Accident : नेशनल हाईवे-31 पर भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, छह घायल,मची चीख-पुकार

  भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना झंडापुर थाना क्षेत्र में रेलवे ढाला के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग-31 पर हुई। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के अनुसार, खगड़िया से आ रही एक निजी बस और दो छोटी गाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दोनों छोटी गाड़ियां नवगछिया से नारायणपुर की ओर जा रही थीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से […]

सौरभ श्रीवास्तव बने मुख्यमंत्री के ओएसडी, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

  रायपुर। राज्य शासन ने दो अधिकारियों की नई नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और निज सचिव (मुख्यमंत्री) सौरभ श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। वहीं, राप्रसे अधिकारी पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार के रूप में नगरीय प्रशासन संचालनालय में अपर संचालक बनाया गया है। गौरतलब है कि 10 फरवरी को ही उन्हें अपर संचालक पद से मुक्त कर मंत्रालय सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में उप सचिव तथा आईगाट मिशन कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया था।

मौसम बदलेगा मिजाज: 26 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर, पहाड़ों पर हल्की बारिश-बर्फबारी

  दिल्ली। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। वहीं पश्चिमी हिमालयी इलाकों में 26 फरवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 26 से 28 फरवरी के बीच हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। भारी बारिश की संभावना नहीं मौसम विभाग के अनुसार यह पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहेगा, इसलिए व्यापक या भारी वर्षा की संभावना नहीं है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली जैसे 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। […]

मोदी का दो दिवसीय इस्राइल दौरा आज से : रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी पर रहेगा फोकस

  दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर इस्राइल पहुंच रहे हैं। यह दौरा इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आमंत्रण पर हो रहा है। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, तकनीक और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर रहेगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेता भारत–इस्राइल संबंधों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बातचीत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा एवं सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार तथा आर्थिक सहयोग जैसे अहम मुद्दे शामिल होंगे। साथ ही, क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान इस्राइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे। रक्षा सौदों पर […]

आज का राशिफल 25 फरवरी : कुंभ राशि में पंचग्रही योग, मेष और वृषभ समेत कई राशियों को नेटवर्किंग से मिलेगा फायदा

मेष राशि, अहंकार को अपने दायित्वों पर हावी न होने दें मेष राशि के जातक आज जबरदस्त सामाजिक ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। कुंभ राशि में पांच ग्रहों की उपस्थिति आपकी आदतों को नई उड़ान देगी। आपके सीनियर्स और जूनियर्स आज आपकी मानवीय सोच के कायल होंगे, लेकिन ध्यान रहे कि अहंकार को अपने दायित्वों पर हावी न होने दें। दूसरे भाव में चंद्रमा की उपस्थिति आपको आर्थिक मजबूती और पारिवारिक सुख प्रदान करेगी। देखा जाए तो यह समय नेटवर्किंग बढ़ाने और नए लोगों से जुड़ने के लिए अत्यंत श्रेष्ठ है। यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपकी ऊर्जा को सही दिशा […]

आज का पंचांग 25 फरवरी : आज फाल्गुन नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

  25 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास की शुक्ल नवमी तिथि है। आज कुंभ राशि में सूर्यदेव, मंगलदेव, बुधदेव और शुक्रदेव के साथ राहु का विशेष योग बना हुआ है, जो आपकी संवाद शैली और सामाजिक प्रभाव को बढ़ाने की अच्छी संभावना दिखा रहा है। चंद्रदेव आज वृषभ राशि के रोहिणी नक्षत्र में हैं, जो आपके स्वभाव में रचनात्मकता और शांत मन का संचार करेंगे। क्योंकि रोहिणी नक्षत्र के देवता ‘ब्रह्मा’ हैं, इसलिए आज का दिन नए सृजन और व्यापारिक सौदों के लिए बहुत अच्छा है। बुध आज के राशि स्वामी होने के कारण आपकी बातचीत में निपुणता लाएंगे, जिससे रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। आज रात्रि 01:28 तक ‘विष्कम्भ’ […]

