मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरी गंभीरता, सूक्ष्मता और सावधानी से करें – भारत निर्वाचन आयोग

० ईसीआई ने निर्वाचन व्यय की मॉनिटरिंग के लिए शराब, ड्रग्स, नगदी और फ्रीबीज के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने कहा ० आयोग ने कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों की जिलेवार समीक्षा की रायपुर।भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार तथा निर्वाचन आयुक्तद्वय अनूप चंद्र पांडेय और अरूण गोयल ने आज प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, सभी संभागों के आयुक्त तथा पुलिस रेंजों के महानिरीक्षक के साथ बैठक कर विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों की जिलेवार समीक्षा की। उन्होंने वर्तमान में राज्य में चल रहे मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रगति की जानकारी ली और […]

कामेडियन गौरव कपूर एवं देवेश दीक्षित कल राजधानी में, कॉमेडी शो में लोगों का करेंगे मनोरंजन

रायपुर। कामेडियन गौरव कपूर एवं देवेश दीक्षित कॉमेडी शो में मनोरंजन करने आ रहे हैं। रायपुर रेड बार्न क्लब की ओर से शनिवार 26 अगस्त को पंडित दीनदयाल आडिटोरियम में पहली बार दोनों कलाकार अपनी हंसी के खजाने से लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम शाम 6 बजे से है और केवल प्रवेशपत्र धारियों को ही प्रवेश दिया जायेगा। प्रवेश पत्र के साथ कूपन भी रहेगा जिसमें प्रवेशपत्रधारी स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल का लुफ्त भी उठा सकेंगे। कार्यक्रम स्थल पर कल दोपहर 12 बजे से प्रवेश पत्र भी उपलब्ध रहेगा। इसके साथ संगीतमय आयोजन भी किया गया है।  

अंबेडकर हॉस्पिटल में 325 करोड़ की लागत से बनेगा 7 मंजिला 700 बिस्तर का अत्याधुनिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल

० प्रदेशवासियों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम ० अस्पताल में कार्यालयीन फर्नीचर एवं अन्य उपकरणों के लिए 56 करोड़ रुपए का प्रावधान रायपुर।प्रदेशवासियों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राजधानी के नागरिकों को जल्द ही अत्याधुनिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सुविधा मिल सकेगी। स्वास्थ्यगत ढांचे को मजबूत बनाने एवं मल्टी स्पेशलिटी सुविधाएं नागरिकों को उपलब्ध कराने डा. भीमराव स्मृति चिकित्सालय में एकीकृत नवीन चिकित्सालय भवन के लिए 325 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। 700 बिस्तर वाले इस अस्पताल में बेसमेंट फ्लोर, लोवर ग्राउंड फ्लोर तथा भूतल […]

BJP ने केशकाल विधानसभा से रिटायर्ड IAS नीलकंठ टेकाम को बनाया प्रत्याशी

रायपुर। भाजपा ने छतीसगढ़ में एक और विधानसभा के लिए प्रत्याशी का ऐलान किया है. रिटायर्ड आईएएस नीलकंठ टेकाम को केशकाल विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया गया है. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने टेकाम को चुनाव लड़ाने का ऐलान किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से टेकाम को भारी बहुमत से जीताने की अपील की है. बता दें कि इससे पहले भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 21 प्रत्याशी का ऐलान कर चुकी है. वहीं केशकाल से नीलकंठ टेकाम को प्रत्याशी घोषित किया गया है. टेकाम ने पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर केशकाल से जीत का भरोसा दिलाया. रिटायर आईएएस टेकाम हाल ही में भाजपा […]

16 सितंबर को AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल बस्तर में करेंगे बड़ी जनसभा

रायपुर। छत्तीसगढ़ आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने दौरे बढ़ा दिए हैं। रायपुर में दो और बिलासपुर में दो कार्यक्रम करने के बाद केजरीवाल ने बस्तर जाने का फैसला किया। वे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन्त सिंह मान व राष्ट्रीय संगठन महासचिव व राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी व बुराड़ी विधायक संजीव झा के साथ संयुक्त दौरे पर आ रहे हैं। पार्टी के प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष/सचिव ,लोकसभा अध्यक्ष/सचिव, जिला अध्यक्ष/सचिव व कार्यकर्ता साथियों को सूचित किया है। ये राष्ट्रीय नेता 16 सितंबर को जगदलपुर आ रहे है। प्रदेश सहित बस्तर संभाग के समस्त पदाधिकारी इस […]

