अफरीद रीपा गौठान का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजा
० गौठानों में 17 जुलाई को मनाया जाएगा आस्था, संस्कृति और परंपरा का त्यौहार हरेली जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने शुक्रवार को जनपद पंचायत बम्हनीडीह की ग्रामीण औद्योगिक पार्क रीपा गौठान अफरीद का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोबर से बनाए जा रहे पेंट, आचार यूनिट, पोल्ट्री हेचरी गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान अफरीद गौठान में 17 जुलाई को जिला स्तरीय हरेली त्यौहार मनाये जाने की तैयारियों को लेकर जनपद पंचायत सीईओ एवं अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने गोबर से पेंट बनाए जाने वाली यूनिट का अवलोकन करते हुए कहा कि पेंट बनाने के बाद उसे मांग के आधार […]



