वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बारिश से ढह गई बिल्डिंग, अब तक 5 श्रद्धालुओं की मौत

नेशनल न्यूज़। उत्तर प्रदेश के मथुरा (mathura) के वृंदावन (vrindavan) में भारी बारिश से बांके बिहारी मंदिर (banke bihari Mandir) के पास बड़ा हादसा हुआ है। मंगलवार शाम प्रसिद्ध मंदिर से सटे एक जर्जर मकान की पहली मंजिल बारिश के चलते ढह गई। इस दर्दनाक हादसे में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन को आए 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं, 4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिला मैजिस्ट्रेट पुलकित खरे ने बताया कि पुलिस-प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। मलबा हटाने और नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें की जा रही हैं। इस हादसे में अभी भी […]

डायबिटीज, हार्ट की बीमारी सहित कई दवाओं के दाम हुए तय,जानिए कौन सी दवाएं हुई सस्ती

नेशनल न्यूज़। डायबिटीज, हार्ट की बीमारी सहित कई दवाओं के दाम अब फिक्सड कर दिए गए है। दरअसल, दवा मूल्य नियामक राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA-National Pharmaceutical Pricing Authority) ने 44 वां नई दवाएं फॉर्मूलेशन की खुदरा कीमतें तय की हैं। ये दवाएं हुई सस्ती… वहीं, स्ट्रेस, मिर्गी, डायबिटीज और हल्के माइग्रेन की दवाएं सस्ती होंगी। NPPA ने कहा है कि सिरदर्द, हल्के माइग्रेन, मस्कुलोस्केलेटल दर्द या पीरियड्स में तेज दर्द को ठीक करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं और इसके साथ ही एसेक्लोफेनाक या बुखार के लिए पेरासिटामोल, सेराटियोपेप्टिडेज की एक गोली की कीमत 8.38 रुपये तय की गई है। वहीं इसके साथ ही टाइप 2 […]

आज का इतिहास 17 अगस्त : भारत के विभाजन के बाद 17 अगस्त 1947 को रेडक्लिफ रेखा को भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा घोषित किया गया था

भारत के विभाजन के बाद 17 अगस्त 1947 को रेडक्लिफ रेखा को भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा घोषित किया गया था। इस लाइन का नाम सर सिरिल रैडक्लिफ के नाम पर रखा गया है, जिन्हें 88 मिलियन लोगों के साथ 4,50,000 किमी वर्ग क्षेत्र को समान रूप से विभाजित करने के लिए नियुक्त किया गया था। आज के इस लेख में हम आपको 17 अगस्त से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 17 अगस्त को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी। 17 अगस्त […]

आज का राशिफल 17 अगस्त : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे। आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसे आप तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपके परिजनों से यदि संबंधों में कटुता आ गई थी, तो वह भी आज दूर होगी। वरिष्ठजनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। आपके अंदर ऊर्जा रहने के कारण आप किसी काम को करने के लिए तत्पर रहेंगे। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। रक्त संबंधी […]

67 लघु वनोपजो की खरीदी की जा रही है समर्थन मूल्य पर

रायपुर।छत्तीसगढ़ में उत्पादित होने वाली करीब 67 लघु वनोपजो का संग्रहण समर्थन मूल्य और वनोपज संघ की सपोर्ट प्राईज पर क्रय किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में 38 वनोपजो को सपोर्ट प्राईज फॉर एमएफपी पर क्रय किया जा रहा है। यह जानकारी मुख्य सचिव  अमिताभ जैन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित भारत सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लघु वनोपज क्रय योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में दी गई। बैठक में लघु वनोपज के प्रोसेसिंग हर्बल वन उत्पादों की मार्केटिंग और वनोपज आधारित उद्योगों की स्थापना के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इसी तरह से छत्तीसगढ़ में उत्पादित मिलेट […]

