पांचवां सावन सोमवार आज : करें व्रत, बरसेगी शिव जी की कृपा दृष्टि, जानें शुभ मुहूर्त
आज श्रावण (अधिक) मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि, शूल योग, अश्विनी नक्षत्र और विष्टि करण है. सावन का महीना बेहद शुभ माना जाता है. यह महीना भगवान शिव को समर्पित है. शिव भक्त भोले की भक्ति में लीन रहते हैं. विधि-विधान से पूजा-अर्चना और व्रत करते हैं. हिंदू धर्म में सावन सोमवार का बहुत अधिक महत्व है और सावन मास को बेहद पवित्र माना जाता है. आज पांचवां सावन सोमवार व्रत है. रुद्राभिषेक के लिए भी श्रावण महीने में पड़ने वाला सोमवार शुभ और खास होता है. मान्यता है कि सावन में सोमवार व्रत करने से कुंवारी कन्याओं को योग्य और मनचाहा जीवनसाथी मिलता है और कई […]



