निकाय उपचुनाव में अधिकांश जगह कांग्रेस की जीत
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हाल ही में 198 पदों के लिए हुए निकाय उपचुनाव में अधिकांश जगह कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। खरोरा, दुर्ग,बालोद के गुरुर,कोंडागांव और चांपा में कांग्रेस की जीत हुई है। अहिवारा में भाजपा ने मारी बाजी मारी। रायपुर के खरोरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 में पार्षद पद के लिए उपचुनाव हुआ था। जहां से कांग्रेस प्रत्याशी नीलम अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी समिश अग्रवाल को 97 वोटों से हरा दिया है। इससे पहले इस वार्ड में 3 बार से भाजपा जीत दर्ज करती रही थी। इस वजह से इसे भाजपा का अभेद किला कहा जाता था। मगर इस बार यहां से कांग्रेस ने बाजी मार […]



