ओड़िसा से गांजा लेकर रायपुर आ रहे अंतर्राज्यीय आरोपियों पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1 लाख 30 हजार का गांजा बरामद

रायपुर। गांजा तस्करी करने वाले उड़ीसा के 2 अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि दोपहिया वाहन सवार 02 व्यक्ति अपने पास गांजा रखकर उड़ीसा से आरंग के रास्ते रायपुर की ओर आ रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चंद्राकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक माना कल्पना वर्मा द्वारा थाना प्रभारी आरंग को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी आरंग के नेतृत्व में थाना आरंग पुलिस की टीम द्वारा थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत आरंग महासमुंद तिराहा पास नाकेबंदी कर मुखबिर द्वारा […]

फूड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में है रोजगार की बेहतर संभावनाएं, बी.टेक खाद्य प्रौद्योगिकी 4 वर्षीय पाठ्यक्रम एक नया अवसर

० कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं विद्यार्थी रायपुर।भारत के शिक्षा परिदृश्य में पिछले कुछ वर्षों में काफी बदलाव आया है। युवा विद्यार्थी आज ज्ञानोन्मुखी शैक्षणिक पाठ्यक्रमों के स्थान पर रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों को प्राथमिकता देने लेगे हैं। देश में रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों का महत्व दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी भी एक ऐसा पाठ्यक्रम है जिसमें रोजगार-व्यवसाय की बेहतर संभावनाएं हैं। विगत कुछ वर्षो में खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी से संबंधित उपक्रम एक बडे एवं विस्तृत रूप में सामने आये हैं। सर्वेक्षण के द्वारा यह मालूम किया गया है कि प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि होने से एवं बदलते समय के अनुसार व्यस्त जिन्दगी […]

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने भाटापारा और बलौदाबाजार न्यायालय का किया निरीक्षण

रायपुर।छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा हाईकोर्ट के मामलों की सुनवाई पश्चात् दिनांक 23 अगस्त 2023 को औचक निरीक्षण हेतु भाटापारा तथा बलौदाबाजार पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने भाटापारा व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया निरीक्षण के समय न्यायिक अधिकारी प्रकरणों की सुनवाई कर रहे थे। न्यायालय परिसर में वाशरूम की व्यवस्था उचित नहीं पायी गयी। वहां पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी द्वारा जानकारी दी गयी कि न्यायालय के नवीन भवन हेतु 6.25 एकड़ भूमि शासन द्वारा आवंटित की जा चुकी है जिस पर 06 नवीन कोर्ट रूम का निर्माण किया जाना है। पूछने पर यह भी बताया गया कि रिवाईस इस्टीमेट पी.डब्ल्यू.डी. विभाग द्वारा नहीं भेजा गया है इस कारण […]

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की बैठक तथा छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के कृषि विज्ञान केन्द्रों की कार्यशाला में शामिल हुए कुलपति डॉ. चंदेल

 ० छत्तीसगढ़ सरकार तथा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी रायपुर।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी अनुसंधान केन्द्र, भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के कृषि विज्ञान केन्द्रों की क्षेत्रीय कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए कार्यशाला में डॉ. चंदेल ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों के हित में संचालित राजीव गांधी किसान न्याय योजना, छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना, भूमि हीन कृषक योजना, के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा किसानों से विभिन्न फसलों के समर्थन मूल्य पर उपार्जन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा किसानों के हित […]

ED ने रायपुर-भिलाई में की छापेमारी में जब्त किए कई आपत्तिजनक दस्तावेज

रायपुर। ईडी ने रायपुर-भिलाई में 21 और 23 को कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं। यह जानकारी ED ने ट्वीटर पर दी है. भूपेश बघेल ने कहा, महादेव सट्टा ऐप पर राज्य सरकार ने कार्रवाई की है. ईडी को तो महादेव सट्टा ऐप के सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार करना चाहिए, जो कि देश बाहर बैठा है. जिस पर सरकार ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है. लेकिन ईडी राजनीतिक रूप से कार्रवाई छत्तीसगढ़ में कर रही है. आगे सीएम बघेल ने कहा, ईडी को शराब घोटाले का हिसाब बता देना चाहिए. कोयला घोटाले का हिसाब बता देना चाहिए. रमन सिंह को जवाब […]

