जशपुर में खुलेगा तीरंदाजी अकादमी, एनटीपीसी के साथ हुआ एग्रीमेंट

० 20 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से बनेगा आधुनिक आर्चरी सेंटर ० छत्तीसगढ़ के युवाओं को तीरंदाजी के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मिलेगा अवसर – मुख्यमंत्री साय रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आज जशपुर जिले के बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बगीचा विकासखंड अंतर्गत सन्ना पंडरापाठ में तीरंदाजी अकादमी स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन और एनटीपीसी के बीच एग्रीमेंट किया गया। एनटीपीसी द्वारा यह परियोजना कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत 20 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से संचालित की जाएगी। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास और एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) बिलाश मोहंती उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय […]

हो जाएं रोमांचक अनुभव के लिए तैयार, देश-विदेश से आएंगे पर्यटक,काउंटडाउन शुरू… राष्ट्रीय क्षितिज में चमकने को तैयार जशपुर

  ० जशपुर जम्बूरी 6 से 9 नवंबर 2025 तक,स्वरोजगार और पर्यटन को मिलेंगे नए आयाम रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 6 से 9 नवंबर 2025 तक भव्य जशपुर जम्बूरी का आयोजन होगा। यह महोत्सव जिले की प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति और एडवेंचर स्पोर्ट्स का शानदार संगम होगा, जो जशपुर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कहते हैं कि- ‘‘हमारा लक्ष्य है कि जशपुर की प्रकृति और संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान मिले। जशपुर जम्बूरी 2025 न केवल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करेगा, बल्कि पर्यटन, उद्यमिता और सामुदायिक सहभागिता को भी नई ऊर्जा देगा। यह आयोजन राज्य के लिए गौरव और […]

जयपुर में बड़ा हादसा : हाईटेंशन लाइन से टकराकर जल उठी बस, तीन की मौत, 12 से ज्यादा झुलसे

  जयपुर। जयपुर के शाहपुरा उपखण्ड के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। टोडी गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर जा रही मजदूरों से भरी बस 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। पल भर में बस में तेज करंट दौड़ गया और स्पार्क होने से आग भड़क उठी। देखते ही देखते बस में सवार मजदूर करंट और आग की चपेट में आ गए। हादसे में मौके पर ही तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। लगभग 12 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। जान गंवाने वाले तीन लोगों में दो पिता और पुत्री बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे […]

डिप्टी सीएम अरुण साव समेत तीन मंत्रियों के बदले गए ओएसडी

रायपुर। डिप्टी सीएम अरूण साव समेत तीन मंत्रियों ने अपने निजी स्थापना से ओएसडी और लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों को बदल दिया है। इनकी जगह न‌ये पदस्थ किए गए हैं।जीएडी से जारी आदेशानुसार हाईस्कूल भरारी बिल्हा पदस्थ ग्रेड 2 लिपिक डिगेश्वर राव शिंदे की सेवाएं स्कूल शिक्षा विभाग से लेते हुए डिप्टी सीएम साव के यहां पदस्थ किया गया है। इसी तरह से उच्च शिक्षा, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने अपने ओएसडी डिप्टी कलेक्टर गौतम सिंह की सेवाएं मूल विभाग को वापस कर दिया है। उनकी जगह बिलासपुर पीजी कालेज के प्रोफेसर डा संजय तिवारी को ओएसडी नियुक्त किया है। वहीं कृषि मंत्री रामविचार नेताम के भी निजी स्थापना […]

पीएम मोदी 7 घंटे रहेंगे रायपुर में ,20 IPS और 100 एडिशनल एसपी के साथ अतिरिक्त 5 हजार जवान सुरक्षा में रहेंगे तैनात

