कर्नाटक विधानसभा चुनाव :उत्साह में महिला का फ़ोन गिरा पीएम मोदी के वाहन में, पुलिस ने कहा -सुरक्षा में कोई चूक नहीं
कर्नाटक। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर एक मोबाइल फोन फेंका गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, रोड शो के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महिला कार्यकर्ता से ‘उत्साह’ में फोन हाथ से गिर गया, हालांकि उसने किसी दुर्भावना से ऐसा नहीं किया। फोन गाड़ी के बोनट पर गिरकर नीचे गिर गया। हालांकि, प्रधानमंत्री की नजर इस पर पड़ी और उन्होंने साथ में चल रहे विशेष सुरक्षा समूह (SPG) के अधिकारियों को उस वस्तु की ओर इशारा किया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) आलोक कुमार ने कहा, प्रधानमंत्री एसपीजी के सुरक्षा घेरे में थे। महिला (जिसका फोन […]



