आज का पंचांग 27 अक्टूबर : आज कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

  राष्ट्रीय मिति कार्तिक 05, शक सम्वत् 1947, कार्तिक, शुक्ला, षष्ठी, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 10, जमादि उल्लावल 04, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 अक्टूबर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहूकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। षष्ठी तिथि अगले दिन सूर्योदय तक। मूल नक्ष. मध्याह्न 01 बजकर 27 मिनट तक उपरांत पूर्वाषा-सजय नक्षत्र का आरंभ। अतिगण्ड योग प्रातः 07 बजकर 26 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। कौलव करण सायं 07 बजकर 06 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात धनुः राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार – उचय सूर्य षष्ठी […]

राजधानी के VIP चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति के साथ हुई तोड़फोड़, पुलिस ने शुरू की जाँच

रायपुर। रायपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़फोड़ मामले में जाँच शुरू कर दी है। इस घटना से शहर में आक्रोश और तनाव का माहौल बन गया है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सदस्य VIP चौक पर जमा हो गए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। अचानक हुए इस विरोध से चौक पर जाम की स्थिति बन गई और आसपास का इलाका कुछ समय के लिए तनावग्रस्त रहा। तेलीबांधा थाना […]

मैट्स विवि में मानसिक स्वास्थ्य के विषय पर हुआ कार्यक्रम, वकताओं ने साझा किए विचार

रायपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मैटस विश्वविद्यालय, रायपुर के मनोविज्ञान विभाग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज के बीच मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाना एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एम. के. राउत, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी, तथा विशिष्ट अतिथि पुष्पेन्द्र मीणा, आईएएस एवं जीएसटी आयुक्त, छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे। दोनों विशिष्ट अतिथियों ने मानसिक स्वास्थ्य के विषय पर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए। एम. के. राउत ने अपने संबोधन में कहा कि “जब हम मानसिक रूप से अस्थिर या परेशान महसूस करें, तो किसी से बात […]

लूव्र म्यूजियम से चोरी मामले में मिली बड़ी सफलता, चोरों की तस्वीर वायरल; 2 संदिग्ध गिरफ्तार

इंटरनेशनल न्यूज़। फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थिति लूव्र संग्रहालय में कुछ दिन पहले हुई चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस लूव्र म्यूजियम से कीमती आभूषणों की चोरी के सिलसिले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, पुलिस द्वारा अभी गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान को उजागर नहीं किया गया है। लूव्र संग्रहालय में हुई चोरी मामले में पुलिस ने शनिवार रात एक संदिग्ध को पेरिस-चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे पर उस समय हिरासत में लिया गया, जब वह विदेश जाने के लिए विमान में सवार होने वाला था, जबकि दूसरे को कुछ ही देर बाद पेरिस से गिरफ्तार कर लिया गया। चोरों […]

कांकेर में 21 नक्सलियों ने किया सरेंडर ,8 पुरुष और 13 ,महिलाओं ने बड़ी मात्रा में हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

कांकेर। कांकेर में 18 हथियारों के साथ 21 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें कुएमारी एरिया कमेटी और किसकोड़ो एरिया कमेटी के नक्सली शामिल हैं। सरेंडर करने वालों में 13 महिला और 8 पुरुष नक्सली शामिल हैं। सरेंडर करने वालों में 4 DVCM, 9 ACM और 08 पार्टी सदस्य शामिल है। जिनके पास 03 एके-47 रायफलें, 4 SLR, 2 इंसास, 1 BGL समेत कई हथियार मिले है। इसके अतिरिक्त कामतेडा कैंप में 50 नक्सली BSF के पास मौजूद है। इस मामले में भी जल्द बड़ा खुलासा होने की बात कही जा रही है। सभी नक्सली अंतागढ़ क्षेत्र में सक्रिय थे। कुछ दिन पहले ही कामतेड़ा कैंप में 50 नक्सलियों ने […]

प्लास्टिक कचरे के बदले भोजन देने वाली अनोखी पहल ‘गार्बेज कैफे’ को देशभर में मिली पहचान

० प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में कहा – नगर निगम अंबिकापुर के प्लास्टिक मुक्त संकल्प से बदली शहर की तस्वीर ० ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के नवाचारों और माओवाद उन्मूलन के संकल्प का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात : मुख्यमंत्री श्री साय ० प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित इलाके में देशी श्वान की उपलब्धि का किया जिक्र – विस्फोटक का पता लगाकर की जवानों की सुरक्षा रायपुर। मन की बात’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नवाचारों और माओवाद उन्मूलन के संकल्प का उल्लेख होना प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंबिकापुर के ‘गार्बेज कैफे’ और भारतीय नस्ल के श्वानों की उपलब्धि […]

Dev Uthani Ekadashi : 01 या 02 नवंबर, कब है देवउठनी एकादशी? अभी नोट करें तिथि और शुभ मुहूर्त

  वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi 2025 Date) व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागृत होते हैं और चातुर्मास का समापन होता है। इसी दिन से शुभ और मांगलिक कामों की शुरुआत होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि देवउठनी एकादशी की डेट, शुभ मुहूर्त और पारण समय के बारे में। देवउठनी एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Dev Uthani Ekadashi 2025 Date and Shubh Muhurat) […]

आगरा एक्सप्रेस-वे पर 39 यात्रियों से भरी चलती डबल डेकर बस में लगी आग, धूं-धूं कर जली

  लखनऊ। आगरा एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से आ रही डबल डेकर बस के पिछले पहिए में रेवरी टोल प्लाजा से पहले आग लग गई। जिससे पूरी बस धू धू कर जल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़िया मौके पर पहुंच कर बस में लगी आग को बुझाया। तक बस जल चुकी थी। हालांकि बस में सवार 39 सवारी सुरक्षित रही। इंस्पेक्टर सतीश राठौर के मुताबिक एक डबल डेकर बस आगरा एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से आ रही थी ।टोल प्लाजा से करीब 500 मीटर पहले बस के पिछले पहिए में आग लग गई। जिसकी सूचना वहां पर चाय बेचने […]

Cyclone : : बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दाब,आज उठेगा चक्रवाती तूफान मोंथा, तीन दिन बना रहेगा खतरा

दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव अब तेजी से मजबूत होकर आगे बढ़ रहा है। अगले दो दिनों में यह चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का रूप ले लेगा। मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 26 अक्तूबर तक अति कम दबाव और 27 अक्तूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। इसके बाद यह 28 अक्तूबर को गंभीर चक्रवात के रूप में आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच, काकीनाडा के पास तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की […]

सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं हमारी सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री साय

  ० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय क्रिटिकॉन रायपुर-2025 कॉन्फ्रेंस में हुए शामिल रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे आज राजधानी के नवा रायपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित क्रिटिकल केयर पर आधारित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ‘क्रिटिकॉन रायपुर-2025’ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि क्रिटिकॉन रायपुर-2025 चिकित्सा विज्ञान, विशेषकर क्रिटिकल केयर के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता का मंच है। यह देश और विदेश के विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं को एक साथ लाकर इस क्षेत्र में नई दिशाएं तय करने का अवसर देता है। क्रिटिकल केयर मेडिसिन जीवन रक्षा की रीढ़ है, जो गंभीर […]