बाल दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने छतौद में भव्य शैक्षिक एवं खेल महोत्सव का आयोजन
० 216 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, विविध प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा रायपुर।बाल दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला, छतौद में अदाणी फाउंडेशन द्वारा एक भव्य एवं उत्साहपूर्ण शैक्षिक एवं खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कक्षा पहली से आठवीं तक के कुल 216 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विद्यालय परिसर को उत्सवमय वातावरण में सजाया गया था, जहाँ बच्चों के लिए विभिन्न आयु-उपयुक्त प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। कक्षा पहली के बच्चों के लिए “आओ केला खिलाएँ” प्रतियोगिता रखी गई, वहीं कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों ने कुर्सी दौड़ में भाग लिया। कक्षा तीसरी के बच्चों ने बोरा दौड़ में अपनी फुर्ती दिखाई, जबकि कक्षा […]



