महिला आरक्षण कानून 2023 लागू, केंद्र सरकार की अधिसूचना जारी; 2029 से पहले नहीं मिलेगा लाभ, परिसीमन से जुड़ी प्रक्रिया अहम

नई दिल्ली। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 अब औपचारिक रूप से लागू हो गया है। केंद्रीय कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार यह कानून 16 अप्रैल 2026 से प्रभावी माना जाएगा। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि संविधान (106वां संशोधन) अधिनियम, 2023 की धारा 1(2) के तहत केंद्र सरकार ने इसे लागू करने की तिथि 16 अप्रैल 2026 निर्धारित की है। हालांकि इसके लागू होने के समय और व्यवहारिक क्रियान्वयन को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। 2023 में संसद ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ किया गया था पारित सितंबर 2023 में संसद ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ […]

हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति निर्वाचित, विपक्ष के बहिष्कार के बीच निर्विरोध चुने गए; पीएम मोदी ने दी बधाई

  नई दिल्ली। राज्यसभा में एक बार फिर Harivansh Narayan Singh को उपसभापति (डिप्टी चेयरमैन) पद के लिए निर्विरोध चुन लिया गया है। यह उनका लगातार तीसरा कार्यकाल है, जिससे वे इस पद पर बने रहने वाले प्रमुख संसदीय चेहरों में शामिल हो गए हैं। उनके कार्यकाल की समाप्ति 9 अप्रैल को होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा नियमों के तहत शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया निर्धारित की गई थी, जिसके बाद औपचारिक रूप से उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई। सूत्रों के अनुसार, Harivansh Narayan Singh के समर्थन में कुल 5 नामांकन प्रस्ताव प्राप्त हुए, जबकि विपक्ष की ओर […]

बंगाल चुनाव से पहले TMC विधायक देबाशीष कुमार पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता में घर-दफ्तर पर छापेमारी

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। शुक्रवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक Debashish Kumar के कोलकाता स्थित आवास और चुनावी कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई सुबह करीब छह बजे दक्षिण कोलकाता के मनोहरपुकुर रोड स्थित उनके घर और दफ्तर पर शुरू की गई। हालांकि, आयकर विभाग की ओर से अभी तक इस कार्रवाई के पीछे की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक, Debashish Kumar पहले भी एक कथित जमीन घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के दायरे में रहे हैं। उनसे कई […]

CG Accident : कोंडागांव में NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

कोंडागांव। कोंडागांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नेशनल हाईवे-30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक और माजदा वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि माजदा में सवार मजदूर गाड़ी में ही फंस गए। इस हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची फरसगांव पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। […]

पुसपाल घाट में गिट्टी से भरा हाईवा पलटा, चालक समेत तीन घायल

  जगदलपुर।जगदलपुर-दरभा मार्ग पर स्थित पुसपाल घाट में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गिट्टी से भरा एक हाईवा तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद घाट में तैनात सीआरपीएफ की 188वीं बटालियन के जवान मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जवानों ने पलटे हुए वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया। घायलों की पहचान चालक लक्ष्मण तथा वाहन में सवार योगेंद्र और कार्तिक के रूप में हुई है। तीनों को बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी सीआरपीएफ के […]

जसम छत्तीसगढ़ की पहली अध्यक्ष बनीं रूपेंद्र तिवारी, सचिव बनाए गए राजकुमार सोनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जन संस्कृति मंच का लगातार विस्तार हो रहा है. अभी हाल के दिनों में जसम का पहला राज्य सम्मेलन संपन्न हुआ. इस दौरान प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकारिणी का चयन भी किया गया. जसम छत्तीसगढ़ की पहली अध्यक्ष लेखिका रूपेंद्र तिवारी बनाई गई है, जबकि जन संस्कृति मंच के राष्ट्रीय सचिव राजकुमार सोनी प्रदेश जसम के भी सचिव बनाए गए हैं. लेखक और विचारक मुदित मिश्र बिलासपुर को उप सचिव नियुक्त किया गया है. सुप्रसिद्ध मार्क्सवादी चिंतक राजेश्वर सक्सेना, नंद कश्यप, आलोचक सियाराम शर्मा, जनकवि वासुकी प्रसाद उन्मत, कथाकार कैलाश बनवासी और जितेंद्र गढ़वी को संरक्षक बनाया गया है. कवि हरगोविंद पुरी को मध्यप्रदेश जसम का समन्वयक और […]

महिला आरक्षण कानून लागू, 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित; पीएम मोदी बोले—नारी शक्ति ही मजबूत भारत की पहचान

  दिल्ली। देश में लंबे इंतजार के बाद महिला आरक्षण कानून 2023 अब लागू हो गया है। केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके बाद यह कानून 16 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गया है। इस महत्वपूर्ण कदम को महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक माना जा रहा है। इस कानून के लागू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की नारी शक्ति की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘सुभाषितम’ श्रृंखला के तहत लिखा कि भारत की माताएं, बहनें और बेटियां अपनी संकल्पशक्ति, निष्ठा और सेवाभाव से देश का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने नारी शक्ति को सशक्त भारत की पहचान […]

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी की मार, 19 अप्रैल तक कई जिलों में लू का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी लगातार अपना असर दिखा रही है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, वहीं आने वाले दिनों में तापमान में 3 डिग्री तक और इजाफा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान बढ़ने का यह सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक, उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास ऊपरी हवा का […]

आज का राशिफल 17 अप्रैल : तुला, वृश्चिक और धनु राशि के जातक आज अपनी रचनात्मकता का लाभ पे पाएंगे, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि: नीच बुध संचार में थोड़ी उलझन पैदा कर सकते हैं दिन की शुरुआत काफी संवेदनशील रहेगी क्योंकि चंद्रदेव मीन राशि में विराजमान हैं। सुबह के समय आप थोड़े इंट्रोवर्ट महसूस कर सकते हैं और अपने ही विचारों में खोए रह सकते हैं। जैसे ही दोपहर में चंद्रदेव आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे, आपकी ऊर्जा का स्तर तेजी से बढ़ेगा और आत्मविश्वास में सुधार होगा। आप अधूरे कामों को पूरा करने के लिए पहल करने को तैयार रहेंगे। ऊर्जा का यह बदलाव स्पष्टता तो लाएगा, लेकिन साथ ही जल्दबाजी भी बढ़ा सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। ग्रहों का गोचर आपके व्यक्तित्व को मजबूती दे रहा है, लेकिन […]

आज का पंचांग 17 अप्रैल : वैशाख कृष्ण अमावस्या तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

अंग्रेजी तारीख 17 अप्रैल 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक। अमावस्या तिथि सायं 05 बजकर 21 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र दोपहर 12 बजकर 02 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। विष्कुम्भ योग प्रातः 07 बजकर 22 मिनट से आरंभ। चतुष्पाद करण प्रातः 06 बजकर 49 मिनट तक उपरांत नागव करण का आरंभ। चंद्रमा दोपहर 12 बजकर 02 मिनट तक मीन राशि पर उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा। महत्वपूर्ण विवरण तिथि कृष्ण अमावस्या – सायं 05:21 बजे तक, फिर शुक्ल प्रतिपदा योग विष्कुम्भ – प्रातः 07:22 बजे से करण चतुष्पाद – प्रातः 06:49 बजे […]