  रायपुर। एक नवम्बर को छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना को पूरे 25 साल हो जाएंगे, लिहाजा राज्य की रजत जयंती का समारोह इस बार काफी अलग और भव्य होने वाला है। प्रदेश सरकार द्वारा नया रायपुर में राज्योत्सव को लेकर व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में हिस्सा लेने आ रहे हैं और इस भव्य राज्योत्सव समारोह का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी रायपुर के अलग-अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। पीएम के प्रवास को लेकर विस्तृत कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। पीएम मोदी करीब सात घंटे रायपुर में रहेंगे। दौरा कार्यक्रम के […]

Ganga Snan 2025 Date: कब है कार्तिक पूर्णिमा, जानें गंगा स्नान की जानें तारीख, महत्व और इस दिन क्या करें

  गंगा स्नान का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि के दिन गंगा स्नान किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि गंगा स्नान के दिन गंगा में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं गंगा स्नान कब किया जाएगा। साथ ही जानें गंगा स्नान का महत्व। गंगा स्नान 2025 कब है? ( Ganga Snan 2025 Date ) कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 4 नवंबर को रात में 10 बजकर 37 मिनट पर होगी और इस तिथि का समापन 5 नवंबर को शाम में 6 बजकर […]

आज आंध्र प्रदेश की तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ , इन राज्यों में पड़ेगा असर, IMD ने दिया अपडेट

  नई दिल्ली। चक्रवात मोंथा आज यानी मंगलवार को आंध्र प्रदेश की तट से टकराएगा। भारतीय मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है। IMD ने कहा है कि मोंथा चक्रवात का असर आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। मोंथा 100 किमी प्रति घंटा की गति से तट से टकराएगा। आंध्र प्रदेश में समुद्री किनारों पर जाने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा कई फ्लाइट्स को रद कर दिया गया है।   साउथ सेंट्रल रेलवे की विजयवाड़ा डिवीजन के अंतर्गत 54 ट्रेनों को भी रद किया गया है। राज्य के पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली […]

तुर्किए में 6.1 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटके से दहशत, कई इमारतें ढहीं, कई लोग घायल

  इंटरनेशनल न्यूज़। तुर्किए के बालिकेसिर प्रांत में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को 6.1 तीव्रता का तेज भूकंप आया। इससे पहले के भूकंप में क्षतिग्रस्त तीन इमारतें ढह गईं। हालांकि गनीमत है कि इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। भूकंप का केंद्र सिंदिरगी शहर था। यह रात 10:48 बजे 6 किलोमीटर गहराई पर आया। इसके बाद कई झटके महसूस किए गए। इस्तांबुल, बुरसा, मनीसा और इजमिर में भी जमीन कांपने लगी। सिंदिरगी में तीन खाली इमारतें और एक दो मंजिला दुकान गिर गई। ये पहले से क्षतिग्रस्त थीं। गृह मंत्री अली येरलिकाया ने यह जानकारी दी। भूकंप से 22 लोग घायल हो गए। बालिकेसिर के […]

सीएम साय ने कुनकुरी छठ घाट में व्रतियों के साथ दिया उगते सूर्य को अर्घ्य

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने कुनकुरी छठ घाट में छठ व्रतियों के साथ उषा अर्घ्य अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा देशभर में पूरे उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली से लेकर नोएडा, चंडीगढ़ और मुंबई तक घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी. गोरखपुर के गुरु गोरखनाथ घाट, पटना के कंकड़बाग और दीघा घाट, और नोएडा के कालिंदी कुंज तट पर हजारों श्रद्धालु परिवारों सहित पहुंचे थे। छठ महापर्व के दौरान घाट भक्ति गीतों, ढोलक […]

चक्रवात मोंथा के असर से छत्तीसगढ़ में होगी बारिश, कई जिलों में तेज आंधी-तूफान की भी संभावना

रायपुर।बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि, प्रदेश में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान में गिरावट होने से ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग बस्तर जिले सहित दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही विभाग ने 24 से 48 घंटे के बीच भारी बारिश को लेकर चेतावनी भी जारी की है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा दबाव अब भीषण […]