विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में शुगर डिटेक्शन कैंप एवं जनजागरूकता कार्यक्रम

  बिलासपुर। विश्व मधुमेह दिवस 2025 के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय में मेडिकल विभाग द्वारा एक व्यापक स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शुगर डिटेक्शन कैंप, जागरूकता सत्र एवं शपथ ग्रहण शामिल थे। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों में मधुमेह की रोकथाम, समय पर जांच तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (तकनीकी/ऑपरेशन); बिरंची दास, निदेशक (मानव संसाधन); तथा डी. सुनील कुमार, निदेशक (वित्त) ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई। वरिष्ठ अधिकारियों की सहभागिता ने स्वास्थ्य जागरूकता एवं नियमित जांच की आवश्यकता को और अधिक रेखांकित किया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कुल 280 कर्मचारियों की मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जांच […]

शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम राज्य क्रिकेट संघ को लीज पर दिए जाने का स्वागत

  रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के डायरेकटर बलदेव सिंह(पप्पू) भाटिया ने शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर अटल नगर को दीर्घ कालीन पूर्णत: संचालन और विकास कार्यों हेतु छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ को अनुबंध के अनुसार लीज पर देने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,उप मुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राज्य के खेल प्रेमियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस निर्णय से छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के और अधिक क्रिकेट मैच का आयोजन सुनिश्चित होगा और राज्य के उदीयमान क्रिकेट खिलाडिय़ों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण और तकनीकी […]

Bihar Result : बिहार के लोगों ने बिल्कुल गर्दा उड़ा दिया, पीएम मोदी ने लगाए जय छठी मैया … के नारे

दिल्ली। बिहार में (NDA) को मिली बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एनडीए के सहयोगियों- चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी को बधाई दी। पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए छठी मैया की जय के नारे भी लगाए। पीएम मोदी ने कहा, “यहां उत्साह और उमंग से भरे हुए आप सभी साथियों- जय छठी मैया। यह अटूट विश्वास बिहार के लोगों ने बिल्कुल गर्दा उड़ा दिया है। आज बिहार के हर घर में मखाने की खीर बनाना पक्का कर दिया है। मुझे खुशी हुई है कि यहां भी मखाना की खीर सबको खिलाई […]

दो दिन में फुटबाल ग्राऊंड में गोलपोस्ट लग जाना चाहिए और बच्चों को जूते मिल जाना चाहिए

० सोमवार को मैं स्वयं देखने आऊंगी – डॉ. वर्णिका शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ० डॉ. वर्णिका शर्मा ने खेल अकादमी के बच्चों से किया सीधा संवाद – खेल व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिये – डॉ. वर्णिका शर्मा रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने आज 14 नवम्बर 2025 को खेल अकादमी के आवासीय परिसर में जाकर खिलाड़ी बालक और बालिकाओं से सीधे वन टू वन उनकी समस्याओं पर बात की । वहाँ उपस्थित आरचरी, एथेलेटिक्स, हॉकी और फुटबाल के खिलाड़ियों ने अपनी कई समस्याओं की तरफ उनका ध्यान आकर्षित किया । डॉ. वर्णिका शर्मा ने सीधे बच्चों के […]

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का हुआ आगाज, छत्तीसगढ़ का पवेलियन भी सजा

० 14 से 27 नवंबर तक दिल्ली के भारत मंडपम में होगा आयोजन नई दिल्ली।नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आज 44वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की शुरुआत हो गई। इस वर्ष ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ थीम पर आधारित छत्तीसगढ़ का पवेलियन विशेष आकर्षण बना हुआ है, जहां राज्य के औद्योगिक विकास, निवेश संभावनाओं, हस्तशिल्प, कृषि उत्पादों और समृद्ध संस्कृति का प्रभावी प्रदर्शन किया जा रहा है। पवेलियन का उद्घाटन दिल्ली में पदस्थ छत्तीसगढ़ की इनवेस्टमेंट कमिश्नर रितु सैन ने किया। इस मौके पर उन्होंने पवेलियन का अवलोकन किया और विभिन्न स्टॉलों में मौजूद प्रतिनिधियों से चर्चा भी की। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता, स्थानीय उद्यमशीलता और राज्य में बढ़ती औद्योगिक […]

