गिद्ध संरक्षण में छत्तीसगढ़ की नई उड़ान : इंद्रावती टाइगर रिजर्व बना देश का मॉडल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के इंद्रावती टाइगर रिजर्व ने गिद्ध संरक्षण के क्षेत्र में देशभर के लिए एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। मध्य भारत के सबसे स्वच्छ नदी-वन पारिस्थितिकी तंत्रों में शामिल यह रिजर्व अब केवल बाघों और जंगली भैंसों का ही नहीं, बल्कि विलुप्तप्राय गिद्धों के संरक्षण का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है। गिद्ध पर्यावरण के ‘सफाईकर्मी’ हैं और इनके बिना बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार इंद्रावती के टाइगर रिजर्व क्षेत्र में गिद्धों सुरक्षित क्षेत्रों (Vulture Safe Zones) का निर्माण कर इनकी घटती आबादी को बचाना और बढ़ाना है, क्योंकि गिद्ध […]

छत्तीसगढ़ के शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए बनेंगे विश्राम गृह

० अस्पताल की दहलीज पर अब परिजनों को मिलेगा घर जैसा सुकून : छत्तीसगढ़ सरकार की एक संवेदनशील पहल ० चिकित्सा शिक्षा विभाग और सेवादान आरोग्य फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू रायपुर। जब कोई गंभीर बीमारी घर में दस्तक देती है, तो पूरा परिवार मानसिक और आर्थिक रूप से टूट जाता है। ऐसे वक्त में दूर-दराज के गांवों से शहर आने वाले गरीब परिवारों के लिए सबसे बड़ी चुनौती इलाज के साथ-साथ खुद के ठहरने की होती है। अक्सर मरीज तो वार्ड में इलाज करा रहा होता है, लेकिन उसके अपने लोग अस्पताल के गलियारों, ठंडी सीढ़ियों या खुले आसमान के नीचे रातें गुजारने को मजबूर होते हैं। इसी मानवीय […]

भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का भूमिपूजन वर्ष 2026 की शुभ शुरुआत: छत्तीसगढ़ की प्राचीन धरोहर को मिलेगी नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कबीरधाम ज़िले के भोरमदेव धाम में आयोजित कार्यक्रम में भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने नववर्ष 2026 की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नए वर्ष की शुरुआत ऐसे ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कार्य से होना छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना राज्य की प्राचीन धरोहर को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का प्रतीक है। कबीरधाम जिले के इस भोरमदेव धाम में महादेव शिव की आराधना, अतुलनीय प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एक साथ दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि केंद्र […]

आज का पंचांग 2 जनवरी : आज पौष शुक्ल चतुर्दशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

  राष्ट्रीय मिति पौष 12, शक संवत 1947, पौष, शुक्ल, चतुर्दशी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2082। सौर पौष मास प्रविष्टे 19, रज्जब 12, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 जनवरी 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। चतुर्दशी तिथि सायं 06 बजकर 54 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ। मृगशिरा नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 04 मिनट तक उपरांत आर्द्रा नक्षत्र का आरंभ।, शुक्ल योग दोपहर 01 बजकर 07 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। गर करण प्रातः 08 बजकर 08 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 09 बजकर 26 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन […]

आज का राशिफल 2 जनवरी : लक्ष्मी योग से आज मिल रहा वृषभ,मिथुन और तुला समेत कई राशियों को लाभ, जानें अपना भविष्यफल

  मेष राशि,कोई लाभदायक मौका मिल सकता है मेष राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। आपको आज नौकरी में कोई लाभदायक मौका मिलेगा। दोस्तों से आप सहयोग पाएंगे। बिजनेस और कारोबार में आज आपको कोई लाभदायक मौका मिल सकता है। भाई बहनों से आपको सहयोग मिेलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित काम में आपको फायदा होगा। लव लाइफ में आपको प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। संतान से संबंधित मामलों में आपको आज खुशी मिलेगी। आज भाग्य आपका 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है,आपको आज उपाय के तौर पर कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। वृषभ राशि,अच्छी खबर मिलेगी और […]