CG Breaking: पूर्व मंत्री और भाजपा नेता लीलाराम भोजवानी का निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता लीलाराम भोजवानी का निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रायपुर की अस्तपाल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी इसके बाद परिजनों ने लीलाराम भोजवानी को वापस राजनांदगांव ले जाने का फैसला किया । लीलाराम भोजवानी को एंबुलेंस पर वेंटिलेटर सपोर्ट के जरिए राजनांदगांव भेजा गया था। लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार राजनांदगांव में गुरुवार शाम को किया जाएगा। 17 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे निवास स्थान से होते हुए मानव मंदिर चौक से गंज चौक, पुराना बस स्टैंड होते हुए भाजपा कार्यालय में 4 बजे पार्थिव देह […]

देश में मत्स्य बीज उत्पादन में पांचवें और मत्स्य उत्पादन में छठवें स्थान पर है छत्तीसगढ़

० देश का बेस्ट इनलैंड स्टेट छत्तीसगढ़ , केज कल्चर से बढ़ रहा मत्स्य उत्पादन रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा दिए जाने से मत्स्य पालकों को ब्याज मुक्त ऋण तथा अन्य सुविधाएं मिलने से मत्स्य पालन की लागत में कमी आई है और मछुआरों की आमदनी बढ़ी है। प्रदेश में मछली पालन के लिए 2 लाख हेक्टेयर से अधिक जल क्षेत्र उपलब्ध है। मत्स्य बीज उत्पादन के लिए 86 हेचरी, 59 मत्स्य बीज प्रक्षेत्र, 647 हेक्टेयर संवर्धन पोखर उपलब्ध है, जहां उन्नत प्रजाति के 330 करोड़ मछली बीज फ्राई का उत्पादन किया जा रहा है। राज्य की आवश्यकता 143 करोड़ की है। शेष 187 करोड़ […]

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ डायसिस में किया गया ध्वजारोहण

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ डायसिस में सचिव नितिन लारेंस ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर डायसिस के कोषाध्यक्ष अजय जॉन, सद्य वी. नागराजू व सुपरीटेंडेंट आलोक रंजन चौबे भी मौजूद थे। प्रदेशभर में गिरजाघरों व मिशन की संस्थाओं में आजादी का पर्व मनाया गया। सेंट पॉल्स कैथेड्रल में पादरी सुनील कुमार व पादरी सुशील कुमार, सेंट मैथ्यूस चर्च में पादरी असीम प्रकाश विक्रम, सेंट जेकब चर्च जोरा में पादरी अब्राहम दास ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर डीकन मारकुस केजू, रूचि धर्मराज, प्रमोद मसीह, ग्यानमणि पॉल, अगस्टीन दास, वीके कासू, डिकसन बैंजामिन, अर्पणा कुमार, केनस नायक, रजनीश मार्क सालोमन, प्रेम मसीह,नवनीत जॉन, पास्टर कोरी, आदि शामिल हुए। नवा रायपुर […]

CG IFS Transfer : वन विभाग में IFS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ वन विभाग में IFS अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है. इसमें 5 IFS अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है. वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अवर सचिव आरके चंचलानी ने आदेश जारी किया है.  

बस स्टैंड में लिक्विड एक्सप्लोसिव बरामद, नक्सली भी चढ़े पुलिस के हत्थे

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली जब चार नक्सली उनके हत्थे चढ़े। जांच में उनके पास से लिक्विड एक्सप्लोसिव यानी तरल विस्फोटक भी बरामद हुआ। सभी की गिरफ्तारी दंतेवाड़ा के बस स्टैंड से की गई है। इनमे से एक नक्सली नाबालिक बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक़ सभी चार माओवादी विस्फोटक लेकर हैदराबाद से रवाना हुए थे। वे इसकी सप्लाई करने मिरतुर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली। पुलिस ने दंतेवाड़ा बस स्टैंड में घेराबंदी करते हुए नक्सलियों को धर दबोचा। बहरहाल उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि वे सुरक्षाबलों के खिलाफ किसी बड़ी साजिश को […]