CG Accident: तेज रफ़्तार हाइवा और माजदा की आपस में हुई भिंड़त, 2 की मौके पर ही मौत, दोनों वाहन हुए क्षतिग्रस्त

बिलासपुर। प्रदेश में हर दिन तेज रफ़्तार वाहनों के एक्सीडेंट की खबरें आ रही है। आज बिलासपुर में तेज रफ्तार हाइवा और माजदा में जबरदस्त भिडंत हुआ है. दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक माजदा चालक और हेल्पर बताए जा रहे हैं. हादसा इतना खतरनाक था की दोनों वाहन सामने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला मस्तुरी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रायगढ़-बिलासपुर हाईवे पर तेज रफ्तार हाइवा और माजदा में भिडंत हो गया. दर्दनाक सड़क हादसे में माजदा चालक […]

CG Accident: ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर किया चक्काजाम

भानुप्रतापपुर/कांकेर। यहां ट्रक की चपेट में आने से 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई है. घटना के बाद क्षेत्र के आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया है. जिससे वाहनों का आवागमन अवरुद्ध हो गया है. वहीं मामले की सूचना पर पुलिस पहुंच गई है और जांच में जुट गई है. यह मामला दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र का है.जानकारी के अनुसार, दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र के भानुप्रतापपुर मार्ग में ट्रक की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक ट्रक को रिवर्स करने के दौरान चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृत […]

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के फुल्टन काउंटी जेल में किया सरेंडर, बॉन्ड पर हुए रिहा

इंटरनेशनल न्यूज़। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चुनाव में धोखाधड़ी के मामले में फुल्टन काउंटी जेल में सरेंडर किया। इसके बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि, कुछ देर बाद ट्रंप को बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया। ट्रंप को इस महीने की शुरुआत में राज्य के एंटी-रैकेटियरिंग अधिनियम और अन्य अपराधों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जॉर्जिया चुनाव में धोखाधड़ी के मामले में सरेंडर करने फुल्टन जेल पूरे काफिले के साथ पहुंचे। द वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप और 18 अन्य लोगों के खिलाफ जॉर्जिया चुनाव में गड़बड़ी करने और चुनाव नतीजों को पलटने की कोशिश […]

दक्षिण भारत का प्रमुख त्यौहार ओणम : जानिए कब है ओणम? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

दक्षिण भारत के प्रमुख त्यौहारों में से एक माना जाता है ओणम। ओणम को मुख्य रूप से प्रीतिभोज और नाच-गान के पर्व के रूप में जाना जाता है। केरल में इसका महत्व सर्वाधिक है। आइये जानते हैं ओणम की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में विस्तार से। ओणम 2023 तिथि (Onam 2023 Tithi) मलयालम कैलेंडर के अनुसार, चिंगम महीने में श्रावण या थिरुवोणम नक्षत्र में ओणम मनाई जाती है। थिरुवोणम नक्षत्र आरंभ: 28 अगस्त, दिन सोमवार (सोमवार को न खरीदें ये चीजें), रात 2 बजकर 43 मिनट थिरुवोणम नक्षत्र समापन: 29 अगस्त, दिन मंगलवार, रात 11 बजकर 50 मिनट ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, ओणम 29 अगस्त […]

Breakfast Special Recipe: मशरूम सैं​डविच

मशरूम सैं​डविच की सामग्री 250 gms मशरूम, टुकड़ों में कटा हुआ प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ 1 लहसुन की कली, बारीक कटा हुआ 1 टी स्पून चिली फ्लेक्स 1 टी स्पून ओरिगैनो स्वादानुसार नमक जरूरत के अनुसार तेल 4 ब्रेड स्लाइस 1/4 कप मोज़रेला चीज़, कद्दूकस मशरूम सैं​डविच बनाने की वि​धि 1.प्याज और लहसुन को तेल में भूनना शुरू करें. एक बार जब लहसुन की सुगंध आने लगे, तो मशरूम डालें. इन्हें तब तक भूनें जब तक कि मशरूम में पसीना न आने लगे. 2.नमक, चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो डालें. मशरूम की स्टफिंग तैयार है. 3.मशरूम को आंच से उतार लें और मोजरेला चीज में मिला दें. इसे अच्छी तरह […]

वरलक्ष्मी व्रत आज : जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत से मिलने वाले फल के बारे में

