Holi Special Trains: यात्रियों के लिए खुशखबरी, 1,410 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

  रायपुर। रंगों के त्योहार होली के मौके पर यात्रा करना हर साल चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ रहती है। इस परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने इस साल 1,410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र से कुल 15 होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इन ट्रेनों के जरिए लोग सुरक्षित और आरामदायक सफर कर सकेंगे। पटना–चर्लपल्ली रूट की खास ट्रेन पटना और तेलंगाना के बीच 7 फेरे वाली होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन हर सोमवार और बुधवार को पटना से रवाना होगी। ट्रेन का ठहराव बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में होगा। ट्रेन का विवरण स्पेशल […]

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म होने की कगार पर,आज 5 नक्सली ढेर, 31 मार्च की है डेडलाइन

  बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए हैं। जंगल क्षेत्र में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला। दोनों ओर से हुई मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर हो गए। बता दें की बीजापुर जिले में नक्सल ऑपरेशन को लेकर सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले चार दिनों में जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 214 नक्सली ठिकानों और बंकरों को ध्वस्त कर दिया है। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। कार्रवाई में 450 IED, 818 BGL शेल, 899 बंडल कोडेक्स, […]

‘घुसखोर पंडत’ विवाद थमा, मेकर्स सुप्रीम कोर्ट में बोले—फिल्म का नाम बदलेगा

दिल्ली। फिल्म ‘घुसखोर पंडत’ को लेकर शुरू हुआ विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है। फिल्म के मेकर्स ने सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया है कि वे फिल्म का टाइटल बदल देंगे और पुराना नाम व प्रचार सामग्री वापस ले ली गई है।फिल्ममेकर नीरज पांडे की इस फिल्म में मनोज बाजपेयी एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जिन्हें विभाग में ‘पंडत’ कहा जाता है। 3 फरवरी 2026 को नेटफ्लिक्स ने अपने ‘इंडिया प्लान 2026’ के तहत फिल्म का टीज़र जारी किया। इसके बाद फिल्म के शीर्षक को लेकर विवाद शुरू हो गया। कुछ समूहों ने आरोप लगाया कि यह नाम समाज के एक वर्ग को बदनाम करता […]

AI Impact Summit: मुकेश अंबानी ने किया बड़ा एलान, कहा- अगले सात साल में करेंगे 10 लाख करोड़ का निवेश

  दिल्ली। एआई इंपैक्ट समिट में भारत के अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भी बड़े एलान किए। उन्होंने कहा कि एआई का सबसे अच्छा दौर आना अभी बाकी है। उन्होंने कहा, एआई कई क्षेत्रों में नए दौर की शुरुआत कर सकता है। उन्होंने कहा, दुनिया इस बात पर बहस कर रही है कि क्या एआई के कारण ताकत कुछ लोगों के हाथों में सिमट जाएगी। या एआई सभी के लिए मौके और सबके लिए आसान अवसर का माध्यम बनेगा। उन्होंने मौजूदा दौर में कृत्रिम बुद्धिमता के असर को रेखांकित करते हुए कहा, आज एआई को लेकर दुनिया दोराहे पर खड़ी है। एक रास्ता कम, महंगे एआई और कंट्रोल्ड डाटा की […]

रायपुर–अभनपुर–कुरुद नई ब्रॉडगेज लाइन पर 110 किमी रफ्तार से दौड़ी ट्रायल ट्रेन, अप्रैल से मेमू सेवा शुरू होने की तैयारी

  रायपुर। रायपुर से अभनपुर होते हुए कुरुद तक बिछाई गई नई 22 किमी ब्रॉडगेज रेल लाइन पर बुधवार को सफल ट्रायल किया गया। दोपहर 3 बजे शुरू हुआ परीक्षण शाम 6 बजे तक चला। इस दौरान स्पेशल ट्रेन लगभग पूरी लाइन पर 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रायल पूरी तरह सफल रहा और ट्रैक की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। इसके साथ ही अभनपुर से कुरुद के बीच नियमित ब्रॉडगेज ट्रेन संचालन का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे अप्रैल से इस रूट पर मेमू ट्रेन शुरू करने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि इस नई लाइन के उद्घाटन […]

आज का राशिफल 19 फरवरी : मिथुन, कर्क और तुला राशि के लिए भाग्यशाली दिन, अनुभव और ज्ञान का मिलेगा फायदा

