रीएजेंट स्कैम में मोक्षित कॉर्प के शशांक चोपड़ा के बाद अब उसके जीजा समेत तीन गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉरपोरेशन में करीब 500 करोड़ रुपए के रीएजेंट खरीदी घोटाले में दो दिन पहले ईडी ने दुर्ग के मोक्षित कार्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार किया था और इसी केस में आज छत्तीसगढ़ के आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (eow) ने बड़ी कार्यवाही करते हुए शशांक के जीजा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्त्तार कर लिया है। इनमें अभिषेक कौशल, डायरेक्टर रिकॉर्डर्स एण्ड मेडिकेयर सिस्टम्स पंचकुला, राकेश जैन, प्रोप्राईटर शारदा इंडस्ट्रीज रायपुर तथा प्रिंस जैन, लाईजनर रिकॉर्डर्स एण्ड मेडिकेयर सिस्टम्स पंचकुला शामिल हैं। EOW ने इन सभी को 27 जनवरी तक रिमांड पर ले लिया है। दरअसल राज्य की आम जनता को निःशुल्क डायग्नोस्टिक जांच उपलब्ध कराने के […]

छत्तीसगढ़ को मिला देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार : उद्यानिकी एवं कृषि विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से किया गया सम्मानित

० बेंगलुरु में आयोजित 13वें नेशनल रिव्यू कांफ्रेंस में मिला पुरस्कार रायपुर। छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित किया गया है। उद्यानिकी एवं कृषि विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को बधाई दी है। यह पुरस्कार राज्य के किसानों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य सरकार की कृषि नीतियों की सफलता को दर्शाता है। यह पुरस्कार बेंगलुरु, कर्नाटक में 18-19 जनवरी 2026 को आयोजित 13वे नेशनल रिव्यू कांफ्रेंस में दिया गया। […]

आज का राशिफल 20 जनवरी : मेष, वृषभ और सिंह राशि के लिए आज मंगल और चंद्रमा की युति से बना है लाभ का संयोग, जानें अपना भविष्य़फल

  मेष राशि,आज वरिष्ठ सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा मेष राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन शुभ और मंगलकारी रहेगा। आप आज कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति पाएंगेो। नौकरी में आपको आज साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपके लिए आज अच्छी बात है कि आपको आज वरिष्ठ सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज विपरीतलिंगी साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप बिजली आधारित काम में आज लाभ प्राप्त कर पाएंगे। बड़े भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन आपका आज सुखद रहेगा। किसी जरूरी काम में आज आपको जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ के मामले में दिन आपका […]

आज का पंचांग 20 जनवरी : आज गुप्त नवरात्रि द्वितीया तिथि, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति पौष 30, शक संवत 1947, माघ शुक्ल, द्वितीया, मंगलवार, विक्रम संवत 2082। सौर माघ मास प्रविष्टे 07, रज्जब 30, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 जनवरी 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 04 बजकर 04 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। श्रवण नक्षत्र मध्याह्न 01 बजकर 03 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग रात्रि 08 बजकर 01 मिनट तक उपरांत व्यतिपात योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 02 बजकर 32 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 35 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि […]

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने राजिम कुंभ (कल्प) 2026 मेला को भव्य स्वरूप देने के लिए ली समीक्षा बैठक 

रायपुर (राजेन्द्र ठाकुर) . धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को राजिम के विश्राम गृह में राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में शरीक हुये। यहां बताना लाजिमी होगा की पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी के कार्यकाल में एवं इस राजिम मेले का रूप राजिम महोत्सव के रूप में छ.ग. शासन द्वारा स्वरूप देकर पूर्व पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धनेन्द्र साहू के कार्यकाल में सम्पन्न हुआ था, वह पूर्व मुख्यमंत्री डाॅक्टर रमन सिंह जो कि वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष है के पूर्व कार्यकाल में राजिम महोत्सव एवं राजिम कुंभ (कल्प) मेला के बतौर प्रारंभ हुआ था, उक्त प्रतिवर्ष होने […]