हमारे शास्त्रों में मां लक्ष्मी से जुड़े अनेक व्रत पूजा का वर्णन मिलता है। अपनी कामनाओं की पूर्ति के लिए अलग-अलग व्रत पूजन होते हैं किंतु एक ऐसा चमत्कारिक पूजन है जिससे आपके जीवन के सारे अभाव, कमियां, परेशानियां दूर हो जाएंगी और आप एक सुख-समृद्ध जीवन व्यतीत कर सकेंगे। यह व्रत है वरलक्ष्मी व्रत। श्रावण पूर्णिमा से ठीक पहले आने वाले शुक्रवार के दिन वरलक्ष्मी व्रत किया जाता है, आज ये व्रत आया है। यह व्रत दक्षिण भारत के राज्यों में बड़े पैमाने पर किया जाता है, लेकिन अब यह संपूर्ण भारत में किया जाने लगा है। विष्णु पुराण और नारद पुराण में वरलक्ष्मी व्रत का विस्तार से उल्लेख […]

Chandrayaan3: ISRO ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- रोवर ने चंद्रमा पर अपना काम शुरू किया

नेशनल न्यूज़। चंद्रयान3 को लेकर इसरो ने गुरूवार को बड़ा अपडेट दिया है। इसरो ने बताया कि सभी गतिविधियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सभी प्रणालियां सामान्य रूप से काम कर रही हैं। लैंडर मॉड्यूल पेलोड ILSA, RAMBHA और ChaSTE आज चालू हो गए हैं। रोवर ने चंद्रमा पर अपना काम शुरू कर दिया है। प्रोपल्शन मॉड्यूल पर SHAPE पेलोड रविवार को चालू किया गया था। इससे पहले इसरो ने बुधवार को शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान3 की सफल लैडिंग कराकर इतिहास रच दिया। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव (South Pole) पर पहला देश बना। चंद्रमा की लैंडिंग के करीब ढाई घंटे बाद ‘प्रज्ञान रोवर’ […]

रीपा में कोसा उत्पादन कर कर्मवीर महिलाएं बनी उद्यमी

० महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) से मिला वर्किंग शेड, कोसा रिलिंग मशीन एवं हैंडलूम मशीन और प्रशिक्षण ने बनाया काबिल जांजगीर चांपा। सरस्वती स्व सहायता समूह की महिलाएॅ आज उन सभी महिलाओं के लिए मिसाल बन गई हैं, जो परिस्थितियों को बदलने का जज्बा रखते हुए जीवन में कुछ नया करना चाहती है, और अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती हैं। इनके जीवन में आए बदलाव और आजीविका के विकास को देखकर आस-पास की ग्रामीण महिलाएं इनके पास आती हैं और इनसे परिस्थितियों को बदलने की प्रेरणा लेकर एक नई ऊर्जा के साथ वापस जाती हैं। इन महिलाओं ने रीपा से जुड़कर कोसा धागा निकालने का कार्य परंपरागत […]

आज का इतिहास 25 अगस्त : मुंबई में स्थित गेटवे ऑफ़ इंडिया और मुंबी देवी मंदिर के पास 2003 को हुए कार बम विस्फोट में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई थी

आज ही के मुंबई में स्थित गेटवे ऑफ़ इंडिया और मुंबी देवी मंदिर के पास 25 अगस्त 2003 को हुए कार बम विस्फोट में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई तथा 150 से अधिक लोग घायल हुए थे। 25 अगस्त से जुड़ा भारतीय इतिहास 1351- सुल्ता्न फिरोजशाह तुग़लक़ तृतीय की ताजपोशी 25 अगस्त 1351 में हुई। 1819- स्‍ककॉटिश आविष्‍कारक जेम्‍स वॉट का निधन 25 अगस्त 1819 को हुआ। 1867- भौतिकी विज्ञानी और रसानशास्‍त्री माइकल फैराडे का निधन 25 अगस्त 1867 को हुआ। 1888- पाकिस्तानी गणितज्ञ, तर्कज्ञ, राजनीतिक सिद्धांतवादी, इस्लामी विद्वान और खाकसार आंदोलन के संस्थापक अल्लामा मशरिकी का निधन 25 अगस्त 1888 को हुआ। 1917- ब्रिटिश इंडिया आर्मी में […]

आज का राशिफल 25 अगस्त : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। व्यवसाय में यदि आपने कोई परिवर्तन किया, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। पिछले दिनों से कुछ कामों के पूरा न होने के कारण समस्या चल रही थी, तो आपको उनकी खोज खबर अवश्य लेनी होगी। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपकी अपने किसी मित्र से किसी बात को लेकर बेवजह झड़प हो सकती है। आप अपने सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। […]