CG Breaking : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात माओवादी कमांडर माडवी हिडमा को किया ढेर

सुकमा। सुरक्षाबलों को आज बड़ी सफलता मिली। जवानों ने कुख्यात माओवादी कमांडर माडवी हिडमा (43) को सुरक्षाबलों ने आंध्र प्रदेश में ढेर कर दिया है. हिडमा वही दहशत का नाम है, जिस पर कम से कम 26 बड़े हमलों का मास्टरमाइंड होने का आरोप था. 43 वर्षीय हिडमा 2013 के दरभा घाटी नरसंहार और 2017 का सुकमा हमला सहित कम से कम 26 सशस्त्र हमलों का जिम्मेदार था. आंध्र प्रदेश पुलिस के एक अभियान में माडवी हिडमा और 5 अन्य माओवादियों को मार गिराया गया है. सुरक्षाबलों ने इसे ASR जिले के मारेदुमिल्ली में मार गिराया है. 1981 में छत्तीसगढ़ के सुकमा के पुवर्ती इलाके में हिडमा का जन्म हुआ […]

छत्तीसगढ़ की पुरानी विधानसभा का आखिरी दिन आज, विस अध्यक्ष रमन सिंह ने किया ट्वीट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विधायी इतिहास का साक्षी रहा पुराना विधानसभा भवन आज आखिरी बार सत्र की मेजबानी कर रहा है। इसके बाद विधानसभा का शीतकालीन सत्र नवा रायपुर के नए विधानसभा भवन में होगा। करीब ढाई दशक से यह भवन सिर्फ बहस का मंच नहीं रहा, बल्कि सत्ता के उतार-चढ़ाव, विपक्ष की तल्खियां, राजनीतिक नाटकों, ऐतिहासिक फैसलों और लोकतंत्र के अनेक रंगों का जिंदा गवाह रहा है। यही वो सदन है जहां पहली बार नियम तय हुए, पहली बार टेबल थपी, पहला अविश्वास प्रस्ताव आया और पहली बार सत्ता-पक्ष के ही एक मंत्री ने वॉकआउट कर पूरे राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी थी। यहीं पर नई परंपराएं बनीं, यहीं […]

छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत ने पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल को दिया त्याग पत्र

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भारत ने राज्यपाल रमन डेका को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की पुष्टि की, लेकिन अपने फैसले का कारण नहीं बताया। अपने त्यागपत्र में भारत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों और वरिष्ठ नौकरशाहों के प्रति उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है। भारत को पिछले साल जनवरी में महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि भारत ने इससे पहले 2014 से 2018 तक रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दौरान राज्य के अतिरिक्त […]

दिल्ली ब्लास्ट मामला : अल फलाह यूनिवर्सिटी पर कसा शिकंजा, ED ने दिल्ली-फरीदाबाद के 25 ठिकानों पर मारा छापा

दिल्ली। दिल्ली में हुए आतंकवादी हमले के तार अब हरियाणा के फरीदाबाद तक पहुंच गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने अल फलाह विश्वविद्यालय के ट्रस्टियों, संबंधित व्यक्तियों और संस्थाओं से जुड़े एक मामले में आज तड़के से दिल्ली और अन्य स्थानों पर 25 ठिकानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई सुबह 5 बजे से जारी है। जांच एजेंसी की एक टीम ने आज सुबह फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय के कार्यालय में दस्तक दी। एजेंसी की टीम परिसर के अंदर मौजूद है और विभिन्न दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की तलाशी ले रही है। बीते सोमवार को दिल्ली पुलिस ने फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल मामले की जांच, जालसाजी और धोखाधड़ी के […]

राज्य में अवैध धान की आवाजाही रोकने प्रशासन सक्रिय, सीमावर्ती चेकपोस्टों पर कड़ी निगरानी

रायपुर। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ ही कुछ क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन की संभावनाओं को रोकने राज्य भर में प्रशासन सख़्त हो गया है। इसी क्रम में जशपुर जिला कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने जशपुर जिले का झारखंड सीमा से लगे चेकपोस्टों पर देर रात औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण दल में तहसीलदार जयश्री राजनपथे, नायब तहसीलदार अरुण कुमार, फूड इंस्पेक्टर आलोक टोप्पो, मंडी निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक तथा पटवारी शामिल थे। टीम ने भलमंडा, सकरडेगा और साईंटांगाटोली चेकपोस्टों का दौरा किया, जहाँ सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र और वाहन चेकिंग प्रक्रिया को परखा गया। संभावित अवैध धान परिवहन […]

