छत्तीसगढ़ में शराब की कीमतें बढ़ने की अधिसूचना जारी, महंगी ब्रांड पर ज्यादा ड्यूटी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब की बढ़ी हुई कीमतों को आज राजपत्र में अधिसूचित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन ने 1 अप्रैल 2026 से विदेशी मदिरा, देशी शराब और बीयर पर नई ड्यूटी दरें लागू करने का निर्णय लिया है। विदेशी शराब की कीमतों में इसकी RSP (Retail Sale Price) के आधार पर वृद्धि की गई है। जितनी महंगी ब्रांड की शराब होगी, उस पर उतना ही अधिक ड्यूटी टैक्स लगाया जाएगा। देशी शराब, बीयर और रेडी-टू-ड्रिंक (RTD) पेय पदार्थों पर भी नई ड्यूटी दरें प्रभावी होंगी। हाल में आए केंद्रीय बजट में शराब और सिगरेट पर करों में बदलाव (TCS वृद्धि) के कारण भी कीमतों में उछाल आया […]

शोधकर्ता निधि साजू को कैंसर रोधी दवा विकास में पथप्रदर्शक अनुसंधान के लिए मिली पीएचडी

  रायपुर। कैंसर के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में एक महत्वपूर्ण योगदान में, शोधकर्ता निधि साजू को उनके पथप्रदर्शक कार्य “एन-एरिलसब्स्टिट्यूटेड हाइड्रोक्सैमिक एसिड्स की कैंसर रोधी गतिविधि” के लिए डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) से सम्मानित किया गया है। उनका शोध दुनिया भर में महिलाओं में मृत्यु का एक प्रमुख कारण, स्तन कैंसर के इलाज के लिए एक आशाजनक नया मार्ग प्रदान करता है। निधि का शोध हाइड्रोक्सैमिक एसिड्स पर केंद्रित है, जो धातु-चेलेटिंग क्षमताओं के लिए जाने जाने वाले जैविक रूप से सक्रिय यौगिकों का एक अनोखा वर्ग है। विशिष्ट कैंसर-सम्बद्ध एंजाइमों को रोककर, ये यौगिक सुरक्षित, अधिक प्रभावी एंटीनोप्लास्टिक दवाओं को डिजाइन करने के लिए एक “गोल्ड स्टैंडर्ड” स्कैफोल्ड बन […]

एअर इंडिया के 787 ड्रीमलाइनर का स्विच हुआ बंद, प्लेन की उड़ानों पर लगी रोक

दिल्ली। एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के फ्यूल स्विच में खराबी की आशंका के मद्देनजर विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया। विमान के पायलटों ने ईंधन नियंत्रण स्विच में संभावित खराबी की सूचना दी थी। इस मामले पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘हमें इस बात की जानकारी है कि हमारे एक पायलट ने बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के फ्यूल स्विच में संभावित खराबी की सूचना दी है। यह प्रारंभिक सूचना प्राप्त होने के बाद हमने उक्त विमान को उड़ान भरने से रोक दिया है।’   पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि विमान में 200 से अधिक लोग सवार थे। एअर इंडिया ने […]

एसईसीएल ने टीबी एवं फेफड़ों की बीमारियों के लिए एआई-सक्षम मोबाइल मेडिकल यूनिट परियोजना हेतु किया समझौता

  ० कोरबा जिले में ‘प्रोजेक्ट SHWAS’ के क्रियान्वयन के लिए ₹4.99 करोड़ की सीएसआर सहायता मंजूर बिलासपुर। सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने टीबी एवं अन्य फेफड़ों से संबंधित रोगों की रोकथाम एवं उपचार हेतु ‘प्रोजेक्ट SHWAS’ के क्रियान्वयन के लिए आश्रय फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह परियोजना एसईसीएल की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत कोरबा जिले में संचालित की जाएगी, जिसके लिए ₹4.99 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। एमओयू पर हस्ताक्षर एसईसीएल मुख्यालय में निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास की गरिमामयी उपस्थिति […]

16वें वित्त आयोग की सिफारिशों से राज्यों को मिलेगा बड़ा फायदा, केंद्र को खर्च और कर्ज पर रखनी होगी सख्त नजर

  नई दिल्ली। 16वें वित्त आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद राज्यों को केंद्र सरकार से बड़ी मात्रा में धनराशि मिलने वाली है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार को अपने खर्च, राजकोषीय घाटे और कर्ज को नियंत्रित रखने की दिशा में बेहद सावधानी से आगे बढ़ना होगा। यह बात व्यय सचिव वी. वुअलनाम ने सोमवार को कही। केंद्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी 41% रखने का सुझाव 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनागरिया की अगुआई में आयोग ने सिफारिश की है कि 1 अप्रैल 2026 से अगले पांच वर्षों तक केंद्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी 41 प्रतिशत ही रखी जाए। इसका मतलब है कि केंद्र सरकार […]

