आज का राशिफल 5 फरवरी : मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातकों को बातचीत की कला का मिलेगा लाभ, तरक्की की राह बनेगी
मेष राशि, आपकी मेहनत को वरिष्ठों से सराहना मिलेगी मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुशासन और जिम्मेदारी से भरा रहने वाला है। उच्च के मंगलदेव की कृपा से आपके भीतर एक ऐसी ऊर्जा रहेगी कि आप चुनौतीपूर्ण कार्यों को भी समय पर पूरा कर लेंगे। आपकी एकाग्रता आज सबको प्रभावित करेगी। हालांकि, ध्यान रहे कि चीजों के धीमे होने पर आप अधीर न हो जाएं या दूसरों पर बहुत ज्यादा सख्त न हों, वरना तनाव बढ़ सकता है। करियर में आपकी मेहनत को वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। फाइनेंस की बात करें तो आज बजट बनाने और खर्चों की समीक्षा करने का दिन है। आज आपकी सेहत […]



