राजधानी में ब्लिंकिट के कर्मचारी हड़ताल पर, 10 मिनट में नहीं मिल पाएगा सामान

रायपुर। राजधानी में डिलीवरी एप ब्लिंकिट के कर्मचारियों ने हड़ताल पर चले जाने के कारण शहर में सामान की डिलीवरी पूरी तरह ठप हो गई है। हड़ताल के पीछे कर्मचारियों की नाराजगी की बड़ी वजह कंपनी की नई नीतियां बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार कंपनी ने हाल ही में डिलीवरी बॉय के वेतन में कटौती की और डिलीवरी समय पूरा न होने पर पेनल्टी लागू कर दी। इसके अलावा, कर्मचारियों से 10 मिनट में सामान डिलीवरी करने की मांग की जा रही थी जिसके कारण कई हादसे भी हो चुके हैं। करीब 700 से अधिक कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है जिससे ग्राहकों तक सामान समय पर […]

कार के गैस चैम्बर में छिपाकर ले जा रहे थे करोड़ों कैश, बालोद पुलिस ने नगदी समेत दो लोगों को लिया हिरासत में

बालोद। बालोद जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के पकड़ीभाट गांव के पास पुलिस ने महाराष्ट्र पासिंग में एक कार से 3 करोड़ रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार कार में सीट के नीचे चैंबर बनाकर पैसा छुपाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार और सवार दोनों की तलाशी ली और बड़ी रकम बरामद की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।  

भारतीय ज्ञान परंपरा से परिपूर्ण जनजातीय समाज: प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल

रायपुर। जनजातीय समुदाय प्राचीन काल से अपने आसपास के परिवेश एवं प्राकृतिक संसाधनों की अद्भूत समझ से सुखमय जीवन व्यतीत करता हुआ आ रहा है। जिसमें पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव कम देखने को मिलता है। अन्य भारतीय समाजों की तरह जनजातीय समाज भी परंपरागत प्राचीन ज्ञान से समृद्ध रहा है। परन्तु उनके ज्ञान को वो महत्व नहीं दिया गया जितना कि अन्य समाजों के ज्ञान को दिया गया। उपरोक्त वक्तव्य प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल, कुलपति, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत : एतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान विषय पर पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में अध्यक्षीय उद्बबोधन में कहा। उपरोक्त कार्यशाला में मुख्य […]

बिहार विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल : सियासी बयानबाजी तेज, एनडीए ने किया जीत का दावा, कांग्रेस और राजद ने कहा ये महज अटकलें हैं …

दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। जहां भाजपा और एनडीए नेताओं ने इन नतीजों को अपनी जीत का संकेत बताया, वहीं कांग्रेस और राजद नेताओं ने एग्जिट पोल को ‘महज अटकल’ बताते हुए भरोसा जताया है कि असली नतीजे 14 नवंबर को महागठबंधन के पक्ष में आएंगे। कांग्रेस सांसद तारीक अनवर ने कहा, ‘एग्जिट पोल कभी सटीक नहीं होते। ये सिर्फ एक अनुमान होते हैं कि क्या हो सकता है। इन्हें अंतिम नतीजा मान लेना सही नहीं होगा।’ वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘मैं एग्जिट पोल पर अभी टिप्पणी नहीं करूंगी। जब नतीजे आएंगे, तब बात करेंगे। […]

दिल्ली में ब्लास्ट के बाद अब पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 80 बम मिलने से दहशत

  मुर्शिदाबाद। दिल्ली में लाल के पास हुए कार ब्लास्ट के बाद देश के अलग-अलग अलर्ट पर हैं। दिल्ली धमाक की जांच चल रही है, इसी बीच पश्चिम बंगाल के संवेदनशील मुर्शिदाबाद जिले से 80 बम बरामद किए गए हैं। ये विस्फोटक मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल, गुढ़िया और सालार इलाकों से बरामद किए गए हैं। मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल का संवेदनशील जिला है। देश में वर्तमान स्थिति और यहां से बम बरामदगी की घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर ला दिया है। यह खुलासा न केवल स्थानीय स्तर पर चिंता का विषय बना है, बल्कि सीमा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है। […]