नेपाल में बड़ा हादसा : सड़क दुर्घटना में 6 भारतीयों समेत 7 की मौत, 19 घायल

नेपाल। नेपाल से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। इस हादसे में करीब सात लोगों की मौत हुई है, जिनमें अधिकतर भारतीय बताए जा रहे हैं। वहीं, कई घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि दक्षिणी मैदानी इलाके के बारा जिले में 6 भारतीय तीर्थयात्रियों सहित सात की मौत हो गई। वही, 19 लोग घायल हुए हैं।  

लंबी बीमारी के बाद वरिष्ठ अभिनेत्री सीमा देव का निधन, 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

एंटरटेनमेंट न्यूज़। वरिष्ठ अभिनेत्री सीमा देव का निधन हो गया। अभिनेता रमेश देव की पत्नी और अभिनेता अजिंक्य देव और निर्देशक अभिनय देव की मां की तबीयत पिछले एक साल से ठीक नहीं थी। वह अपने बेटे अभिनय के साथ उनके बांद्रा स्थित आवास पर रह रही थीं। सीमा देव का अंतिम संस्कार आज शाम 4.30 बजे शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर किया जाएगा। बता दें कि उन्होंने 81 साल की उम्र में अंतिम सांस ली, वह अल्जाइमर रोग से पीड़ित थीं। उन्होंने कई मराठी फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। उनका निधन मनोरंजन जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। बेटे ने किया बीमारी का […]

रेलवे ने छत्तीसगढ़ से चलने वाली 15 ट्रेनों को फिर से किया कैंसल, 25 -26 अगस्त को यात्रियों को होगी परेशानी

रायपुर। रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 15 ट्रेनों को फिर कैंसिल कर दिया है। इस बार बिलासपुर-नागपुर सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग के काम की वजह से 25 और 26 अगस्त को यात्री गाड़ियों को बंद करने का फैसला लिया गया है। पिछले एक सप्ताह के भीतर रेलवे ने त्यौहारी सीजन में 50 से अधिक ट्रेनों को बंद कर दिया है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रेलवे प्रशासन की ओर से कहा गया है कि इंफ्रास्ट्रक्चर और डेलवलपमेंट के चलते हावड़ा-मुंबई मेन लाइन पर स्थित बिलासपुर-नागपुर सेक्शन में तीसरी लाइन में इलेक्ट्रॉनिक और गोंदिया स्टेशन में इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा जो 25 अगस्त को सुबह 9 […]

ED की रेड पर विनोद वर्मा ने कही बड़ी बात, कहा-कल मेरे घर में डकैती हुई है, लूट हुई है, ईडी ने कल मुझे प्रताड़ित किया है

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी पर प्रेस कांफ्रेंस कर अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि मेरे घर में कल डकैती हुई है, लूट हुई है. ईडी कल मुझे प्रताड़ित किया है. ईडी ने जो सोना बरामद किया उसे मैंने 2005 में खरीद है. मैंने सभी बिल दिए हैं. इसके बाद भी ईडी सारा गहना जब्त कर ले गई है. विनोद वर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ईडी ने मुझे कागज दिया, उसमें सारा विवरण में है, ईडी आईपीसी को नए सिरे से परिभाषित किया है. ईडी की मंशा क्या है, ये उजागर हुई है. ईडी छापे के पीछे का आधार […]

बालोद में कल से पंडीत प्रदीप मिश्रा का मणिशिवलिंग शिवमहापुराण कथा, यातायात व्यवस्था को लेकर तैयार किया गया रूट चार्ट

बालोद। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर यातायात विभाग द्वारा अगामी पंडीत प्रदीप मिश्रा के मणिशिवलिंग शिवमहापुराण कथा का आयोजन कार्यक्रम स्थल ग्राम जुंगेरा में 25.08.2023 से दिनांक 29.08.2023 तक होना है, जिसमे लाखों की संख्या में श्रद्वालुओं, आम नागरिकों एवं व्हीआईपी का आगमन होना है, जिसके मद्देनजर रूट डायवर्सन चार्ट, पार्किंग स्थलों, यात्री बसों एवं अन्य वाहनों के लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है। जो इस प्रकार है:- कथा में सम्मिलित होने वाले श्रद्वालुओं के लिए रूट चार्ट एवं पार्किंग स्थान इस प्रकार रहेगा- राजनांदगांव एवं दल्लीराजहरा के तरफ से आने वाले श्रद्वालुओं के वाहन राजनांदगांव – डौण्डी लोहारा-बटेरा चौक-मालीघोरी होते हुए मालीघोरी नवोदय विद्यालय […]