा-भाव से अपने निवास में रिद्धी-सिद्धी के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया तारामण्डल का लोकार्पण

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर में 2 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित तारामण्डल का लोकार्पण किया। यह तारामण्डल शहरवासियों को ब्रम्हांड से परिचित कराएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नगरवासियों एवं स्कूली बच्चों के साथ तारामण्डल के विहंगम दृश्यों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।  

पीएससी की परीक्षाओं की धांधलियों की सीबीआई से जाँच कराई जाए : भाजपा

  ० भाजपा प्रदेश महामंत्री चौधरी ने बताया : गलत उत्तर देने वाले अभ्यर्थियों को अधिक या पूरे अंक दिए गए जबकि सही उत्तर पर कम अंक दिए गए हैं ० एक जैसे सही उत्तरों के लिए किसी को पूरे अंक तो किसी को कम अंक और उत्तरपुस्तिका में पूरा पेज कोरा छोड़ने के बावजूद पूरे अंक तक दिए गए : चौधरी रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री ओ.पी. चौधरी ने छत्तीसगढ़ में पीएससी की परीक्षाओं में चल रही धांधलियों को उजागर किया है। इस परीक्षा में धांधली हुई है और इसकी सीबीआई से जाँच कराई जानी चाहिए। ये परीक्षा परिणाम युवाओं के साथ धोखाधड़ी है। श्री चौधरी ने […]

एक्सिस बैंक में हुई डकैती के मामले में आईजी एक्शन मोड में, सीसीटीवी से 5 आरोपियों की पहचान की कोशिश जारी

रायगढ़। रायगढ़ के एक्सिस बैंक में हुई डकैती के मामले में आईजी ने डकैती की रकम की पुष्टि की है। आईजी अजय यादव के मुताबिक बैंक से कुल 5 करोड़ 62 lak रुपए की डकैती हुई है, जिसमें लगभग 4 करोड़ 19 लाख रुपए कैश और एक करोड़ 40 लाख के की ज्वेलरी शामिल है। पुलिस के मुताबिक यह ज्वेलरी लोगों ने लोन के लिए बैंक में जमा कराया था जो की 78 अलग-अलग पैकेट में थे। ज्वेलरी लगभग 2900 ग्राम की थी। मंगलवार की देर शाम आईजी अजय यादव ने घटना के बाद बैंक का मुआयना किया और कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ भी की। आईजी अजय यादव ने बताया […]

चिटफंड कम्पनी यश ड्रीम के निवेशकों को जल्द लौटाई जाएगी राशि

० यश ड्रीम की सम्पत्तियों की नीलामी से शासन को मिले 42.77 करोड़ रूपए ० छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चिटफंड कम्पनियों पर कार्रवाई एवं निवेशकों को राशि लौटाने का सिलसिला जारी रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध कार्रवाई और उनकी सम्पत्ति की नीलामी से प्राप्त राशि को निवेशकों को लौटाए जाने का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। चिटफंड कम्पनी यश ड्रीम रीयल स्टेट की सम्पत्तियों की नीलामी से प्राप्त हुई 42 करोड़ 77 लाख 82 हजार रूपए की राशि इस कम्पनी के निवेशकों को शीघ्र लौटाई जाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में विभिन्न चिटफंड कम्पनियों की धोखाधड़ी के शिकार हुए निवेशकों को अब तक 33.97 करोड़ रूपए की राशि […]

अनंतनाग एनकाउंटर में मारा गया लश्कर आतंकी उजैर खान, सेना को मिली बड़ी कामयाबी, जवानों की शहादत का बदला पूरा

नेशनल न्यूज़। जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के गडोले वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों को आतंकवाद रोधी अभियान के सातवें दिन बड़ी सफलता हाथ लगी। सुरक्षाबलों ने कोकरनाग के पीर पंजाल की पहाड़ियों पर छिपे लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर उजैर खान को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों ने अपने शहीद तीन अधिकारियों की शहादत का बदला ले लिया है। सुरक्षा बलों ने उजैर खान के साथ एक आतंकी का शव बरामद किया है। जम्मू-कश्मीर के एडीजीपी पुलिस विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लश्कर कमांडर उजैर खान को मार दिया गया है और उसके हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। उजैर के साथ एक और आतंकवादी का शव भी बरामद […]

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ सरकार ने नुआखाई पर कल अवकाश की घोषणा की

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नुआखाई पर कल अवकाश की घोषणा की है. दरअसल शासन ने ऐच्छिक अवकाश की सूची के सरल कमांक – 34 में दिनांक 22 सितंबर, 2023 दिन शुक्रवार को “नवाखाई” के लिए ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था। अब आंशिक संशोधन करते हुए “नवाखाई” हेतु दिनांक 22 सितंबर, 2023 दिन शुक्रवार के स्थान पर 20 सितंबर, 2023 दिन बुधवार को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया है।

शालू जिन्दल शिकागो में इंटरनेशनल वुमन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित

रायपुर।जेएसपी फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल को शिकागो में इंटरनेशनल वुमन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान भारतीय दूतावास के सहयोग से डी ट्राइबल्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वदेशी मेला “इंडियन अमेरिकन ट्रेड फेयर” में प्रदान किया गया। श्रीमती जिन्दल को ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड समेत देश भर में एक करोड़ से अधिक लोगों के जीवन में गुणात्मक बदलाव लाने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है। शिकागो में भारतीय दूतावास के महावाणिज्य दूत श्री सोमनाथ घोष इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करने के बाद श्रीमती जिन्दल ने आभार व्यक्त किया और भारत में लोगों के उत्थान और […]