प्रशिक्षणार्थियों ने दैनिक जीवन में योग के प्रभाव और फायदों को जाना
० योग आयोग द्वारा सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित रायपुर।छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा रायपुर के वी.आई.पी. रोड फुण्डहर स्थित योग भवन में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर में योग प्रशिक्षकों और विशेषज्ञों द्वारा दैनिक जीवन में योग के प्रभाव और फायदों के संबंधों में बताया जा रहा है। शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को डॉ. दिनेश नाग ने योग के साथ आयुर्वेद के संबंध व प्रभाव के बारे में बताया और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आशा जैन ने प्रसव के दौरान योग की भूमिका विषय पर विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही लच्छू राम निषाद ने यम, प्रत्याहार, धारणा पर प्रकाश डाला, श्री सी. एल. सोनवानी ने षटकर्म के बारे में बताया। […]