बजट सर्वसमावेशी विकास की अवधारणा को साकार करने की दिशा में क्रांतिकारी कदम : अमर अग्रवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ विधायक अमर अग्रवाल ने मंगलवार को प्रदेश की विधानसभा में प्रस्तुत बजट-2026-27 के प्रस्तावों का स्वागत करते हुए बजट प्रावधानों को सर्वसमावेशी विकास की अवधारणा को साकार करने की दिशा में उठाया क्रांतिकारी कदम बताया। श्री अग्रवाल ने कहा कि बजट में सुशासन और तकनीक पर जोर देते हुए इसी प्रकार फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन और उन्नत आईटी सेवाओं के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँचाने का लक्ष्य तय किया गया है। ‘द कॉल ऑफ द वाइल्ड’ और आधुनिक इमारतों के दृश्य राज्य की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिकता के अद्भुत संगम को प्रदर्शित करते हैं।   बजट में […]

कैसा “संकल्प” जहाँ जनता की समस्याओ का नहीं कोई “विकल्प” – डॉ. चरणदास महंत

० नया बजट शब्दों का मायाजाल, युवाओं और महिलाओं को थमाया झुनझुना ० सरगुजा और बस्तर के खजाने को उद्योगपति मित्रों को सौंपने की तैयारी ० घोषणाएं बड़ी, लेकिन पिछले साल के AIIMS और IIT तर्ज वाले संस्थानों की एक ईंट तक नहीं लगी रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। डॉ. महंत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछला बजट प्रदेश को आगे ले जाने वाला ‘गति’ का बजट नहीं, बल्कि प्रदेश की ‘दुर्गति’ करने वाला बजट रहा । उन्होंने इसे जन-कल्याण के संकल्प के बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला दस्तावेज करार दिया। […]

छत्तीसगढ़ बैंक एम्पलाईज एसोसिएशन का हुआ 5वा त्रैवार्षिक अधिवेशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ बैंक एम्पलाईज एसोसिएशन का 5वा त्रैवार्षिक अधिवेशन गरिमापूर्ण माहौल में रायपुर के होटल ग्रैंड इम्पीरिया वीआईपी रोड में संपन्न हुआ जिसके उद्घाटनकर्ता एवं मुख्य अतिथि एआईबीईए के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड सी एच वेंकटाचलम थे, विशेष अतिथि के रूप में एआईबीओए के छत्तीसगढ़ प्रदेश के चेयरमैन कॉमरेड एस के मुखर्जी (पप्पू दादा) थे एवं स्वागत समिति के अध्यक्ष कॉमरेड अनिल साखरकर थे। सर्वप्रथम अतिथियों कों मंच पर बैठाया गया एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया । दीप प्रज्वलन के पश्चात एआईबीईए के भूतपूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी कॉमरेड परवाना,कॉमरेड प्रभातकार एवं कॉमरेड तारकेश्वर चक्रवर्ती के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की गई । पुष्पांजलि अर्पण के पश्चात अतिथियों के स्वागत की […]

छत्तीसगढ़ सरकार का 2026-27 बजट: 1.72 लाख करोड़, ‘संकल्प’ थीम के साथ पेश,देखें मुख्य घोषणाएं एक नजर में

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 24 फरवरी को विधानसभा में 2026-27 का बजट पेश किया। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने इसे “संकल्प” थीम के साथ पेश किया, जिसमें समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, लाइवलीहुड और पॉलिसी को केंद्र में रखा गया है। बजट का कुल आकार ₹1,72,000 करोड़ है और इसमें राज्य के सभी क्षेत्रों के विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। प्रमुख घोषणाएँ रानी दुर्गावती योजना: बेटियों को 18 वर्ष की आयु होने पर ₹1.50 लाख की वित्तीय सहायता। – रायपुर स्टेट कैपिटल रीज़न: नया रायपुर, रायपुर-भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में मेट्रो ट्रेन परियोजना। बिलासपुर और दुर्ग संभाग: महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं के लिए ₹9,450 करोड़ का प्रावधान। प्रधानमंत्री आवास […]