माओवाद समाप्ति की ओर, ‘नियद नेल्लानार’ योजना से ग्रामीणों को मिल रहा लाभ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

० 127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा ० मुख्यमंत्री का पारम्परिक मोहरी वाद्ययंत्र के सामूहिक वादन से हुआ स्वागत ० गाड़ा समाज बूढ़ादेव महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर। बस्तर में नक्सलवाद तेजी से समाप्ति की ओर अग्रसर है। ‘नियद नेल्लानार योजना’ के तहत अंदरूनी क्षेत्रों के ग्रामीणों को शासन की मूलभूत योजनाओं से तेजी से जोड़ा जा रहा है। प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह बस्तर को भी विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुंचाना है। प्रदेश सरकार ने लगभग दो वर्षों की अल्पावधि में ही अधिकांश गारंटियों को पूरा कर लिया है तथा छत्तीसगढ़ को समृद्ध राज्य बनाने की दिशा […]

आज का राशिफल 18 नवंबर : सुनफा योग का शुभ योग,मिथुन, तुला और वृश्चिक समेत कई राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना भविष्यफल

  मेष राशि,काम का दबाव रहेगा मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में आपको आज कमाई का अच्छा मौका मिलेगा लेकिन काम का दबाव भी आज बना रहेगा। व्यापार में आज आपको सतर्क रहना होगा। आपका पैसा अटक सकता है। जीवनसाथी से आज आपको सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने पिता के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। सरकारी काम में आज उलझन का सामना करना होगा। बच्चो की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं। वृषभ राशि,पारिवारिक धन समृद्धि में भी वृद्धि होगी […]

आज का पंचांग 18 नवंबर : आज बालाजी जयंती, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 27, शक संवत 1947, मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्दशी, मंगलवार, विक्रम संवत 2082। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 03, जमादि उल्लावल 26, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 नवम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 06 बजे तक। स्वाति नक्षत्र अगले दिन सूर्योदय तक। आयुष्मान योग प्रातः 08 बजकर 09 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 07 बजकर 12 मिनट तक उपरांत शकुनि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार मास शिवरात्रि व्रत- बालाजी जयंती। सूर्योदय का समय 19 नवंबर 2025 : […]

जागरूकता ही शक्ति है, जो विचारों को स्वच्छ और जीवन को सुहाना बनाती है”: ब्रह्माकुमारी कविता दीदी

० सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के तहत एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में “सुहाना सफ़र – An Adventure into Awareness” प्रेरक उद्बोधन आयोजन संपन्न बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय, बिलासपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के अंतर्गत ब्रहमाकुमारी कविता दीदी, मुंबई दवारा प्रस्तुत “सुहाना सफ़र – An Adventure into Awareness” विषय पर प्रेरक उद्बोधन सत्र का आयोजन अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन, (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन, विभीन्न विभागाध्यक्षों, अधकारियों-कर्मचारियों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एसईसीएल मुख्यालय स्थित आडिटोरियम में दिनांक 17.11.2025 को किया गया। यह सत्र संगठन में नैतिक कार्य-संस्कृति, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और आंतरिक सतर्कता को और सुदृढ़ बनाने की दिशा […]

गुरुचरण सिंह होरा की गिरफ्तारी के लिए लोग धरने पर बैठे ,हनुमान चालीसा का किया पाठ

रायपुर। भू-माफिया गुरुचरणसिंह होरा व उसके रिश्तेदारों की गिरफ्तारी के लिए होरा पीड़ित संघ द्वारा कल गांधी प्रतिमा आजाद चौक में एक दिवसीय धरना दिया गया। होरा पीड़ित संघ ने हनुमान चालीसा पाठ का पाठ भी किया। कहा जा रहा है कि जनता के दबाव में अब पुलिस गुरुचरणसिंह को एक-दो दिन के भीतर गिरफ्तार कर सकती है। गुरुचरणसिंह की गिरफ्तारी के लिए आयोजित धरने में सत्येन्द्र सोनकर, देवनाथ देवनाथ देवांगन, शेखर साहू, सुरेश शर्मा, निथलेश धीवर, श्रीमती ज्योति तिवारी, हेमराज अग्रवाल, श्रीमती लीना देवांगन, श्रीमती पुष्पा साहू, भास्कर शर्मा, सुनील देवांगन, विवेक शर्मा, श्रीमती करूणा शर्मा, अक्षत देवांगन, प्रांजली शर्मा, अक्षत तिवारी के अलावा होरा पीड़ित संघ के अन्य […]