चंद्रमा के और करीब पंहुचा चंद्रयान-3, पृथ्वी के इकलौते उपग्रह की अंतिम कक्षा में किया प्रवेश, जल्द होगी लैंडिंग

नेशनल न्यूज़। भारत के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्रमा मिशन के तहत चंद्रयान-3 बुधवार को, पृथ्वी के इकलौते उपग्रह की पांचवी और अंतिम कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया, तथा चंद्रमा की सतह के और भी करीब आ गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि इसके साथ ही चंद्रयान-3 ने चंद्रमा तक पहुंचने की अपनी प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब यह प्रणोदन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल को अलग करने की तैयारी करेगा। राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने ट्वीट किया, ‘‘आज की सफल प्रक्रिया संक्षिप्त अवधि के लिए आवश्यक थी। इसके तहत चंद्रमा की 153 किलोमीटर x 163 किलोमीटर की कक्षा में चंद्रयान-3 स्थापित हो गया, जिसका हमने अनुमान किया […]

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी तेज, दिग्गज नेताओं की आवाजाही शुरू, गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल आएंगे प्रदेश के दौरे पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में दिग्गज नेताओं की आवाजाही शुरू हो गई है। इसी क्रम में गृह मंत्री अमित शाह 20 अगस्त को, वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अगस्त को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. खड़गे के बाद राहुल गांधी 2 सितंबर और कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल 19 सितंबर को प्रदेश में आने वाले हैं. गृह मंत्री अमित शाह 20 अगस्त को रायपुर आएंगे. यहां वे जनजातीय मंत्रालय की ओर से साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके बाद अमित शाह भाजपा के आला नेताओं के साथ पार्टी की चुनावी तैयारी पर चर्चा कर सकते हैं. […]

जिपं अध्यक्ष ने आन बान शान से फहराया जिला पंचायत में तिरंगा

० देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति के साथ स्वतंत्रता दिवस पर अतिथियों ने डाला प्रकाश जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आन बान एवं शान से तिरंगा झंडा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता यशवंत चंद्रा ने फहराया। इस दौरान उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिपं स्थायी समिति सभापति सहकारिता एवं उद्योग श्रीमती कुसुम साव, जिला पंचायत सदस्य लखनलाल साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल, पूर्व जिपं सदस्य दिनेश शर्मा, कमल किशोर साव सहित जिला पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने राष्ट्रगान गाकर स्वतंत्रता दिवस अमर रहे, भारत माता की जयघोष के नारे लगाए। जिला पंचायत सभाकक्ष में अध्यक्ष श्रीमती यनिता यशवंत […]

राजनांदगांव: मंगगट्टा में घूमने आए तीन लोगों की बांध के पानी में डूबने से मौत

राजनांदगांव।राजनांदगांव के पर्यटन क्षेत्र मंगगट्टा में घूमने आए तीन लोगों की बांध के पानी में डूबने से मौत हो गई है. इलाके में सनसनी फैल गई है.मिली जानकारी के मुताबिक गोंदिया में सिद्धिविनायक कोचिंग संस्थान चलाते थे. बताया जा रहा है कि 4 लोग घूमने आए थे, जिसमें से 3 लोगों की मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में एन. मिश्रा निवासी भिलाई, अरविंद निवासी उत्तरप्रदेश और अतुल कडू की मौत हुई है. अतुल कडू का शव बरामद कर लिया गया है. मौके पर पुलिस मौजूद है. बता दें कि आज ही छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा के कुदरी बैराज में डूबने के कारण 2 स्कूली […]

कब है हरियाली तीज: जानें तीज का महत्‍व, शुभ मुहूर्त और पूजाविधि

हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्‍ल पक्ष की तृतीया तिथि को कहा जाता है। इस साल हरियाली तीज 19 अगस्‍त को मनाई जाएगी। इसे श्रावणी तीज भी कहा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए व्रत करती हैं और भगवान शंकर व माता पार्वती की पूजा करती हैं। कुछ स्‍थानों पर कुंवारी कन्‍याएं भी सुयोग्‍य वर पाने के लिए भी तीज का व्रत करती हैं। हरियाली तीज पर महिलाएं अपनी सखियों के साथ मिलकर पेड़ पर झूला डालती है और सावन के लोकगीत गाकर इस त्‍योहार की खुशियां मनाती हैं। इस दिन हरे रंग का विशेष महत्‍व होता है इसलिए इस दिन हरी साड़ी के साथ […]

