छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने डॉक्टर्स डे पर कृतज्ञता व सम्मान दिया

० स्वस्थ रहने के लिए बुजुर्ग जीरियाट्रिक विशेषज्ञों की सलाह लें – डॉ. मनीष गुप्ता ० सेवा भावना के कारण डॉक्टरों को भगवान की संज्ञा रायपुर।छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने आज डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए उनका सम्मान किया। महावीर नगर गुरुव्दारा परिसर में एसोसियेशन के एजुकेशन कमेटी के चेयरमैन प्रोफेसर बी.एस. छाबड़ा ने डाक्टरों व्दारा मरीजों के लिए की जा रही अनवरत सेवा की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोविड19 के दौरान पूरे भारत ही नहीं वरन पूरे विश्व में डाक्टरों ने अपनी जान हथेली पर लेकर आम लोगों का इलाज किया। य़ह अपने आप में सेवा की एक अद्भुत मिसाल है। इस […]

अमरनाथ यात्रा : परिंदा भी नहीं मार सकता पर, सुरक्षा के इंतजाम दुरुस्त

नेशनल न्यूज़। सुरक्षित अमरनाथ यात्रा संपन्न कराने के लिए कमांडो, ड्रोन रोधी प्रणाली, बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों के दस्ते की तैनाती सहित मजबूत एवं गतिशील सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। सेना ने बताया कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा बालटाल और पहलगाम के रास्ते से शुरू हो गई है। बालटाल मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित है जबकि पहलगाम दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में है। सेना के सेक्टर-3 राष्ट्रीय राइफल कमांडर ब्रिगेडियर अतुल राजपूत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारतीय सेना पारंपरिक रूप से यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में संलिप्त रही है। इस वर्ष भी सेना ने अन्य सभी […]

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में अब तक 88 लोगों ने अपनी जान गंवाई , आग में झुलसने से हुई मौते

मुंबई। महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसों में अब तक 88 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जिसमें शनिवार को एक निजी बस के डिवाइडर से टकरा जाने के बाद उसमें आग लगने से 25 यात्रियों की मौत का आंकड़ा भी शामिल है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में इस एक्सप्रेस-वे को आंशिक रूप से खोला गया था। महाराष्ट्र राजमार्ग पुलिस के अधिकारी ने कहा कि छह-लेन चौड़े इस एक्सप्रेस-वे पर होने वाले हादसों के कारणों में से एक कारण सड़क सम्मोहन है। सड़क सम्मोहन एक ऐसी मानसिक अवस्था है, जिसमें चालक सड़क की एकरसता से सम्मोहित होकर बाहरी घटनाक्रमों से प्रभावित […]

Sunday Special Recipie: पालक चिकन

पालक चिकन की सामग्री मैरीनेशन के लिए: 500 ग्राम चिकन (करी कट) 1 टी स्पून हल्दी पाउडर 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर 1 टी स्पून गरम मसाला पाउडर 1 टी स्पून धनिया पाउडर 1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट 4 टेबल स्पून दही स्वादानुसार नमक पालक पेस्ट के लिए :2 कप पालक के पत्ते 4 हरी मिर्च 5 काजू 1 कप धनिया पत्ती 1 टेबल स्पून कसूरी मेथी करी के लिए: 2 मीडियम टमाटर 1 प्याज 1/2 टी स्पून जीरा 1 इंच दालचीनी स्टिक 1 टेबल स्पून क्रीम 1/2 टी स्पून गरम मसाला पाउडर पालक चिकन बनाने की वि​धि मैरिनेशन के लिए: 1.चिकन को नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च […]

आज का इतिहास 2 जुलाई : भारत के इतिहास का एक काला दिन जब नवाब सिराजुद्दौला की हत्या के साथ भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी शासन शुरू हुआ

