आज का पंचांग 30 जनवरी : आज शुक्र प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

  राष्ट्रीय मिति माघ 10, शक सम्वत् 1947, माघ -शुक्ल, द्वादशी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2082। सौर माघ मास प्रविष्टे 17, शब्बन 10, हिजरी 1447(मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 जनवरी 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। द्वादशी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 10 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। आर्द्रा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 28 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग सायं 04 बजकर 59 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। बालव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 10 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत […]

सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियमों पर लगाई रोक , अस्पष्ट और दुरुपयोग की संभावना वाला बताया

नई दिल्ली। देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता और भेदभाव समाप्त करने के उद्देश्य से लाए गए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के इक्विटी रेगुलेशन 2026 पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश श्री सूर्यकांत और न्यायमूर्ति श्री जॉयमाल्य बागची की पीठ ने स्पष्ट किया कि मामले की अगली सुनवाई तक वर्ष 2012 के पुराने नियम ही लागू रहेंगे। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इन नए नियमों पर गंभीर आपत्ति जताते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया ये नियम अस्पष्ट हैं और इनके दुरुपयोग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। कोर्ट की इस टिप्पणी से केंद्र सरकार और यूजीसी की […]

छत्तीसगढ़ में बजट सत्र 2026-27 23 फरवरी से, होंगी 15 बैठकें,अधिसूचना जारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की तारीख तय कर दी गई है. विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा और 20 मार्च तक चलेगा. इस सत्र के दौरान कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी. सत्र के पहले दिन, यानी 23 फरवरी को राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण होगा. राज्यपाल के संबोधन के साथ ही सदन की कार्यवाही की विधिवत शुरुआत होगी, जिसमें सरकार की आगामी योजनाओं और उपलब्धियों का खाका पेश किया जाएगा. बजट सत्र होने के नाते इस दौरान राज्य सरकार के वित्तीय लेखा-जोखा पर विस्तार से चर्चा होगी. इसके अलावा जनहित से जुड़े मुद्दों, नए विधेयकों और अनुपूरक बजट […]

दक्षिण बीजापुर में माओवादियों के साथ मुठभेड़, नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्च पर निकली थी डीआरजी टीम,दो माओवादी ढेर

बीजापुर. बीजापुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के बाद सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान गुरुवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ स्थल से अब तक दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मौके से एक एके-47 राइफल, 9 एमएम पिस्टल सहित अन्य हथियार एवं गोला-बारूद भी जब्त किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार को प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम को दक्षिण बस्तर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। इसी दौरान गुरुवार सुबह करीब 7 बजे से डीआरजी के जवानों और माओवादियों के […]

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 3 दिनों में 2-4 डिग्री तक तापमान गिरने की संभावना

रायपुर। देश के पहाड़ी राज्यों में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है,जिसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार, सरगुजा संभाग और उससे सटे जिलों में न्यूनतम तापमान अगले 3 दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। इसका मतलब यह है कि इन क्षेत्रों में रात और सुबह की ठंड कुछ बढ़ सकती है। वहीं, रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने का अनुमान है, यानी यहां रात और सुबह का […]

अजित पवार के बाद कौन संभालेगा एनसीपी को, पवार के निधन से महाराष्ट्र की राजनीति में पैदा हो गया है शून्य

  मुंबई। बारामती के पास हुए प्लेन क्रैश में उनकी मौत की पुष्टि हो चुकी है. ये हादसा ऐसे समय में हुआ है जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में दो गुटों के बीच एकीकरण की चर्चाएं चल रही थीं। कुल मिलाकर शरद पवार के कमजोर होने के बाद फिलहाल अजित पवार ही महाराष्ट्र में एनसीपी के चेहरा बनकर उभर चुके थे। ये बात उन्होंने् महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में साबित भी कर दिया,लेकिन अब वही सवाल है कि कौन पार्टी की कमान संभालेगा।क्या ये पार्टी वापस शरद पवार की ओर लौटेगी। अजित पवार को ‘दादा’ कहा जाता था, जो उनकी मजबूत छवि को दर्शाता है। वे एक मास लीडर थे, जो […]

कोलंबिया में उड़ान के कुछ मिनट बाद हुआ क्रैश, वेनेजुएला के पास पहाड़ियों में समाईं 15 जिंदगियां

इंटरनेशनल न्यूज़। कोलंबिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित नोर्टे दे सांतांदेर प्रांत के एक ग्रामीण इलाके में बुधवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 15 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। यह विमान सरकारी एयरलाइन साटेना का था। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले प्रशासन को बताया कि विमान क्यूरासिका नाम के इलाके में गिरा है। इसके बाद तुरंत एक रेस्क्यू टीम को भेजा गया ताकि यात्रियों की स्थिति का पता लगाया जा सके। लेकिन जब टीम मौके पर पहुंची, तो कोलंबिया के परिवहन मंत्रालय ने बताया कि इस हादसे में कोई भी यात्री या क्रू मेंबर जीवित […]

आज का राशिफल 29 जनवरी : मेष, मिथुन और सिंह राशि के लिए आज का दिन लाभदायक, बुध शुक्र की युति का मिलेगा फायदा

मेष राशि, तकनीकी काम में आज लाभ प्राप्त कर पाएंगे मेष राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन शुभ रहने वाला है, विशेष रूप से आज शाम का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से तीसरे और चौथे भाव में होने जा रहा है। ऐसे में आपको आज कार्यक्षेत्र में बड़े फैसले लेने होंगे। अगर आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपको आज किसी मित्र की मदद से भी फायदा होगा। आप विदेशी क्षेत्र और तकनीकी काम में भी आज लाभ प्राप्त कर पाएंगेो। आपके लिए आज पारिवारिक जीवन […]

आज का पंचांग 29 जनवरी : आज जया एकादशी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

  राष्ट्रीय मिति माघ 09, शक संवत 1947, माघ शुक्ल, एकादशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2082। सौर माघ मास प्रविष्टे 16, -रु39याव्बान 09, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 जनवरी 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से03 बजे तक। एकादशी तिथि अपराह्न 01 बजकर 56 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। रोहिणी नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 32 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। ऐन्द्र योग रात्रि 08 बजकर 28 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। वि-विजय करण अपराह्न 01 बजकर 56 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 06 बजकर 31 मिनट तक वृषभ उपरांत मिथुन राशि […]

आईपीएस प्रमोशंस पर बवाल, कवर्धा एसपी छवई ने सीएम साय को लिखा पत्र

  कवर्धा। हाल में हुए आईपीएस प्रमोशंस को लेकर कवर्धा एसपी तथा डीआईजी बनने का इंतज़ार कर रहे कवर्धा एसपी धर्मेंद्र सिंह छवई ने सीएम विष्णुदेव साय को सीधे चिट्ठी लिखकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनकी चिट्ठी कवर्धा मीडिया में लीक हुई और शाम तक रायपुर पहुंच गई है। कवर्धा में चल रही ख़बरों के अनुसार एसपी छवई ने पदोन्नति में भेदभाव का आरोप लगाया है। सीएम को लिखे पत्र में उन्होंने दावा किया है कि सभी नियमों और पात्रता के बावजूद उन्हें DIG पद से वंचित रखा गया, जबकि गंभीर आरोपों वाले कुछ आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया। उन्होंने गंभीर आरोपों वाले आईपीएस का […]