बाल दिवस पर लाखे स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला का आयोजन

रायपुर। बाल दिवस के उपलक्ष में हमारे विद्यालय श्री वामन राव लाखे व एसपी इंग्लिश मीडियम स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी वह आनंद मेला का आयोजन किया गया है जिसमें सभी विद्यार्थी ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाएं तथा उसका आनंद लिए इसी क्रम में विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न छात्रों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। 1.हृदय के कार्यिकी के बारे में समझाया कि हृदय किस तरह से कार्य करता है तथा रक्त को शरीर के विभिन्न भागों में पहुंचाया जाता है 2. उत्सर्जन तंत्र=उत्सर्जी पदार्थ किस तरह से बाहर निकल जाते हैं उसके बारे में छात्रों ने समझाया 3. मानव की खोपड़ी= मानव की खोपड़ी में किस तरह कितने […]

PM Modi : बिहार चुनाव में एनडीए को मिली बंपर जीत,पीएम मोदी बोले- हमारा विजन देख जनता ने हमें भारी बहुमत दिया

  पटना। बिहार का जनादेश लगभग स्पष्ट हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राज्य के चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े सरीखे लोगों ने निर्वाचन आयोग के आधिकारिक एलान से पहले ही ऐतिहासिक जीत की बधाई दे दी है। आठ घंटे की मतगणना के बाद अब स्पष्ट हो चुका है कि एनडीए बिहार में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। मतगणना और नतीजे की गहमागहमी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में इस जनादेश को बिहार में सुशासन और विकास की जीत बताया है। उन्होंने कहा है कि बिहार ने विपक्ष के झूठ का मजबूती से जवाब दिया है। प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर अपने […]

भगवान बिरसा मुण्डा के 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर सभी जिलों में 15 नवंबर को मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस

० प्रधानमंत्री के संबोधन का प्रसारण और मुख्यमंत्री के संदेश का होगा वाचन ० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल रायपुर। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती 15 नवम्बर को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में गरिमामय ढंग से मनायी जाएगी। इस अवसर पर जिलों में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, मंत्रिगण, सांसद एवं विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण अधिकारिक यू-ट्यूब चैनल एवं डीडी न्यूज के माध्यम से होगा, जिसे देखने और […]

बिहार चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत पर छत्तीसगढ़ में ख़ुशी से झूम उठे भाजपाई, ढोल-नगाड़ों के साथ हुई आतिशबाजी

रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने पर छत्तीसगढ़ में भी ख़ुशी की लहर दौड़ गई। यहाँ बीजेपी नेताओं खुशियां मनाना शुरू कर दिया। रायपुर के एकात्म परिसर में भाजपा नेताओं ने पटाखे फोड़ने के साथ ढोल-नगाड़ों के साथ डांस कर जश्न मनाया. बिहार विधानसभा के चुनाव में सामने आए रुझान को लेकर बीजेपी सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि बिहार की जनता विकास चाहती हैं, इसलिए वहां एनडीए की सरकार बनेगी. पीएम मोदी ने बिहार की जनता का दिल चुरा लिया है. इस रुझान से स्पष्ट है कि बिहार की जनता चाहती है उनका भविष्य नीतीश कुमार और पीएम मोदी के साथ ही है. उन्होंने कहा […]

Bihar Election Result : बिहार में एनडीए को पूर्ण बहुमत, BJP शाम 5 बजे पटना मुख्यालय में मनाएगी जीत का जश्न, 200 सीट के पार पहुंचा NDA

  पटना। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना (Bihar Election Result 2025) जारी है। पोस्टल बैलेट के बाद अब ईवीएम की गिनती चल रही है। रुझानों में NDA ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं महागठबंधन पीछे चल रहा हैं। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनने की राह पर है। BJP शाम 5 बजे पटना मुख्यालय में मनाएगी जीत का जश्न 16वें राउंड के बाद तेजस्वी यादव 9912 वोट से पीछे एनडीए 200 के पार पहुंच गया है। कुल 243 सीटों में से 202 पर बढ़त बनाए हुए है। वैशाली विधानसभा सीट से JDU के सिद्धार्थ पटेल 17992 वोटों […]