कोरबा में चलती ऑटो में लगी आग, सवार यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
कोरबा। कोरबा जिले के मड़वारानी पहाड़ पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चढ़ाई के दौरान चलती ऑटो में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही ऑटो में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी ने कूदकर अपनी जान बचाई। डीजल पाइप फटने से लगी आग ने कुछ ही पलों में पूरे वाहन को चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक अपने परिवार और अन्य यात्रियों को लेकर मड़वारानी पहाड़ की ओर जा रहा था। जैसे ही ऑटो पहाड़ी चढ़ाई पर पहुंची, अचानक डीजल पाइप […]