  मेष राशि, आज रिश्तों में ईमानदारी और हमदर्दी बहुत जरूरी है सुबह की शुरुआत सोशल मेलजोल और नए आइडिया से होगी क्योंकि चंद्रमा आपके ग्यारहवें घर में रहेगा, लेकिन दोपहर बाद चंद्रदेव मीन राशि में प्रवेश कर आपके बारहवें भाव में चले जाएंगे, जिससे आप गहरे सोच-विचार और इमोशनल सेंसिटिविटी की ओर रुख करेंगे। मेष राशि के लोगों का दिन जोश और समझदारी से भरा रहेगा। आपके स्वामी, मंगलदेव, अभी दसवें घर में उच्च के हैं, जिससे आप अपने करियर पर बहुत ज्यादा फोकस्ड और अपने काम में डिसिप्लिन्ड रहेंगे। लेकिन, क्योंकि मंगल सूर्य के पास होने की वजह से अस्त है, इसलिए आपको लग सकता है कि आपमें […]

आज का पंचांग 19 फरवरी : आज फुलेरा दूज, जानें राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त

19 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास की शुक्ल द्वितीया तिथि है और आज फुलेरा दूज का पावन पर्व भी मनाया जा रहा है। कुंभ राशि में सूर्यदेव, बुधदेव, शुक्रदेव और राहु का संयोग आपके विचारों को स्पष्टता और कला के प्रति प्रेम को बढ़ाने की अच्छी संभावना दिखा रहा है। चंद्रदेव आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जो आपके स्वभाव में ईमानदारी, बुद्धिमानी और भावुकता का संचार करेंगे। मकर राशि में स्थित उच्चस्थ मंगलदेव आपके भीतर लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जरूरी आत्मविश्वास और जोश बनाए रखेंगे। आज फुलेरा दूज का दिन है, जिसे ज्योतिष में अबूझ मुहूर्त माना जाता है, इसलिए आज नए कार्यों का श्रीगणेश […]

एसजीपीसी के अध्यक्ष एच.एस. धामी ने कहा- दिल्ली में सिक्ख विद्यार्थियों को आईएस परीक्षा की कोचिंग व निवास हेतु एसजीपीसी देगा सुविधाएं

  रायपुर। सिक्ख धर्मिक मामलों की सर्वोच्च संस्था शिरोमणी गुरुव्दारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) अब दिल्ली में सिक्ख विद्यार्थियों के आईएएस परीक्षा के लिए दी जाने वाली कोचिंग से संबंधित सभी व्यवस्था करेगा। यह बात कल एसजीपीसी के अध्यक्ष सरदार हरजिन्दर सिंह धामी ने रावांभाठा में गुरुव्दारा श्री गुरु नानक साहिब रायपुर के उदघाटन के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन व्दारा दिए गया यह प्रस्ताव काफी अच्छा है और एसजीपीसी की बैठक में प्रस्ताव पारित सिक्ख विद्यार्थियों के लिए दिल्ली में अच्छी कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। कल रायपुर पहुंचने के बाद सरदार धामी ने होटल बेबीलान में रायपुर के विभिन्न गुरुव्दारा कमटियों के प्रधान […]

राजिम से छुरा के बीच 43 किमी सड़क डेढ़ सौ करोड़ रु से होगी चौड़ी, 145.50 करोड़ रुपये मंजूर

  रायपुर। रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने राजिम से छुरा तक लगभग 43.50 किलोमीटर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने और उसे मजबूत बनाने के लिए 145.50 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह सड़क गरियाबंद जिले में स्थित है और क्षेत्रीय आवागमन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह परियोजना साय सरकार के पहले बजट (2024-25) में शामिल की गई थी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री अरुण साव के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस बजट को मंजूरी दी। पीडब्ल्यूडी सचिव आईएएस डॉ. कमलप्रीत सिंह के अनुसार, सड़क निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा और वर्क ऑर्डर दिया जाएगा। सरकारी […]

प्राध्यापक परीक्षा-2021 : 595 प्राध्यापक पदों की भर्ती में पारदर्शिता का नया अध्याय

  ० 35 अभ्यर्थियों की अर्हता जांच के लिए उच्च स्तरीय विषय-विशेषज्ञ समिति गठित रायपुर। राज्य में प्राध्यापक (उच्च शिक्षा) परीक्षा–2021 के अंतर्गत 595 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेज करते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने उच्च स्तरीय विषय-विशेषज्ञ समिति का गठन कर दिया है। यह समिति अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत शैक्षणिक दस्तावेजों और प्रमाण-पत्रों की गहन जांच कर अंतिम पात्रता निर्धारण करेगी। ज्ञात हो इससे पहले 11 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग को पत्र प्रेषित कर 35 अभ्यर्थियों की शैक्षणिक अर्हताओं की विस्तृत जांच के लिए विषय-विशेषज्ञ समिति गठित करने का अनुरोध किया था। आयोग ने 4 दिसंबर 2025 को आयोजित बैठक मेंनिर्णय […]