Rice Special Recipe: अचारी चना पुलाव

सामग्री- बासमती चावल- सवा कप काबुली चना- 1/2 कप आम का अचार- 2 टेबल स्पून प्याज- 1/2 कप अदरक का पेस्ट- 1 टेबल स्पून लहसुन का पेस्ट–1 टेबल स्पून घी- अंदाजानुसार सौंफ- 1/2 टेबल स्पून राई- 1/2 टेबल स्पून मेथी- 1/2 टेबल स्पून कलौंजी- 1/2 टेबल स्पून बड़ी इलायची- 2 हल्दी पाउडर- 1/2 टेबल स्पून गरम मसाला पाउडर- 1/2 टेबल स्पून जीरा- 1/2 टेबल स्पून हींग- 1/2 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टेबल स्पून नमक- स्वादानुसार हरा धनिया- गार्निशिंग के लिए विधि- ० अचारी चना पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले बासमती चावल को पानी से अच्‍छे से धो लें, फिर इसे थोड़ी देर के लिए भिगोकर रख दें। […]

आज का इतिहास 18 अगस्त : महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस 1945 को ताईवान के ताईहोकु में विमान दुर्घटना में घायल हुए थे

महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद बोस की मृत्यु का मुख्य कारण ताईवान के ताईहोकु में 18 अगस्त 1945 को हुए विमान दुर्घटना को माना जाता है। कहा जाता है कि वे इस विमान दुर्घटना में वे बुरी तरह घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें सैन्य अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि, उनकी मृत्यु एक रहस्य बनी हुई है क्योंकि उनके भक्तों का मानना ​​है कि वह हमेशा जीवित रहे। कई लोग देश के विभिन्न हिस्सों में नेताजी को देखने का दावा करते हैं। आज के इस लेख में हम आपको 18 अगस्त से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस […]

आज का राशिफल 18 अगस्त : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने रोजमर्रा के कामों में कुछ बढ़ोतरी कर सकते हैं, जिससे आपको अत्यधिक थकान के कारण सिरदर्द, बदनदर्द आदि जैसी समस्या भी हो सकती है। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपने यदि साझेदारी में किसी काम की शुरुआत की थी, तो वह आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगा, लेकिन यदि किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज […]

बोडोलैंड टेरिटोरियल कमेटी के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के ‘रीपा’ को सराहा

० मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा से मुलाकात कर अनुभव साझा किए ० छत्तीसगढ़ रीपा मॉडल अपनाने में असम की हर तरह की करेगा मदद –  प्रदीप शर्मा रायपुर।छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर आए बोडोलैंड टेरिटोरियल कमेटी (Bodoland Territorial Committee – BTC) के सदस्यों ने यहां के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (RIPA) को काफी सराहा है। कमेटी के सदस्यों ने आज रायपुर जिले के सेरीखेड़ी मल्टी यूटिलिटी सेंटर तथा लखोली और कोसरंगी रीपा का भ्रमण कर आजीविकामूलक गतिविधियों को देखा और इनके बारे में विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा से नवा रायपुर स्थित राज्य योजना आयोग के कार्यालय में मुलाकात के दौरान उन्होंने अपने भ्रमण […]

सोशल मीडिया में प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के संबंध में वायरल आदेश फर्जी, सचिव ने दी जानकारी

० सामान्य विभाग के सचिव ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के संबंध में ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया रायपुर।सोशल मीडिया में प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के संबंध में एक आदेश वायरल हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बताया कि यह फर्जी आदेश है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया में एक फर्जी आदेश वायरल हुआ है जिसमें कहा गया है कि राज्य शासन के विभिन्न विभाग के पदों में विशेष भर्ती अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों की विभागीय परीक्षा में अनुतीर्ण विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर दिया […]

आगामी शिक्षा सत्र से छत्तीसगढ़ भाषा एवं आदिवासी क्षेत्रों में स्थानीय बोली को कक्षा 1 से 5 तक के पाठ्यक्रम में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू

० संचालक एससीईआरटी ने स्थानीय भाषाओं में 15 सितम्बर तक , प्रथम पांडुलिपि तैयार करने कहा रायपुर।स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आगामी शिक्षा सत्र से छत्तीसगढ़ भाषा एवं आदिवासी क्षेत्रों में स्थानीय बोली को कक्षा 1 से 5 तक के पाठ्यक्रम में शामिल करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के संचालक राजेश सिंह राणा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई इस घोषणा पर कार्यवाही के लिए बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। राजेश सिंह राणा ने मुख्यमंत्री की घोषणा से अवगत कराते हुए सभी अशासकीय संगठनों से बहुभाषा शिक्षण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए […]

भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर बनाई बढ़त- अरुण साव

० सभी वर्गों का ठोस संतुलन हमारी जीत की गारंटी है, पाटन छोड़कर भाग सकते हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि 21 नाम की घोषणा के साथ ही भाजपा ने चुनावी शंखनाद कर जीत की ओर कदम बढ़ा दिया है। उन्होंने सभी चयनित साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि पहली सूची से स्पष्ट हो गया है कि छत्तीसगढ़ की सभी […]

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर बिजलीकर्मियों की हड़ताल श्रम न्यायालय ने किया अवैध घोषित

रायपुर।  श्रम न्यायालय रायपुर ने बिजलीकर्मियों के संगठन छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनीज अधिकारी-कर्मचारी ओपीएस बहाली संयुक्त मोर्चा की प्रस्तावित 18 अगस्त के सामूहिक अवकाश सत्याग्रह को अवैध घोषित कर दिया है। श्रम न्यायालय ने आज 17 अगस्त को जारी आदेश में कहा है कि प्रस्तावित 18 अगस्त की हड़ताल से जनहित प्रभावित होने की आशंका होने के कारण अवैध घोषित किया जाता है। कर्मचारी-अधिकारी किसी भी हड़ताल सत्याग्रह में शामिल न हों। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन)  एके वर्मा ने बताया कि श्रम न्यायालय – 01 के माननीय न्यायाधीश श्री एसएल मात्रे के कोर्ट में फेडरेशन एवं 7 कर्मचारी संगठनों के 18 अगस्त को सामूहिक अवकाश […]

भाजपा के वरिष्ठ नेता और अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी की अंतिम विदाई में पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

० कहा, काकाजी का जाना हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति राजनांदगांव।आज भाजपा के वरिष्ठ नेता और अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी को अंतिम विदाई देने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनादगांव में मठपारा मुक्तिधाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए लीलाराम भोजवानी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि हमारे काकाजी लीलाराम भोजवानी का जाना हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है उन्होंने 60 के दशक में जनसंघ के समय से राजनीति के क्षेत्र में काम किया, बतौर पार्षद से लेकर अविभाजित मध्यप्रदेश में पटवा सरकार में श्रम मंत्री और छत्तीसगढ़ राज्य गठन के […]

कांग्रेस भगोड़ों की पार्टी, झूठे आरोप लगाकर भाग खड़ी होती है- सुनील सोनी

०प्रधानमंत्री मोदी का सामना नहीं कर पाया घमंडिया गठबंधन ० अब कांग्रेस 2028 के मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लायेगी और मुंह की खायेगी रायपुर। सांसद सुनील सोनी ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस भगोड़ों की पार्टी, झूठे आरोप लगाकर भाग खड़ी होती है। उन्होंने विपक्षीय गठबंधन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सामना नहीं कर पाया घंमडिया गठबंधन। कांग्रेस की स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब कांग्रेस 2028 के मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लायेगी और मुंह की खायेगी। सांसद सुनील सोनी ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित पत्रवार्ता में संसद के मानसून सत्र के दौरान मोदी सरकार […]