IAS पी एस ध्रुव को सौंपा गया पेंशन निराकरण समिति का सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार

रायपुर। राज्य शासन द्वारा पी एस ध्रुव (आईएएस) को सदस्य – सचिव पेंशन निराकरण समिति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.  

बड़ी खबर : आज शिवराज मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार, तीन विधायकों को कैबिनेट में शामिल करने की तैयारी

भोपाल। आज रात शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। शिवराज सरकार में तीन विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बुधवार रात और गुरुवार की सुबह एक घंटे तक चली बैठक भी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की गई।   बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री और विधायक राजेंद्र शुक्ला, पूर्व मंत्री व विधायक गौरीशंकर बिसेन और राहुल लोधी को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। आज रात यानि 25 अगस्त को राजभवन में राज्यपाल इन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिला सकते हैं.

Big News: मुख्य चुनाव आयुक्त राजधानी रायपुर में ले रहे हैं आला अफसरों की बैठक

  रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग की पूरी टीम इस वक्‍त छत्‍तीसगढ़ में मौजूद है। मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार के नेतृत्‍व वाली यह टीम 24 अगस्त को पूरे दिन बैठकों में व्‍यस्‍त रही। सीईसी राजीव कुमार आज 25 अगस्‍त को राज्‍य के कलेक्‍टरों और पुलिस अधीक्षकों की बैठक ले रहे हैं।इसमें प्रदेश के सभी 33 जिलों के कलेक्‍टर और एसपी के साथ 5 संभाग आयुक्‍त और 7 रेंज के पुलिस आईजी के साथ पुलिस मुख्‍यालय के आला अफसर भी मौजूद रहेंगे। सीईसी की बैठक को लेकर अफसरों की धड़कने तेज हैं। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने आज एनफोर्समेट एजेंसियों की बैठक में आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों […]

धर्म गुरुओं को राजनीति में आने की क्या आवश्यकता- शिव डहरिया

रायपुर। नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा है कि धर्म गुरू लोगों को राजनीति में आने की क्या जरूरत है. समाज में इनकी प्रतिष्ठा खराब होती है. इससे सतनामी समाज की प्रतिष्ठा खराब होती है. श्री डहरिया ने सवाल उठाया कि धर्मगुरू राजनीति में आकर क्या करना चाहते हैं. हमारे धर्मगुरू हमारे समाज को गिराने का काम कर रहे हैं. हालांकि चुनाव में कोई भी खड़ा हो, फर्क नही पड़ता. उन्होंने कहा कि इस बार बालदासजी लड़ना चाहते हैं तो स्वागत है उनका. एक बार चुनाव लड़कर देख लें, मालूम चल जायेगा कि समाज उन्हें कितना सम्मान देता है. जानते चलें कि सतनामी […]

Chandrayan 3: ऑर्बिटर ने भेजा नया संदेश , ISRO ने जारी किया चांद की सतह पर चलते Rover Pragyan का वीडियो

नेशनल न्यूज़। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 मिशन के रोवर ‘प्रज्ञान’ के लैंडर ‘विक्रम’ से बाहर निकलने और इसके चंद्रमा की सतह पर चलने का एक शानदार वीडियो शुक्रवार को जारी किया। यह वीडियो लैंडर के इमेजर कैमरे ने बनाया है। इसरो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह वीडियो साझा करते हुए संदेश लिखा, ‘‘… और चंद्रयान-3 का रोवर, लैंडर से निकलकर इस तरह चंद्रमा की सतह पर चला।” भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने चंद्रयान-3 के लैंडर के चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने के बाद चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर हाई रेजोल्यूशन कैमरा (ओएचआरसी) से ली गई उसकी तस्वीर भी जारी की। इसरो ने सोशल मीडिया मंच पर […]