Snacks Special Recipe: क्रिस्पी इडली फ्राई

सामग्री- इडली- 4 पीस (कटे हुए) मैदा- 4 चम्मच बेसन- 4 चम्मच नमक- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच हरी मिर्च- 3 (बारीक कटी हुआ) पानी- जरूरत के हिसाब से विधि- ० सबसे पहले 1 इडली के 4 टुकड़े कर लें। साथ ही, ऊपर बताई गई सभी सामग्री को तैयार करके रख लें। ० अब एक बाउल में 4 चम्मच मैदा, 4 चम्मच बेसन, स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और 3 हरी मिर्च काट लें। ० फिर धीरे-धीरे पानी डालकर बैटर तैयार कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा पतला ना हो और 5 मिनट तक घोल को ढककर रख दें। ० इस दौरान एक […]

मुख्यमंत्री श्री बघेल सावन सोमवार पर महारुद्राभिषेक में हुए शामिल, भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सावन सोमवार के अवसर पर भिलाई नगर के सेक्टर-7 स्थित शिवधाम तालाब में महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर उनका अभिषेक किया और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। श्री बघेल ने इस बढ़िया आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विगत सात-आठ वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है, सौंदर्यीकरण के बाद तालाब का परिवेश और अधिक मनोरम हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री भोलेनाथ हर जगह विराजे है, सर्वव्यापी हैं, भगवान शिव ने ही विवाह नाम की संस्था को स्थापित किया है। शिव […]

मुख्यमंत्री आज रायपुर और जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर।मख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर और बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12:05 बजे रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित ‘दास्तान ए आजादी’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 2:50 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विमान द्वारा रवाना होकर 3:30 बजे जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और विमानतल से सर्किट हाउस जाएंगे। श्री बघेल शाम 6:00 बजे जगदलपुर में जिला चिकित्सालय में नेत्र विभाग अंबका लोकार्पण करने के बाद ‘सेहत बाजार’ मिलेट कैफे का लोकार्पण करेंगे।मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।  

30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को एक जुलाई को एक वेतन वृद्धि देकर सेवानिवृत्त परिलाभ दिए जाने के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग द्वारा 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को 01 जुलाई को एक वेतन वृद्धि देकर सेवानिवृत्त परिलाभ दिए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेशानुसार इस संबंध में संबंधित प्रकरणों में 90 दिवस की समयावधि में याचिकाकर्ताओं के सेवानिवृत्त परिलाभों में संशोधन एवं एरियर्स राशि भुगतान किए जाने की कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभाग को जारी किए गए हैं। वित्त विभाग द्वारा इस संबंध में सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, राजस्व, खनिज, मत्स्य […]

विश्व आदिवासी दिवस: वन विभाग करेगा 500 करोड़ रूपए का होगा वितरण

० तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा 424 करोड़ से अधिक का प्रोत्साहन पारिश्रमिक ० वन प्रबंधन समितियों को वितरित होंगे 44 करोड़ की लाभांश राशि रायपुर।छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त को आयोजित वृहद स्तरीय कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत 472 करोड़ 31 लाख रूपए की राशि का वितरण किया जाएगा। इनमें तेंदूपत्ता संग्राहकों को 424 करोड़ रूपए से अधिक का प्रोत्साहन पारिश्रमिक तथा वन प्रबंधन समितियों को 44 करोड़ रूपए की लाभांश राशि का वितरण होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य में तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाने वाली तेंदूपत्ता संग्राहक राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। साथ ही तेंदूपत्ता संग्राहकों के कल्याण […]

आज का इतिहास 8 अगस्त : महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत से निकालने के लिए 1942 में उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी

देश के स्वतंत्रता संग्राम में 8 अगस्त के दिन का एक खास महत्व है। दरअसल महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत से निकालने के लिए कई अहिंसक आंदोलनों का नेतृत्व किया और 8 अगस्त 1942 को उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। आठ अगस्त का दिन अफगानिस्तान में भी एक महत्वपूर्ण घटना का गवाह रहा है। 1988 में आठ अगस्त के दिन ही नौ वर्ष के युद्ध के बाद अफगानिस्तान से रूसी सेना की वापसी की शुरुआत हुई थी। 8 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of August 8 0 फ्रांस ने 1549 में इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 0 डेनमार्क और स्वीडन में 08 […]

आज का राशिफल 8 अगस्त : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन

​मेष राशिः दिन कुल मिलाकर पक्ष में रहेगा आज का दिन मेष राशि लिए बेहतर रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र हो या नौकरी-व्यवसाय अथवा अन्य क्षेत्र, आप जिस क्षेत्र में हैं वहां अपने प्रयास से लाभ अवश्य पाएंगे। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ किसी रमणीय स्थान पर जाने का प्लान बन सकता है। मानसिक तनाव कम होगा। किसी परिचित के साथ मांगलिक कार्यक्रम में उपस्थित हो सकते हैं। स्त्री मित्रों, जीवनसाथी एवं संतान की ओर से आप शुभ समाचार भी पाएंगे। सेहत का ध्यान रखें, चोट लगने से कष्ट होने की आशंका है। आर्थिक मामलों में दिन कुल मिलाकर आपके पक्ष में रहेगा। आज भाग्य 79% तक मेष राशि वालों […]

सड़कों पर पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने किए जायें जरूरी प्रयास

० मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक रायपुर।मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य की सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में गठित समिति की तृतीय बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने सड़कों पर पशुओं के आने से हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों तथा एजेंडा बिंदुओं पर पशुपालन विभाग ,नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा अब तक की गई कार्यवाही की विस्तार से समीक्षा की। राज्य की ऐसी चिन्हांकित सड़कें जहां प्रायः पशुओं का सड़क पर विचरण होता है इन कैचमेंट एरिया […]

राज्य सरकार 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को मनाएंगे व्यापक स्तर पर

० जिला स्तर पर कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथि तय, मुख्यमंत्री सरगुजा और बस्तर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल रायपुर।राज्य सरकार 09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को छत्तीसगढ़ में व्यापक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है, जिसके लिए प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंत्रालय सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि नामांकित किए गए हैं। मुख्य अतिथियों में मुख्यमंत्री, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा, मंत्रीगण, संसदीय सचिवों, विधायकों के नाम शामिल किए गए हैं। नामांकित नामों के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरगुजा और बस्तर मंे आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में […]

मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरूआत 9 अगस्त से

० आजादी का अमृत महोत्सव का समापन 30 अगस्त को नई दिल्ली में ० शिलापलकम, पंचप्राण, वसुधा वंदन और मिट्टी यात्रा जैसे अनेक कार्यक्रमों से जुड़ेंगे ग्रामीण एवं शहरवासी ० मंत्रालय, संस्कृति विभाग से परिपत्र जारी रायपुर।मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरूआत 9 अगस्त से होंगी और 30 अगस्त तक चलेगा। इसके लिए संस्कृति विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारी कर ली गई है। इस संबंध में मंत्रालय स्थित संस्कृति विभाग द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास, गृह, वन एवं जलवायु परिवर्तन, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, नगरीय प्रशासन, […]