नववर्ष पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

  ० प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए की कामना रायपुर। नववर्ष के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की । उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक श्रीमती भावना बोहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

RAMP योजना के अंतर्गत जेएसपीएल, रायगढ़ में एसएमई उद्यमियों का दो दिवसीय एक्सपोज़र विज़िट संपन्न

रायपुर | राज्य के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एसएमई) की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को सुदृढ़ करने तथा उन्हें बड़े औद्योगिक संस्थानों से जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार की RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत जेएसपीएल (जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड), रायगढ़ में एसएमई उद्यमियों का दो दिवसीय एक्सपोज़र विज़िट सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह एक्सपोज़र विज़िट 29 से 30 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई, जिसमें इस्पात एवं लौह उद्योग से जुड़े चयनित एसएमई उद्यमियों ने भाग लिया। प्रतिभागी उद्यमी 28 दिसंबर 2025 को रायपुर से रवाना हुए। कार्यक्रम का आयोजन पॉजिटिव मंत्रा कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (CSIDC) के सहयोग […]

नए साल का संकल्प- समय की पाबंदी के साथ लक्ष्य पूर्ति, पॉवर कंपनी में 2026 के पहले दिन शुभकामना समारोह

  रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज प्रांगण में नववर्ष के पहले दिन शुभकामना समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रबंध निदेशक गण एसके कटियार, राजेश कुमार शुक्ला, भीमसिंह कंवर एवं निदेशक आरए पाठक ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पॉवर कंपनी के 25 वर्षों के सफर को रेखांकित करते हुए नए लक्ष्यों के निर्धारण और उन्हें प्राप्त करने के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करने कहा। उन्होंने नए साल पर समय की पाबंदी के साथ लक्ष्य पूरा करने का संकल्प लेने की बात कही। प्रबंध निदेशक (उत्पादन कंपनी) एसके कटियार ने कहा कि पॉवर कंपनी की उपलब्धियों ने तीनों कंपनी को नए आयाम की ओर पहुंचाया […]

फ्लैट स्टील उत्पादों पर सेफगार्ड ड्यूटी, आईएसए प्रेसिडेंट नवीन जिन्दल ने किया स्वागत

रायपुर। फ्लैट स्टील उत्पादों पर ‘सेफगार्ड ड्यूटी’ लगाना सरकार का एक सोच-समझकर लिया गया संतुलित कदम है। इसका उद्देश्य घरेलू स्टील बाज़ार को स्थिर रखना है, ताकि उपभोक्ताओं और देश की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को स्टील की लगातार और भरोसेमंद आपूर्ति मिलती रहे। आज जब दुनिया का स्टील उद्योग कमजोर मांग और अतिरिक्त उत्पादन की समस्या से जूझ रहा है, तब भारत का स्टील सेक्टर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। यह प्रगति बढ़ती घरेलू मांग और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर में हो रहे निरंतर निवेश का परिणाम है। लेकिन इसी बढ़ती मांग को देखते हुए चीन, जापान, कोरिया और वियतनाम जैसे देशों से […]

मुख्यमंत्री साय के निर्देशानुसार क्रेडा ने रेस्को मोड से आवासीय सोसाईटियों में सौर संयंत्रों का स्थापना कार्य किया प्रारंभ

० रायपुर के कचना स्थित सिटी ऑफ ड्रीम्स आवासीय सोसाईटी में 150 किलोवाट के ऑन ग्रिड सोलर पॉवर प्लांट का स्थापना कार्य प्रगतिरत् रायपुर। भारत में वर्ष 2030 तक 500 गीगा वॉट क्षमता के अक्षय ऊर्जा के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहल के तहत् छत्तीसगढ़ राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के निर्देशानुसार आवासीय सोसाईटियों को नेट जीरो करने की दिशा में कार्य प्रारंभ की गई है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा), के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राजेश सिंह राणा (आई.ए.एस.) द्वारा रेस्को मोड सौर ऊर्जा के माध्यम से आवासीय सोसाईटियों में विद्युतीकरण हेतु एक […]