छत्तीसगढ़ के युवा फिल्मकार की वेब सीरीज “मनुष्य” वेव्स ओटीटी के माध्यम से विश्व के 181 देशों में होगी रिलीज

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवा फिल्मकार लक्ष्य नीरज गुप्ता की वेब सीरीज़ “मनुष्य” अब Waves OTT के माध्यम से विश्व के 181 देशों में रिलीज़ होने जा रही है। इस सीरीज़ का वर्ल्ड प्रीमियर प्रतिष्ठित IFFI गोवा फिल्म फेस्टिवल में निर्धारित किया गया है। छत्तीसगढ़ की टीम, लोकेशन्स और हिंदी भाषा में निर्मित यह सीरीज़ राज्य की परंपरा, पहचान और कला को वैश्विक मंच पर ले जाने का कार्य करेगी। इसका निर्माण त्रिपुरसुंदरी चलचित्रम् प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) द्वारा किया गया है। निर्देशक एवं लेखक लक्ष्य नीरज गुप्ता पिता स्व नीरज गुप्ता हैं, जबकि प्रोड्यूसर शैफाली नीरज गुप्ता हैं। सीरीज़ की को-प्रोड्यूसर निशा गुप्ता और शैव्य गुप्ता हैं तथा क्रिएटिव […]

उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं से छत्तीसगढ़ में शीतलहर की संभावना, इन जिलों में गिरेगा तापमान

रायपुर। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। इन जिलों में राजधानी रायपुर, सरगुजा, राजनांदगाव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर कोरिया, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जैसे जिले शामिल है। ⁠ मौसम विभाग ने इन जिलों में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया हैं। वहीं राजधानी रायपुर में भी अब कड़ाके ठंड महसूस हो रही है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में सुबह से कोहरा छाने के साथ-साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग बिना गरम […]

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा से हिरासत में लिया गया मौलवी,दिल्ली ब्लास्ट से है कनेक्शन

  श्रीनगर। दिल्ली ब्लास्ट के बाद ख़ुफ़िया एजेंसियां हमले की जांच में लग गई है। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बुधवार को फरीदाबाद के एक विश्वविद्यालय से संचालित ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल के सिलसिले में हरियाणा के मेवात से एक उपदेशक को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने कहा कि मौलवी इश्तियाक, जिसे श्रीनगर लाया गया है, फरीदाबाद में अलफलाह विश्वविद्यालय परिसर के भीतर एक किराए के मकान में रह रहा था। अधिकारियों ने कहा कि उसके घर से पुलिस ने 2,500 किलोग्राम से अधिक अमोनियमनाइट्रेट, पोटेशियमक्लोरेट और सल्फर बरामद किया था। उसे गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। वह इस मामले में पुलिस द्वारा पकड़ा जाने वाला नौवां व्यक्ति होगा, जिसने […]

Big News : मौत की अफवाह के बीच हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए अभिनेता धर्मेंद्र, घर पर चलेगा इलाज

मुंबई। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। उन्हें एंबुलेंस में डिस्चार्ज कराकर बॉबी देओल घर ले गए। परिवार की तरफ से उनकी सेहत में लगातार सुधार बताया जा रहा था। डॉ. प्रतीत समदानी ने एक्टर की हेल्थ पर ताजा जानकारी देते हुए बताया है- ‘धर्मेंद्र जी का इलाज लंबे वक्त से मेरे पास चल रहा है। उन्हें अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन इलाज घर पर ही जारी रहेगा। वहीं अस्पताल की ओर से भी इस पर आधिकारिक बयान जारी किया गया है। डॉक्टर ने धर्मेंद्र की सेहत पर जानकारी देते हुए बताया है कि उन्हें डिस्चार्ज करने का फैसला घरवालों का था, इसलिए […]

छत्तीसगढ़िया स्वाद से महक उठा केवड़िया : एकता नगर में छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति की गूंज

० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के स्टॉल का किया अवलोकन रायपुर। गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की झलक हर आगंतुक के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भारत पर्व का अवलोकन किया तथा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यटन मंडल के अधिकारियों से राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थलों और योजनाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, परंपराएं और लोककला पूरे भारत में अपनी अनोखी पहचान रखती […]