आज सरकारी सेवायें रहेंगी ठप्प, अपने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारी संगठन आज हड़ताल पर

रायपुर। राज्य के कर्मचारी अधिकारी संगठन संयुक्त मोर्चा ने राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को हड़ताल का नोटिस दिया है, जिसमें उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को भी बतलाया है। इसके अलावा कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों में एक दिवसीय सार्वजनिक अवकाश के लिए भी लेटर दिया है। ये है 5 सूत्रीय मांग- 1. छठवें वेतनमान के आधार पर मिलने वाले गृह भत्ते को सातवें वेतनमान के आधार पर केंद्रीय दर पर दिया जाए। 2. राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र के दिए गए तिथि के अनुसार महंगाई भत्ता दिया जाए। 3. छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर गठित पींगुआ समिति की रिपोर्ट और वेतन विसंगति दूर करने के […]

आज का इतिहास 7 जुलाई : 1981 में प्रसिद्ध भारतीय पूर्व क्रिकेटर कैप्टेन कूल महेन्द्र सिंह धोनी का जन्म हुआ था

7 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1948 – स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना। 1998 – पं. विश्वमोहन भट्ट को सं.रा. अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान मिला। 1999 – फ़्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा पेचिस पेचिस के नये टीके की खोज। 2007 – अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया। 2008 – काबुल (अफ़ग़ानिस्तान) में हुए भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोग मारे गये। 7 जुलाई को जन्मे व्यक्ति 1656 – गुरु हर किशन सिंह – सिक्खों के आठवें गुरु। 1854 – मोहम्मद बरकतउल्ला – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। 1900 – काला वेंकटराव – दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनैतीक […]

आज का राशिफल 7 जुलाई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन

​मेष राशिफल 7 जुलाईः कार्यक्षेत्र में अनुकूल बदलाव होंगे मेष राशि के जातकों पर आज ईश्वर की कृपा बनी रहेगी। हृदय में भावुकता और परोपकार का भाव बना रहेगा जिससे दूसरों की मदद करने में आनंद आएगा। वैसे कुछ लोग आपकी भावुकता का लाभ भी उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए भावुकता के साथ व्यवहारिकता से भी काम लें। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ अनुकूल बदलाव हो सकते हैं, जिसके कारण आपके विरोधियों के मन में ईर्ष्या का भाव उत्पन्न हो सकता है। सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर आप हिस्सा लेंगे, जिसका आपको फायदा भी मिलेगा। संतान संबंधी किसी बात को लेकर मन में निराशा का भाव आ सकता […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल प्रदेश में 7,600 करोड़ की लागत की दस परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आयेंगे और लगभग 7,600 करोड़ रुपये की लागत वाली दस परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में कांग्रेस शासित राज्य में उनकी यह पहली यात्रा है। राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। राज्य के भाजपा नेताओं का मानना है कि मोदी की इस यात्रा से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में लगातार 15 वर्ष तक शासन किया था तथा 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से हार गई थी। एक अधिकारी ने […]

ISRO ने किया तारीख का ऐलान,14 जुलाई को लॉन्च होगा चंद्रयान-3

नेशनल न्यूज़। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को घोषणा की है कि चंद्रयान-3 मिशन का प्रक्षेपण 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से किया जाएगा। इसरो का नया प्रक्षेपण यान एलवीएम-3 चंद्र मिशन को अंजाम देगा। इसरो ने ट्वीट किया, “चंद्रयान-3: एलवीएम3-एम4/चंद्रयान-3 मिशन के प्रक्षेपण की घोषणा: प्रक्षेपण अब 14 जुलाई, 2023 को अपराह्न 2:35 बजे एसडीएससी (सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र), श्रीहरिकोटा से निर्धारित है।” इस बीच, अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के तहत इसरो 23 अगस्त या 24 अगस्त को चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास करेगा। चंद्रयान-3 मिशन चंद्र रेजोलिथ के थर्मोफिजिकल गुणों, चंद्र भूकंपीयता, चंद्र […]

गैर आवासीय अकादमी के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 11 और 12 जुलाई को

रायपुर।खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर जिले में संचालित गैर आवासीय हॉकी, तीरंदाजी, फुटबॉल (बालिका) एवं एथलेटिक्स अकादमी हेतु खिलाड़ियों का चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है. जिसमे फुटबॉल (बालिका) एवं तीरंदाजी खेल का दिनांक 11 जुलाई 2023 तथा हॉकी एवं एथलेटिक्स खेल का 12 जुलाई 2023 को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर एवं सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैदान रायपुर में किया जावेगा। चयन ट्रायल में सम्मिलित होने हेतु स्थानीय खिलाड़ी ऑनलाइन पंजीयन इस लिंक https://forms.gle/6DxFVCsPPo7oTRFe8 से कर सकते हैं।

विधानसभा परिसर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में प्रतिष्ठापित डॉ. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी जी के तैल चित्र पर आज उनकी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर विधान सभा परिसर स्थित प्रेक्षागृह के मुख्य द्वार पर स्थापित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी जी की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी डाॅ. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनको स्मरण किया ।

त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री नियुक्त

० सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित रायपुर।राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव को छत्तीसगढ़ राज्य का उप मुख्यमंत्री नियुक्त करने के संबंध में जारी अधिसूचना आज छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सलाह पर त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव को छत्तीसगढ़ राज्य का उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है।

Breaking: भूपेश सरकार ने दी बड़ी सौगात,राज्य के शासकीय कर्मचारियों का डीए 5 प्रतिशत बढ़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए मंहगाई भत्ते (डी.ए.) में 5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इससे राज्य सरकार को प्रति वर्ष एक हजार करोड़ रूपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए :- ० शासकीय कर्मचारियों को एक और सौगात देते हुए राज्य सरकार द्वारा पूर्ण पेंशन की पात्रता अवधि को 33 वर्ष से घटाकर 30 वर्ष कर दिया है साथ ही स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति हेतु अर्हतादायी सेवा की अवधि को 20 वर्ष से घटाकर 17 वर्ष कर […]

राष्ट्रगान बजते समय खड़े नहीं होने पर 14 लोगों को किया गिरफ्तार, पुलिसकर्मी भी निलंबित

नेशनल न्यूज़। श्रीनगर में जून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान बजते समय खड़े नहीं होने पर 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद थे। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने में असफल रहने पर कुछ पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया कि राष्ट्रगान बजते समय सभी लोग खड़े रहें। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा 25 जून को आयोजित ‘पेडल फॉर पीस’ साइकलिंग कार्यक्रम के समापन समारोह के दौरान राष्ट्रगान बजाया गया लेकिन उस दौरान कुछ लोग खड़े नहीं हुए। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने राष्ट्रगान […]