Bolivia में नोटों से भरा सेना का विमान हाईवे पर क्रैश: 15 की मौत, कई घायल

  इंटरनेशनल न्यूज़। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एक मालवाहक (कार्गो) विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी दमकल विभाग के प्रमुख पावेल टोवर ने दी। रनवे से फिसलकर हाईवे पर पहुंचा विमान यह हादसा उस समय हुआ जब विमान रनवे से फिसलकर पास के शहर El Alto की एक हाईवे पर जा घुसा। वहां चल रही कई गाड़ियों को उसने टक्कर मार दी। अधिकारियों के मुताबिक कम से कम 15 वाहन इस दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया […]

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर छाया छत्तीसगढ़,साउथ एशिया ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्जिबिशन नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड का सशक्त प्रदर्शन

रायपुर।छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में आयोजित साउथ एशिया ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्जिबिशन 2026 में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की। 25 से 27 फरवरी तक आयोजित इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा स्थापित भव्य पवेलियन आकर्षण का केंद्र रहा, जहाँ राज्य के प्राकृतिक वैभव, जनजातीय संस्कृति, आध्यात्मिक धरोहर, वन्यजीव पर्यटन और एडवेंचर गतिविधियों का प्रभावी प्रदर्शन किया गया। तीन दिवसीय इस आयोजन में पर्यटन मंडल के साथ पंजीकृत 36 स्टेकहोल्डर्स संस्थाओं ने संयुक्त रूप से भाग लेकर राज्य की पर्यटन संभावनाओं को देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स, होटलियर्स और ट्रैवल विशेषज्ञों के […]

राजधानी रायपुर में होगा भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन,‘मोर माटी, मोर मान’ की थीम पर होगा छत्तीसगढ़िया आगाज

० मुख्य सचिव की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर हुई बैठक रायपुर।मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित समिति कक्ष में प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनसंपर्क विभाग के सचिव रोहित यादव और आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव, सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि रायपुर साहित्य महोत्सव की तरह ही नवा रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के निवासियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके […]

5000 टीचर्स की भर्ती से यूथ को मिलेगा सुनहरा मौका, एजुकेशन सिस्टम होगा मजबूत – सीएम साय

रायपुर। Vishnu Deo Sai ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेहतर अवसर देने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए लगातार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में 5000 टीचर्स की भर्ती इसी दिशा में उठाया गया एक अहम कदम है। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और साथ ही एजुकेशन सिस्टम भी और मजबूत होगा। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि Chhattisgarh Professional Examination Board (Vyapam) ने वर्ष 2026 में होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार— असिस्टेंट टीचर एग्जाम: 11 अक्टूबर 2026 टीचर एग्जाम: 25 अक्टूबर 2026 लेक्चरर एग्जाम: 29 नवंबर 2026 […]

आज का राशिफल 28 फरवरी : महीने के अंतिम दिन मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा, जानें आज का भविष्यफल

  मेष राशि,रिश्तों में पुरानी यादें ताजा होंगी मेष राशि वालों के लिए आज का दिन योजनाओं को सुधारने और भावनाओं को मजबूत करने का रहेगा। चंद्रमा आपके चतुर्थ भाव में है, जिससे आपका ध्यान घर और परिवार की शांति पर केंद्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन वक्री बुध के कारण परिणामों में थोड़ी देरी हो सकती है। प्रोफेशनल लक्ष्यों को पाने के लिए पर्दे के पीछे रहकर काम करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। रिश्तों में पुरानी यादें ताजा होंगी, इसलिए पुराने मतभेदों को सुलझाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के लिहाज से पाचन संबंधी समस्या और सीने में जकड़न से बचने के लिए आराम करें और ज्यादा मेहनत […]

आज का पंचांग 28 फरवरी : आज फाल्गुन शुक्ल द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

