आज का इतिहास 9 जुलाई : 1925 में भारतीय सिनेमा के सबसे सशक्त अभिनेताओं एवं बेहतरीन निर्देशकों में शुमार गुरु दत्त का जन्म
1816: अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की। 1819: सिलाई मशीन के आविष्कारक एलायस हाउ का जन्म। 1875: बम्बई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना। 1925: भारतीय सिनेमा के सबसे सशक्त अभिनेताओं एवं बेहतरीन निर्देशकों में शुमार गुरु दत्त का जन्म। 1938: अपने सशक्त अभिनय से हिंदी सिनेमा को समृद्ध बनाने वाले अभिनेता संजीव कुमार का जन्म। 1951: देश में पहली पंचवर्षीय योजना (1951-56) को प्रकाशित किया गया। 1969: वन्यजीव बोर्ड ने शेर को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया। 1973 में शेर के स्थान पर बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया। 1973: ब्रिटेन के 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य अस्त हुआ। 1982: तमाम सुरक्षा प्रणालियों […]



