रायपुर साहित्य उत्सव–2026: छत्तीसगढ़ की साहित्यिक चेतना का राष्ट्रीय उत्सव,23 से 25 जनवरी तक नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में तीन दिवसीय भव्य आयोजन

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का भव्य आयोजन 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में किया जा रहा है। तीन दिवसीय यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और विचार विमर्श का एक सशक्त मंच बनेगा, जिसमें देश-प्रदेश के साहित्य प्रेमी, लेखक, विचारक और पाठक बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे। इस तीन दिवसीय साहित्य उत्सव में देश एवं प्रदेश के लगभग 120 ख्याति प्राप्त साहित्यकारों का आगमन होगा। आयोजन के दौरान कुल 42 साहित्यिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें समकालीन सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और बौद्धिक विषयों पर […]

राज्यपाल डेका ने अमिताभ जैन को मुख्य सूचना आयुक्त उमेश अग्रवाल और शिरीष मिश्रा को राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन एवं राज्य सूचना आयुक्त उमेश कुमार अग्रवाल एवं डॉ. शिरीष चंद्र मिश्रा को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। मुख्य सचिव विकास शील ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई।   शपथ ग्रहण समारोह में राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण, आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, और अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायक पुरंदर मिश्रा, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर.प्रसन्ना, मुख्यमंत्री के सचिव सुबोध सिंह, राज्य शासन के विभिन्न विभागों के प्रमुख […]

वरिष्ठ साहित्यकार श्रीराम माहेश्वरी परमेश्वरीबाई खत्री साहित्य कला रत्न सम्मान से अलंकृत

  भोपाल । वरिष्ठ साहित्यकार श्रीराम माहेश्वरी को स्वर्गीय श्री परमेश्वरी बाई खत्री स्मृति साहित्य कला रत्न गद्य सम्मान से अलंकृत किया गया है। भोपाल स्थित मानस भवन के सभागार में अखिल भारतीय कला मंदिर संस्था द्वारा विगत दिवस संपन्न संस्था के 75 वें सम्मेलन में माहेश्वरी को उनकी कृति ‘ भक्ति सिद्धि और राम’ के लिए उन्हें इस सम्मान से अलंकृत किया गया है। अर्चना प्रकाशन न्यास भोपाल द्वारा प्रकाशित इस कृति में श्रीमद्भगवत गीता में भक्ति, मानस में भक्ति, श्रीमद्भागवत में भक्ति , पुराणों और ग्रंथों में वर्णित सिद्धियां तथा भगवान श्रीराम की लीलाओं की सरल शब्दों में व्याख्या की गई है। उल्लेखनीय है कि लेखक की यह […]

राज्यपाल डेका ने ‘एक पेड़ मां के नाम‘ काव्य संग्रह का किया विमोचन

  रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान से प्रेरित साझा काव्य संग्रह ‘एक पेड़ मां के नाम‘ का विमोचन आज लोकभवन में किया।इस काव्य संग्रह में देश भर के विभिन्न राज्यों के शिक्षकों, साहित्यकारों की रचनाओं को शामिल किया गया है जिसका संपादन शिक्षक सागर कुमार शर्मा ने किया है। इस अवसर पर श्री डेका ने कहा कि आज जब पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन और पारिस्थितिक असंतुलन की चुनौतियों से जूझ रहा है ऐसे में साहित्य का यह स्वरूप लोगांे को प्रेरित करता है कि वे प्रकृति से जुड़े, उसे समझें, और उसकी रक्षा करें। मां की तरह ही एक पेड़ भी हमें जीवन, छाया, ऑक्सीजन, फल, […]

Big News : नक्सलियों के प्लांटेड प्रेशर IED की जद में आया युवक , ब्लास्ट होने से मौत

  बीजापुर। जिले में नक्सलियों के प्लांटेड प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक निर्दोष ग्रामीण की मौत हो गई. वह लकड़ी लेने के लिए जंगल गया हुआ था. इसी दौरान प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गया. जोरदार धमाके में उसके दोनों पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक, 18 जनवरी को ग्राम कस्तुरीपाड में यह घटना हुई है. आयता कुहरामी कस्तुरीपाड के जंगल क्षेत्र की ओर गया हुआ था। इसी दौरान माओवादियों के पहले से बिछाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से ग्रामीण के दोनो पैर में […]

सीएम साय की अध्यक्षता में 21 जनवरी को होगी कैबिनेट की बैठक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में केबिनेट की बैठक 21 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।साय कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जायेंगे।  

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, जैश के तीन आतंकी फंसे; 8 जवान घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा में रविवार को सुरक्षाबलों और पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से हुई भारी गोलीबारी 8 जवान घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, दूसरी तरफ सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि रात भर रुकने के बाद, सुरक्षाबलों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में छिपे होने की संदेह पर सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया। यह ऑपरेशन रविवार को चतरू बेल्ट में मंदराल-सिंहपोरा के पास सोनार गांव में शुरू किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि घनी हरियाली और खड़ी ढलानों वाले मुश्किल इलाके […]

Spain Train Accident: दक्षिणी स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 20 की मौत-73 घायल

इंटरनेशनल न्यूज़। दक्षिणी स्पेन में दो तेज रफ्तार ट्रेनों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 73 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह दुर्घटना कॉर्डोबा प्रांत के आदमूज के पास हुई, जिसके चलते मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच रेल सेवाएं निलंबित कर दी गईं। जानकारी के मुताबिक मलागा से मैड्रिड जा रही एक ट्रेन पटरी से उतर गई और सामने से आ रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दोनों ट्रेनों में लगभग 500 यात्री सवार थे। स्पेनिश रेल ऑपरेटर एडीआईएफ ने बताया कि रविवार को दक्षिणी स्पेन में एक तेज रफ्तार ट्रेन पटरी […]

गोरखपुर से दिल्ली जा रही बस 15 फीट नीचे गिरकर पलटी, 55 यात्री थे सवार; 12 यात्री गंभीर रूप से घायल

  लखनऊ। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात करीब तीन बजे गोरखपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस अंडरपास के पास करीब 15 फीट नीचे जा गिरी और पलट गई। चीख पुकार सुनने के बाद के बीच हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहनों ने पुलिस को सूचना दी। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच भारी पुलिस बल ने राहत और बचाव शुरू किया। बस में करीब 55 यात्री सवार थे। हादसे में करीब 20 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी संगम कुमार स्वयं राहत और बचाव कार्य में लग रहे। घायलों का इलाज किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़वासियों को अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, कई जिलों में अभी और गिरेगा तापमान, शीतलहर का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान फिर 10 डिग्री से नीचे आ गया है। वहीं शनिवार रात से ही राजधानी में कड़ाके की पड़ रही है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में शीतलहर चलने अनुमान जताया है। मौसम विभाग के इस अलर्ट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि, अमूमन मकर संक्रांति के बाद तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। अब देखना होगा कि, तपमान में बढ़ोतरी कब से शुरू होगी। […]