‘मोदी सरनेम’ मामला : राहुल गांधी की याचिका पर गुजरात हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

नेशनल न्यूज़। मंगलवार को राहुल गांधी की ‘मोदी सरनेम’ मामले में याचिका पर गुजरात हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। राहुल गांधी ने सूरत कोर्ट के फैसले को गुजरात हाईकोर्ट में चुनौती दी है। राहुल गांधी को ‘मोदी सरनेम’ मामले में सूरत कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद कांग्रेस नेता को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके साथ ही उन्हें सरकारी बंगला खाली करना पड़ा था। सूत्रों के अनुसार, मानहानि मामले में फिलहाल राहुल गांधी को राहत नहीं मिली है। उन्होंने हाईकोर्ट से 2 साल की सजा पर रोक लगाने की मांग की थी।

खुशी से थिरका तन और मन : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका और मितानिनों ने जताया आभार

० कहा मान बढ़ाया आपने आपका आभार,छत्तीसगढ़ सरकार भरोसे की सरकार रायपुर।स्वास्थ्य और शिक्षा में अमूल्य योगदान देने वाली आंगनबाड़ी बहनें और मितानिनों की खुशी आज देखते ही बन रही थी। साइंस कॉलेज मैदान में आभार उत्सव में इन बहनों ने नृत्य के जरिए जमकर अपनी खुशी व्यक्त की। खुशी से थिरकते इन बहनों ने कहा मान बढ़ाया आपने आपका आभार, छत्तीसगढ़ सरकार भरोसे की सरकार। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका और मितानिनों ने जताया आभार राज्य के हर कोने से आयी हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिनों में गजब का उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा था। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा मानदेय बढ़ाने की खुशी सब में दिख रही थी। […]

विशेष लेख : झुग्गी बस्ती से निकलकर श्रमिकों के बच्चों ने बनायी अंतर्राष्ट्रीय पहचान

० झुग्गी बस्ती से निकलकर भारतीय साफ्ट बाल टीम में राज्य के तीन युवा कर रहे हैं प्रतिनिधित्व ० अब मजदूर के बच्चे मजदूर नहीं रहेंगे, उन्हें भी छूना है आसमानः मुख्यमंत्री श्री बघेल मनोज सिंह रायपुर .कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं होता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों। कवि दुष्यंत कुमार की ये कविता आज छत्तीसगढ़ के उन युवाओं के लिए बिल्कुल सटीक बैठती है जो ऐसे समाज से आते हैं जो शायद ही कभी बड़े सपने देखते हों। ऐसे ही समाज और परिवार को आगे बढ़ाने का जिम्मा लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल श्रमिक हितों में लगातार काम कर रहे हैं। विगत चार […]

राज्यों का परस्पर अभिनंदन: अच्छी पहल, कुछ सवाल भी!

अजय बोकिल बात छोटी सी है, मगर बहुत गहरी भी है। हैरत की बात है कि पहले किसी के ध्यान में यह बात क्यों नहीं आई? देश के दो अग्रणी पड़ोसी राज्यों ( ‍िजनका बड़ा हिस्सा कभी एक राज्य में ही शामिल था) महाराष्ट्र और गुजरात के 64 वें स्थापना दिवस 1 मई पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ संकल्प के तहत अब सभी राज्य एक दूसरे के स्थापना दिवस परस्पर बधाई देंगे और इस पावन मौके पर सम्बन्धित राज्यों के राज्यों के राजभवनों में सालगिरह मना रहे राज्य अथवा राज्यों की सांस्कृतिक झलक दिखाने वाले उत्सव भी होंगे। इसी के अंतर्गत […]

दिल्ली शराब घोटाला : ED की दूसरी पूरक चार्जशीट में अब AAP के राघव चड्डा का भी नाम

नेशनल न्यूज़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले की दूसरी पूरक चार्जशीट पेश की है, जिसमें आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा का नाम आया है। हालांकि उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है। चार्जशीट में बताया गया कि जाली लेन-देन की साजिश रची गई। ईडी की दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में कहा गया कि मनीष सिसोदिया के पूर्व सचिव सी अरविंद ने जांच एजेंसी को बताया था कि मनीष सिसोदिया के घर पर हुई बैठक में राघव चड्ढा मौजूद थे। अरविंद के बयान के मुताबिक, बैठक में पंजाब के आबकारी आयुक्त वरुण रूजम, मामले के आरोपी विजय नायर और पंजाब आबकारी निदेशालय के अन्य अधिकारी भी […]

तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया का मर्डर, लोहे की ग्रिल को हथियार बनाकर प्रतिद्वंदी ने दिया हत्या का अंजाम

नई दिल्ली।तिहाड़ जेल में आज सुबह दिल्ली की रोहिणी अदालत में गोलीबारी की घटना के आरोपी टिल्लू ताजपुरिया की उसके प्रतिद्वंद्वियों ने हमला कर कथित तौर पर हत्या कर दी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कारागार अधिकारियों के मुताबिक, घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। प्रतिद्वंद्वियों के हमले के बाद ताजपुरिया को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कारागार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया (33) को उच्च जोखिम वार्ड के निचले तल में बंद किया गया था। प्रतिद्वंद्वी गुट गोगी गिरोह के चार कैदियों ने सुबह छह बजकर 15 मिनट पर […]

बड़ी खबर :शरद पवार ने पार्टी अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, राजनीति में रहेंगे सक्रिय

नेशनल न्यूज़। देश की राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने एलान किया है कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ रहे हैं। उन्होंने पद से इस्तीफा देने की बात कही। पवार ने कहा कि अब मैं चाहता हूं कि एनसीपी की जिम्मेदारी कोई और संभाले। मैंने कई साल तक पार्टी की जिम्मेदारी संभाली है और अब पार्टी का नेतृत्व नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में सक्रिय रहेंगे, लेकिन पार्टी अध्यक्ष पद से रिटायर होना चाहते हैं। शरद पवार के इस एलान के बाद अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर पवार […]

BIG NEWS:गोमती रीवर फ्रंट घोटाला :CBI ने कसा शिकंजा, पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन और दीपक सिंघल से होगी पूछताछ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए गोमती रीवर फ्रंट घोटाले में यूपी के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन और दीपक सिंघल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इन दोनों से सीबीआई जल्द पूछताछ कर सकती है. सीबीआई ने इन दोनों से पूछताछ के लिए सरकार से अनुमति मांगी है. गोमती रीवर फ्रंट का निर्माण समाजवादी पार्टी की सरकार में हुआ था. जब से इसका निर्माण हुआ, बीजेपी अनियमितता के आरोप लगा रही है. ये पूरा घोटाला लगभग 1438 करोड़ का है. प्रदेश में जब योगी सरकार आई तो इसके जांच के आदेश दे दिए. वहीं, सीबीआई ने इस मामले में कई लोगों को अरेस्ट किया है. ऐसे आरोप लगे […]

चार धाम यात्रा के रास्ते में भारी बर्फ़बारी, श्रद्धालुओं से एहतियात बरतने की अपील

नेशनल न्यूज़। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बारिश एवं बर्फबारी के मद्देनजर प्रशासन ने चारधाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से पर्याप्त एहतियात बरतने तथा राज्य सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदारनाथ के दर्शन के लिए आ रहे तीर्थयात्रियों से अपील की कि वे सुरक्षा की दृष्टि से जहां हैं, वहीं रुके रहें। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। उन्होंने केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए आ रहे तीर्थयात्रियों […]

पुणे: ए.आर. रहमान को लाइव कान्सर्ट में गाने से रोका गया, जानिए क्या है मामला

नेशनल न्यूज़। पुणे में पुलिस ने ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान को लाइव कान्सर्ट में गाने से रोक दिया, क्योंकि यह रात 10 बजे की समयसीमा के बाद भी जारी था। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। रविवार को यहां हुए कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक पुलिस अधिकारी को मंच पर जाते और रहमान, अन्य कलाकारों तथा आयोजकों को संगीत कार्यक्रम रोकने के लिए कहते देखा सकता है। पुणे में राजा बहादुर मिल्स परिसर में रहमान के कार्यक्रम को देखने के लिए काफी संख्या में लोग एकत्र हुए थे। बंडगार्डन पुलिस थाने के निरीक्षक संतोष पाटिल ने बताया कि रात 10 […]