छत्तीसगढ़ को स्वस्थ और खुशहाल बनाने हो रहे उल्लेखनीय कार्य – मुख्यमंत्री श्री बघेल
० मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना – हितग्राहियों द्वारा आयोजित आभार कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री ० मुख्यमंत्री ने एडवांस कार्डियक इंस्टीट्युट-मेकाहारा में तमाम जरूरी सुविधाओं के और विस्तार के लिए किया आश्वस्त रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट मेकाहारा में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के हितग्राहियों द्वारा आयोजित आभार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान इंस्टिट्यूट में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभांवित मरीजों तथा उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का अभिनंदन कर आभार जताया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में 25 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। कार्यक्रम में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड […]