SECL की श्रद्धा महिला कल्याण मंडल ने दृष्टि बाधित बच्चों की हौसला अफजाई और बांटे फल और बिस्किट

बिलासपुर। महिला कल्याण समाज, SECL द्वारा ज्ञानदीप कन्या विद्यालय, दृष्टि बाधित में सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को , राशन सामग्री, फल, बिस्किट, तिल के लड्डू तथा दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं बांटी गई। यह सेवा कार्य श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सदस्यों ने कहा दृष्टि बाधित बच्चे भगवान की अनुपम कृति होते है, जिनमें विलक्षण प्रतिभा कूट-कूट कर भरी होती है। इन बच्चों की प्रतिभा को पास से जानने और अनुभव करने का सौभाग्य महिला कल्याण समाज की सभी पदाधिकारी को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गीत-संगीत, स्वरचित कविताएँ, वाद-विवाद आदि की […]

छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने की NMC भंग करने की मांग, चिकित्सा के गिरते हुए स्तर पर जताई चिंता

  रायपुर। देश में चिकित्सा शिक्षा के गिरते स्तर और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) की कार्यप्रणाली को लेकर विवाद गहरा गया है। छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर NMC को तत्काल भंग करने की मांग की है। सोसाइटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने NEET PG के कट-ऑफ को घटाकर माइनस 40 करने के निर्णय को चिकित्सा जगत के लिए एक ‘काला अध्याय’ बताया है।   राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में डॉ. सोलंकी ने कहा कि NMC का गठन चिकित्सा शिक्षा के मानकों को ऊपर उठाने के लिए किया गया था लेकिन इसके विपरीत आयोग ने योग्यता का उपहास उड़ाया है। पत्र में तर्क दिया गया है […]

गाजा पीस बोर्ड के लिए ट्रंप का भारत को न्योता,जानिए क्या है US का पूरा प्लान

  दिल्ली। अमेरिका ने भारत को गाजा बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का न्योता दिया है। यह बोर्ड अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा क्षेत्र में शांति लाना और इजरायल — हमास के बीच में चल रहे युद्ध को समाप्त करना है। इसका उद्देश्य इसका उद्देश्य, तबाह हो चुके गाजा में फिर से शासन की स्थापना करना, उसका पुननिर्माण करना और हमास का निरस्त्रीकरण शामिल है। वाइट हाउस ने इस “बोर्ड ऑफ पीस” को लेकर कहा है कि “ये एक मुख्य बोर्ड होगा, जिसकी अध्यक्षता खुद डोनाल्ड ट्रंप करेंगे। युद्ध से तबाह इलाके पर शासन के लिए टेक्नोक्रेट्स की एक फिलीस्तीनी कमेटी होगी और एक दूसरा एग्जीक्यूटिव बोर्ड होगा, […]

BJP President Election: राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नितिन नबीन का नामांकन पत्र जमा किया; कल होगा औपचारिक एलान

  दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पहले अपना समर्थन पत्र सौंपा। उन्होंने उम्मीदवार के प्रति समर्थन जताते हुए पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नामांकन पत्रों का एक सेट, इस चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर बनाए गए पार्टी नेता के लक्ष्मण को सौंपे। रिपोर्ट्स के मुताबिक नबीन के नामांकन का समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने किया है। राजनाथ सिंह और अमित शाह समेत कई दिग्गज रहे मौजूद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री […]

रायपुर साहित्य उत्सव–2026: छत्तीसगढ़ की साहित्यिक चेतना का राष्ट्रीय उत्सव,23 से 25 जनवरी तक नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में तीन दिवसीय भव्य आयोजन

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का भव्य आयोजन 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में किया जा रहा है। तीन दिवसीय यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और विचार विमर्श का एक सशक्त मंच बनेगा, जिसमें देश-प्रदेश के साहित्य प्रेमी, लेखक, विचारक और पाठक बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे। इस तीन दिवसीय साहित्य उत्सव में देश एवं प्रदेश के लगभग 120 ख्याति प्राप्त साहित्यकारों का आगमन होगा। आयोजन के दौरान कुल 42 साहित्यिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें समकालीन सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और बौद्धिक विषयों पर […]