आज का पंचांग 3 नवंबर : आज सोम प्रदोष व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

  राष्ट्रीय मिति कार्तिक 12, शक संवत 1947, कार्तिक, शुक्ल, द्वादशी, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 18, जमादि उल्लावल11, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 नवम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। त्रयोदशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 06 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 06 मिनट तक उपरांत खेती नक्षत्र का आरंभ, हर्षण योग सांय 07 बजकर 39 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ, कौलव करण अपराह्न 03 बजकर 41 मिनट तक उपरांत करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत […]

ISRO ने लॉन्च किया जीसैट-7आर सैटेलाइट, अब भारतीय नौसेना सबसे उन्नत संचार उपग्रह से होगी लैस

श्रीहरिकोटा। इसरो ने श्रीहरिकोटा से आज अपने शक्तिशाली रॉकेट एलवीएम3-एम5 के जरिए सीएमएस-03 (जीसैट-7आर) संचार उपग्रह को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। यह उपग्रह खास तौर पर भारतीय नौसेना के लिए बनाया गया है। बता दें कि लगभग 4000 किलोग्राम वजनी यह उपग्रह अब तक का भारत का सबसे भारी संचार उपग्रह है। इसके जरिए नौसेना को समुद्र में बेहतर संचार सुविधा और समुद्री क्षेत्र की निगरानी में बड़ी मदद मिलेगी। इस उपग्रह में कई देश में विकसित अत्याधुनिक तकनीकी उपकरण लगाए गए हैं, जो भारतीय नौसेना की संचालन क्षमता को और मजबूत बनाएंगे। इसरो ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में एलवीएम3-एम5/सीएमएस-03 मिशन का अपडेट दिया है। इसरो […]

शिल्पग्राम में झलकी छत्तीसगढ़ की परंपरा और रचनात्मकता

० आगंतुकों को खूब लुभा रही कोसा और रेशमी साड़ियाँ, खादी परिधान ० बेलमेटल, काष्ठ कला, माटी कला और टेराकोटा से निर्मित सजावटी वस्तुओं के प्रति दिख रहा रुझान रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25 वीं वर्षगांठ रजत जयंती के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित भव्य राज्योत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। राज्योत्सव परिसर में निर्मित शिल्पग्राम में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और विभिन्न स्टॉलों से मनपसंद चीजों की खरीददारी कर रहे हैं। यहां प्रदेशभर से आए बुनकर और शिल्पकार अपने श्रेष्ठ उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय कर रहे हैं, जिनमें कोसा और रेशमी साड़ियाँ, पारंपरिक ड्रेस मटेरियल, खादी परिधान, बेलमेटल, काष्ठ […]

छछानपैरी गांव में युवक की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने,पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे छछानपैरी गांव में युवक की हत्या के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है। वारदात के समय आरोपी संजय नेताम के साथ उसके दो भाई कोमल नेताम और छोटू नेताम भी घटनास्थल पर मौजूद नजर आ रहे हैं। वहीं, पुलिस की टीम ने केवल संजय नेताम को गिरफ्तार किया है और उसके दोनों भाइयों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रायपुर जिले के मुजगहन थाना क्षेत्र अंतर्गत छछानपैरी गांव में संजय नेताम ने श्याम कुमार ध्रुव […]

आस्था ने छुआ हृदय : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रामनामी समाज के प्रतिनिधियों ने की आत्मीय मुलाकात

० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर साझा किया यह भावनात्मक पल रायपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रामनामी समाज के बीच आत्मीय संवाद का एक वीडियो देश में तेजी से वायरल हुआ है। इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे भावनात्मक और प्रेरणादायी पल बताया है । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित रजत महोत्सव के दौरान एक हृदयस्पर्शी दृश्य उस समय देखने को मिला, जब रामनाम में लीन जीवन जीने वाले रामनामी समाज के प्रतिनिधियों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि प्रधानमंत्री के रायपुर […]