Lunch Special Recipe: अरबी पत्ते की पकोड़ा कढ़ी

अरबी की कढ़ी की सामग्री 1/2 kg (उबालकर छीली हुई, अच्छी तरह मैश की )हुई अरबी2 टी स्पून सेंधा नमक 1/4 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर 1/2 कप सिंघाड़े का आटा तलने के लिए तेल 1/2 कप खट्टा दही 1 टहनी कढ़ी पत्ता 1/2 टी स्पून जीरा 2 साबुत लाल मिर्च 1 टेबल स्पून अदरक , टुकड़ों में कटा हुआ 1/2 टी स्पून धनिया पाउडर 4 कप पानी गार्निशिंग के लिए हरा धनिया अरबी की कढ़ी बनाने की वि​धि 1.अरबी, नमक, लाल मिर्च और सिंघाड़े का आटा डालकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। 2.इसको अच्छे से फेंट लें। 1/4 मिश्रण को एक तरफ रख दें और बाकी बैटर के पकौड़े […]

कैम्ब्रिज में मोरारी बापू की रामकथा: पहुंचे ऋषि सुनक, कहा- प्रधानमंत्री नहीं बल्कि हिन्दू की हैसियत से आया हूं

लंदन।ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मंगलवार को कहा कि उनकी हिंदू आस्था उनके जीवन के सभी पहलुओं का मार्गदर्शन करती है और उन्हें देश के शासनाध्यक्ष के तौर पर बेहतरीन कार्य करने की प्रेरणा देती है। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के जीसस कॉलेज में आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू की ‘रामकथा’ चल रही है जिसमें प्रधानमंत्री सुनक ने हिस्सा लिया। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने भारत के स्वतंतत्रा दिवस के दिन इस कार्यक्रम के संयोग को भी रेखांकित किया। ‘रामकथा’ में जुटी भीड़ के सामने सुनक ने अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा, ‘‘बापू, मैं यहां पर एक प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं बल्कि हिंदू के तौर पर आया हूं।” उन्होंने कहा, ‘‘मेरे […]

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अभिनेता अक्षय कुमार ने दी खुशखबरी, मिली भारतीय नागरिकता

नेशनल न्यूज़। अभिनेता अक्षय कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने प्रशंसकों के साथ एक जानकारी साझा करते हुए मंगलवार को घोषणा कि की वह एक बार फिर से भारतीय नागरिक बन गए हैं। कनाडा की नागरिकता को लेकर अक्सर आलोचना का शिकार बनने वाले अक्षय कुमार ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र की एक तस्वीर साझा की। 55 वर्षीय अभिनेता ने कहा, ”दिल और नागरिकता दोनों हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद।” अक्षय ने पहले कहा था कि 1990 के दशक में वह अपने करियर के बुरे दौर से गुजरे थे और उस दौरान उन्होंने लगातार 15 से अधिक फ्लॉप फिल्में दीं थीं, […]

आज का इतिहास 16 अगस्त : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 को हुआ

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 को हुआ। उन्होंने अपने जीवन काल तीन बार भारत के प्रधानमंत्री पद संभाला था। वे एक हिन्दी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता भी थे। अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे और 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने लम्बे समय तक राष्‍ट्रधर्म, पाञ्चजन्य (पत्र) और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया। 16 अगस्त से जुड़ा भारतीय इतिहास 1886- महान संत एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस देव का निधन 16 अगस्त 1886 को हुआ। 1904- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री, कहानीकार सुभद्रा […]

आज का राशिफल 16 अगस्त : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन

मेष राशि: पारिवारिक सदस्य प्रसन्न रहेंगे मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। घर के खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं, जिसे देखकर आप हैरान और परेशान हो सकते हैं, लेकिन कारोबार में मुनाफा होने से मानसिक शांति मिलेगी। जो लोग प्राइवेट नौकरी से जुड़े हैं, उनको आज कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। आंखों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है, किसी भी तरह के संक्रमण से दूर रहें। लग्जरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं, जिससे पारिवारिक सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी के सिर पर गुड़हल का फूल चढ़ाएं और सूखने पर अपने पर्स में रख लें। वृषभ राशि: शुभ […]