दो जुलाई भारत के इतिहास का एक काला दिन है। बंगाल के अंतिम स्वतंत्र नवाब सिराजुद्दौला की हत्या के साथ ही उनके शासन की समाप्ति को भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की नींव माना जाता है। प्लासी की लड़ाई में नवाब की सेना के सेनापति मीर जाफर ने धोखा किया और 23 जून, 1757 को बंगाल की सेना रॉबर्ट क्लाइव के नेतृत्व वाली ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना से हार गई। हार के बाद दो जुलाई 1757 को जवाब सिराजुद्दौला को पकड़ लिया गया। ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ हुए समझौते के मुताबिक मोहम्मद अली बेग ने नमक हराम देवड़ी में नवाब की हत्या कर दी। सिराजुद्दौला […]

आज का राशिफल 2 जुलाई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रविवार का दिन

मेष राशि: अचानक धन प्राप्ति से आप प्रसन्न रहेंगे मेष राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आपको हर कार्य में कोई शुभ परिणाम प्राप्‍त होगा। आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। आज अगर आपको अपने व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना है तो बहुत ही सोचसमझकर यात्रा करें। शाम के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कोई तोहफा भेंट कर सकते हैं। आज अचानक धन प्राप्ति से आप प्रसन्न रहेंगे और कहीं अच्छा निवेश करने का भी मन बनाएंगे। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाएं। वृषभ राशि: मेहमान का आगमन हो […]

मुख्यमंत्री आज रायपुर और पाटन में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 जुलाई रविवार को राजधानी रायपुर एवं पाटन में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 जुलाई को पूर्वान्ह 11.10 बजे से शहीद स्मारक भवन रायपुर में आर्य समाज के प्रांतीय महासम्मेलन एवं ज्ञान ज्योति पर्व कार्यक्रम में तथा दोपहर 12.10 बजे से छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा टिकरापारा स्थित भामाशाह साहू छात्रावास परिसर में नवनिर्मित अर्जुन सदन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.10 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा दुर्ग जिले के पाटन जाएंगे और वहां छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के सामाजिक सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पाटन से हेलीकॉप्टर से 4.50 बजे रायपुर लौट […]

मुख्यमंत्री ने दलाई लामा को दिया छत्तीसगढ़ आने का न्यौता

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया है। सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश जग्गी ने आज धर्मशाला पहुंचकर दलाई लामा से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया। श्री जग्गी ने इस मौके पर दलाईलामा को छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट किया। धर्मशाला में दलाई लामा से भेंट के दौरान सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जग्गी ने मुख्यमंत्री श्री बघेल की बौद्ध विरासत सिरपुर को विकसित करने के साथ वर्ल्ड हेरिटेज में स्थापित करने की मंशा से अवगत कराया। श्री जग्गी ने दलाई लामा को […]

अन्तर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान की उप महानिदेशक ने छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन को सराहा

० सुश्री पोटाका ने ट्वीट कर छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन के कार्यों की तारीफ की ० कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. चंदेल ने घाना में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय कार्यशाला में मिलेट मिशन एवं धान अनुसंधान कार्यक्रम की जानकारी दी रायपुर।छत्तीसगढ़ में लघु धान्य फसलों (कोदो-कुटकी, रागी) के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए संचालित छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की सराहना अन्तर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान मनीला की उप महानिदेशक (फसल) तथा प्रख्यात कृषि एवं पोषण विशेषज्ञ सुश्री जोआना केन पोटाका ने की है। सुश्री पोटाका ने छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन के तहत लघु धान्य फसलों के बीज उत्पादन कार्यक्रम तथा किसानों तक बीज वितरण प्रणाली, कृषि विज्ञान केन्द्रों के […]

ताईक्वांडो खेल में प्रदेश के 9 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

० 19वीं राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में 9 गोल्ड, 4 सिल्वर, 2 बॉन्स मेडल किया हासिल ० मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर।ताईक्वांडो खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य सहित पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर रहे हैं। गौरतलब है कि जशपुर के ताईक्वाडो स्टेडियम में 26 जून से 29 जून 2023 तक 19वीं राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में जशपुर जिला के ताईक्वांडो खेल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा का उच्च प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण, 4 रजत, 2 कांस्य पदक […]