Shahrukh Khan Birthday : : ‘डर नहीं, दहशत हूं’, फिर एक्शन अवतार में दिखेंगे किंग खान , 60वें बर्थडे पर ‘किंग’ का टाइटल रिवील

  एंटरटेनमेंट न्यूज़। शाहरुख खान आज यानि 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर दर्शक इंतजार कर रहे थे कि उनकी आगामी फिल्म ‘किंग’ पर कुछ अपडेट आएगा। इंतजार आखिर पूरा हुआ। फिल्म ‘किंग’ का टाइटल रिवील किया गया है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक धांसू वीडियो शेयर किया है। शाहरुख एक बार फिर अपने एक्शन से दर्शकों को चौंकाने वाले हैं। शाहरुख खान के खास दिन पर रेड चिलीज के यूट्यूब चैनल से एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए ‘किंग’ के टाइटल का आधिकारिक एलान किया गया है। वीडियो के शुरुआत में समुद्री दृश्य दिखाया गया है। बैकग्राउंड से किंग खान की […]

महिला वनडे विश्व कप 2025 : आज मिलेगा नया चैंपियन, खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों के पास इतिहास रचने का मौका

स्पोर्ट्स न्यूज़। आज महिला वनडे विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच इस खिताबी मैच में दोनों टीमें पहली बार ट्रॉफी उठाने के लिए जोर लगाएंगी। दोनों टीमें पहली बार विश्व कप ट्रॉफी उठाने की कोशिश करेंगी। यहां हम उन टीमों के विषय में बात करेंगे जिन्होंने सर्वाधिक बार वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। ऑस्ट्रेलिया ने सात बार जीता वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया की टीम सर्वाधिक बार महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीतने वाली टीम है। साल 1973 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 12 बार विश्व कप खेले जा चुके हैं। इनमें से […]

चक्रवाती तूफ़ान “मोंथा” का असर हुआ ख़त्म, कई जिलों में बूंदाबांदी संभावना

रायपुर। देश के दक्षिण-पूर्वी तट पर आए भीषण चक्रवाती तूफ़ान “मोंथा” का असर अब खत्म हो रहा है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट होने के चलते ठंड में भी बढ़ोतरी हो रही है। वहीं आज भी छत्तीसगढ़ के करीब 11 जिलों में बारिश की सम्भावना जताई गई है, जबकि राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू है। पिछले तीन दिनों से प्रदेश भर के आसमान में बदल छाए हुए है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर, बिलासपुर, […]

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर “वन विभाग” का आकर्षक स्टाल केंद्र बना आकर्षण का केंद्र

० ‘एक पेड़ माँ के नाम’ योजना, ग्रीन गुफा और मियावाकी फॉरेस्ट जैसे नवाचारों की झलक रायपुर। राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। स्टाल में विभाग की प्रमुख योजनाओं और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया है। स्टाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2024 में शुरू की गई ‘एक पेड़ माँ के नाम’ योजना की झलक प्रमुख रूप से दिखाई दे रही है। इस योजना के अंतर्गत अब तक 6.41 करोड़ पौधे छत्तीसगढ़ में रोपे जा चुके हैं। […]

राज्योत्सव छत्तीसगढ़ : ’ऊर्जा की धुरी छत्तीसगढ़’ की थीम पर बनी ऊर्जा विभाग की प्रदर्शनी

० प्रधानमंत्री बिजली घर योजना पर विशेष रूचि रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव में ऊर्जा विभाग की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना में लोगों की विशेष रुचि है। इस योजना के तहत लोगों को सूर्य के प्रकाश से बिजली बनाने की सुविधा मिलेगी, जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और लोगों को मुफ्त बिजली मिलेगी। जागरूकता और प्रदर्शनी प्रदर्शनी में बिजली से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। क्विज़ और कठपुतली के माध्यम से भी लोगों को इस योजना के बारे में जानकारी दी […]