  28 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास की शुक्ल द्वादशी तिथि है। आज कुंभ राशि में सूर्यदेव, मंगलदेव, बुधदेव और शुक्रदेव के साथ राहु की युति पंचग्रही योग का निर्माण कर रही है, जो आपकी सोच को गहरा करने और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ाने के लिए अच्छा योग है। चंद्रदेव आज अपनी स्वराशि कर्क के पुनर्वसु नक्षत्र में हैं, जो आपके स्वभाव में दयालुता, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक गहराई का संचार करेंगे। क्योंकि पुनर्वसु नक्षत्र की अधिष्ठात्री देवी ‘अदिति’ हैं, इसलिए आज का दिन बिगड़े हुए कार्यों को फिर से संवारने और नई आशा के साथ आगे बढ़ने के लिए बहुत अच्छा है। आज ‘सौभाग्य’ योग रहेगा, जो सुख-समृद्धि में […]

IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारियों के तबादले, जानिए किन्हें मिली कौन सी जिम्मेदारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत कई अधिकारियों को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। विशेष रूप से, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आईएएस दीपक सोनी को रिलीव किया गया है। अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ और पदस्थापन उनके अनुभव और विभागीय आवश्यकताओं के अनुसार आवंटित किए गए हैं। आधिकारिक आदेश और पूरी सूची संबंधित विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिससे आम नागरिक और सरकारी अधिकारी नवीन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ के इन चार जिलों में संशोधित गाइडलाइन दरें आज से लागू

रायपुर। राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार छत्तीसगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें लागू कर दी गई हैं। केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की स्वीकृति के बाद ये नई दरें 27 फरवरी 2026 से प्रभावशील हो गई हैं। जिला मूल्यांकन समितियों को स्थानीय परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं के अनुरूप गाइडलाइन दरों में संशोधन संबंधी प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के अनुपालन में निम्नलिखित जिलों से प्रस्ताव प्राप्त हुए: दंतेवाड़ा बीजापुर सुकमा बलरामपुर-रामानुजगंज महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक में प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण कर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। परीक्षण उपरांत बोर्ड ने चारों जिलों के संशोधित गाइडलाइन दर प्रस्तावों को अनुमोदन […]

“विकसित भारत एवं सतत विकास : अवसर और चुनौतियाँ” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

रायपुर। “विकसित भारत एवं सतत विकास : अवसर और चुनौतियाँ” विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि महादेव कावरे संभागायुक्त, रायपुर संभाग द्वारा किया xगया। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समावेशी, सतत एवं क्षेत्रीय संतुलित विकास आवश्यक है, विशेष रूप से पिछड़े और आदिवासी क्षेत्रों पर केंद्रित प्रयासों के साथ। उन्होंने अवसंरचना विकास, कौशल उन्नयन तथा सामुदायिक सहभागिता को अविकसित क्षेत्रों को विकास के केंद्र में परिवर्तित करने के प्रमुख स्तंभ बताया। पूर्व कलेक्टर जशपुर के रूप में अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में चाय बागानों के प्रोत्साहन से स्थानीय चाय उत्पादकों एवं लघु किसानों की […]

शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल आजीविका प्राप्त करना नहीं बल्कि ज्ञान और बुद्धिमत्ता प्राप्त कर पूरे समाज का विकास होना चाहिए-रमेन डेका

० जीवन में ख़ुशी और आत्म संतुष्टि प्राप्त करने के लिए हमें अपना पैशन भी फॉलो करना चाहिए ० राज्यपाल रमेन डेका आज एमिटी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल ० दीक्षांत समारोह में 816 स्नातक, परास्नातक और डॉक्टरेट विद्यार्थियों को उपाधियाँ और पदक प्रदान किए गए रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल आजीविका प्राप्त करना नहीं बल्कि ज्ञान और बुद्धिमत्ता प्राप्त कर पूरे समाज का विकास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवर्तन जीवन का नियम है और शिक्षा हमारे जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव लेकर आती है। अगर हम अपनी शिक्षा के माध्यम से समाज में पीछे छूट रहे लोगों का […]