जाति जनगणना 2027: प्रक्रिया को चुनौती देने वाली PIL पर सुप्रीम कोर्ट का दखल से इनकार, केंद्र को विचार करने के निर्देश

  नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 2027 में प्रस्तावित जनगणना के दौरान नागरिकों की जाति दर्ज करने, उसके वर्गीकरण और सत्यापन की प्रक्रिया को चुनौती देने वाली जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। हालांकि, शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार और भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त के कार्यालय से याचिकाकर्ता द्वारा दिए गए सुझावों पर विचार करने को कहा है। कोर्ट ने क्या कहा मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने स्पष्ट किया कि जाति से जुड़े आंकड़ों की पहचान के लिए कोई पूर्व-निर्धारित डेटा मौजूद नहीं है। अदालत ने कहा कि जनगणना की पूरी प्रक्रिया जनगणना अधिनियम, 1958 और उसके तहत बने 1990 […]

नारायणपुर में सुरक्षा जवानों को बड़ी कामयाबी, बरामद किये नक्सलियों की डंप सामग्री

नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों द्वारा एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की डंप सामग्री बरामद की गई है। नारायणपुर पुलिस की जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और आईटीबीपी की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मडोड़ा से भोटोर के बीच सर्च ऑपरेशन संचालित किया गया। अभियान के दौरान ग्राम भोटोर के समीप जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई सामग्री का पता चला। सुरक्षा बलों द्वारा की गई तलाशी के दौरान विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर, कुछ आईईडी, बड़े ड्रम, राशन सामग्री तथा अन्य दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए गए। बरामद सामग्री को सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में लेकर […]

आईएलएस हॉस्पिटल्स रायपुर में बड़ी उपलब्धि, 8 महीने में 5 सफल किडनी ट्रांसप्लांट

  रायपुर। आईएलएस हॉस्पिटल्स, रायपुर ने चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल की है। अस्पताल की शुरुआत के सिर्फ आठ महीनों के भीतर पाँच किडनी प्रत्यारोपण (किडनी ट्रांसप्लांट) सफलतापूर्वक किए गए हैं। सभी मरीज और किडनी देने वाले परिजन पूरी तरह स्वस्थ हैं और प्रत्यारोपित किडनी सामान्य रूप से काम कर रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, ये सभी ट्रांसप्लांट लिविंग डोनर के माध्यम से किए गए, जिनमें मरीजों के करीबी पारिवारिक सदस्य जैसे पति-पत्नी और माता-पुत्र शामिल थे। गोपनीयता नियमों के तहत डोनर और मरीजों की पहचान उजागर नहीं की गई है। आधुनिक सुविधाओं से लैस है अस्पताल आईएलएस हॉस्पिटल्स, रायपुर में 4 बेड की विशेष रीनल ट्रांसप्लांट […]

कबीरपंथ का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव – मुख्यमंत्री साय

० संत समागम समारोह की राशि 50 लाख से बढाकर 75 लाख करने की घोषणा रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से विकसित प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को बहुत आगे ले जाना है और विकसित प्रदेश के रूप में खड़ा करना है। उन्होंने संत समागम समारोह दामाखेड़ा की राशि 50 लाख रूपये से बढाकर 75 लाख रूपये करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कल रविवार को कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित सतगुरु कबीर संत समागम समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पंथ श्री उदित मुनि नाम साहेब,पंथ श्री प्रकाश मुनि नाम […]

लोकसभा में राहुल का सरकार पर वार:कहा – ‘चीन हमारे सामने आ रहा था..तब कहां थी 56 इंच की छाती, राष्ट्रीय सुरक्षा अहम मुद्दा’

  दिल्ली। सोमवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा देखने को मिला। राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब का हवाला देते हुए कहा कि डोकलाम में चार चीनी टैंक भारत की सीमा में पहुंच गए थे। राहुल गांधी के दावे पर का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने जोरदार विरोध किया था। जिसके बाद सदन में काफी हंगामा देखने को मिला। राहुल गांधी के संबोधन के दौरान लोकसभा कई बार स्थगित करनी पड़ी। लगातार हो रहे हंगामे को देखते हुए चेयर पर आसीन सांसद जगदंबिका पाल ने सदन को मंगलवार तक […]