मयाली में एटीवी राइडिंग, स्पीड बोटिंग, कायकिंग व क्रिकेट के साथ इको-टूरिज़्म का अनूठा उत्सव

जशपुरनगर। नया साल 2026 के पावन अवसर पर जशपुर वनमण्डल द्वारा मयाली नेचर कैम्प में पर्यटकों के लिए रोमांचक एडवेंचर एवं इको-टूरिज़्म गतिविधियों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन वन विभाग द्वारा वन प्रबंधन समितियों के सहयोग से किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यटकों को सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल तथा प्रकृति के बीच यादगार अनुभव प्रदान करना है। घने वनों, शांत जलाशय और हरियाली से आच्छादित मयाली नेचर कैम्प में इस नववर्ष पर साहसिक गतिविधियों की विशेष श्रृंखला तैयार की गई है। यहाँ आने वाले पर्यटक स्पीड बोटिंग, कायकिंग, एटीवी राइडिंग तथा क्रिकेट जैसी रोमांचक गतिविधियों का आनंद उठा सकेंगे। इन सभी गतिविधियों के लिए नाममात्र शुल्क मात्र […]

आज का राशिफल 4 जनवरी : मेष, कर्क और धनु राशि के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक, शुभ योग का मिलेगा फायदा

मेष राशि,सुख साधनों का आनंद लेंगे मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहे्गा। आप आज सुख साधनों का आनंद लेंगे। दिन के पहले भाग में आप आज आलस महसूस करेंगे। लेकिन दिन के दूसरे भाग में आपको आज अपने जरूरी काम को निपटाना होगा। पड़ोसियों और मित्रों से आपको आज सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपको आज प्रेमी के साथ डेट पर जाने का मौका मिलेगा। आप आज किसी सामाजिक काम में भी भाग लेंगे और आपको मान सम्मान मिलेगा। घरेलू जरूरतों पर भी धन खर्च होगा। आप आज वाहन और सेहत पर धन खर्च कर सकते हैं, हड्डियों से संबंधित समस्या हो सकती है। मेष […]

आज का पंचांग 4 जनवरी : आज माघ कृष्ण प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

राष्ट्रीय मिति पौष 15, शक संवत 1947, माघ कृष्ण, प्रतिपदा, रविवार, विक्रम संवत 2082। सौर पौष मास प्रविष्टे 21, रज्जब 14, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 04 जनवरी 2026 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल 04 बजकर 30 मिनट तक से 06 बजे तक। प्रतिपदा तिथि दिन के 12 बजकर 30 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 11 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग अर्धरात्रोपरान्त 01 बजकर 47 मिनट तक उपरांत विषकुंभ योग का आरंभ। कौलव करण मध्याह्न 12 बजकर 30 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा 09 बजकर 43 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि […]

कही-सुनी (04JAN-26) : छत्तीसगढ़ में कहां है पुलिस का इकबाल ?

रवि भोई की कलम से छत्तीसगढ़ के तमनार में उपद्रवियों ने महिला टीआई और सिपाही के साथ जिस तरह शर्मनाक हरकत की, उससे लगता है राज्य में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। तमनार जिला मुख्यालय रायगढ़ से ज्यादा दूर नहीं है ,जब उपद्रवी हरकत कर रहे थे और अनियंत्रित हो रहे थे तो रायगढ़ से तत्काल अतिरिक्त फ़ोर्स क्यों नहीं भेजा गया और स्थिति को नियंत्रित क्यों नहीं किया गया। पुलिस के साथ अत्याचार होगा, तो आम नागरिक का क्या हाल होगा, यह सोचनीय विषय है। छत्तीसगढ़ में पुलिस वाले लोगों के गुस्से का शिकार बन रहे हैं, तो इसके पीछे के कारणों का भी अध्ययन करना चाहिए। […]

यूसीमास में होगा गणितीय धमाल,छात्र 8 मिनट में 200 प्रश्न हल करके जीतेंगे राज्य स्तरीय मेंटल एंड एरिथमेटिक प्रतियोगिता

रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य एवं नागपुर क्षेत्र के लिए यूसीमास की मास्टर फ्रैंचाइजी अबैकस टैलेंट एलएलपी द्वारा 12वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय यूसीमास अबैकस एवं मेंटल एरिथमेटिक प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 4 जनवरी 2026 को किया जा रहा है। प्रतियोगिता तथा पुरस्कार वितरण समारोह दोनों ही महर्षि वाल्मीकि उत्सव मंडप, श्री राम मंदिर, वीआईपी चौक, रायपुर में आयोजित होंगे। गौरतलब है कि अबैकस बच्चों के मस्तिष्क विकास के लिए एक विशेष उपकरण है। आयोजकों के मुताबिक छत्तीसगढ़ से 5-13 वर्ष आयु वर्ग के लगभग एक हजार स्कूली विद्यार्थी इस विशाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। शहर में इस तरह की यह सबसे बड़ी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता को विजुअल, लिसनिंग तथा फ्लैश प्रतियोगिताओं में विभाजित […]

दुख की घड़ी में क्रेडा परिवार बना संबल: स्व. प्रहलाद सिंह ठाकुर के परिजनों को क्रेडा की आर्थिक सहायता

० सीईओ आईएएस राजेश सिंह राणा के निर्देश पर 50 हजार रुपये की मदद जगदलपुर। बस्तर जिले में क्रेडा के ज़ोनल कार्यालय जगदलपुर के अंतर्गत रुचि की अभिव्यक्ति के तहत कार्यरत सेवाकर्ता इकाइयों में से एक क्लस्टर टेक्निशियन स्वर्गीय प्रहलाद सिंह ठाकुर का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो जाने से पूरे क्रेडा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (आईएएस) राजेश सिंह राणा ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए तत्काल पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीईओ श्री राणा के निर्देश पर जोनल प्रभारी श्री संकेत द्विवेदी स्व. ठाकुर के निवास स्थान […]

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता : सीएम साय ने कहा – बस्तर में शांति, विश्वास और विकास का स्थायी सूर्योदय सुनिश्चित

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विश्वास, विकास और सुरक्षा ही बस्तर की नई दिशा है, जहाँ अब हिंसा नहीं, शांति ही एकमात्र विकल्प बन चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर रेंज के बीजापुर और सुकमा जिलों में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान में निर्णायक सफलता प्राप्त हुई है, जिसमें 14 माओवादियों को न्यूट्रलाइज़ किया गया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति, सतत दबाव और मजबूत जमीनी पकड़ के कारण माओवादी नेटवर्क तेजी से कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर अब विकास, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसरों के साथ आगे बढ़ रहा […]

मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की सौजन्य मुलाकात, ‘बस्तर पंडुम 2026’ में किया आमंत्रित

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘बस्तर पंडुम 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति को बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं एवं लोक जीवन से अवगत कराते हुए कहा कि बस्तर पंडुम राज्य की जनजातीय विरासत के संरक्षण, संवर्धन और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह आयोजन तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसका अंतिम चरण फरवरी 2026 में बस्तर में संपन्न होगा। इस अवसर […]

जेल से निकलकर चैतन्य बघेल ने किया भावुक पोस्ट, जेल में बिताए 168 दिनों में किया आत्ममंथन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे ने जमानत मिलने के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक और विचारोत्तेजक ट्वीट साझा किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने जेल में बिताए 168 दिनों को आत्ममंथन, अध्ययन और माटी की सेवा की चेतना से जोड़ते हुए इसे अपने जीवन का निर्णायक दौर बताया है। उन्होंने लिखा कि 18 जुलाई 2025, उनका 38वां जन्मदिन उनके जीवन का सबसे खास दिन बन गया, क्योंकि इसी दिन से उनका वह सफर शुरू हुआ जिसने उन्हें राजनीति, राजनीतिक षड्यंत्रों और सत्ता के असली चेहरे से रूबरू कराया। पिता के मुख्यमंत्री रहने के बावजूद खुद को राजनीति से दूर रखने वाले व्यक्ति को इन 168 […]

नए साल की शुरुआत में लाल आतंक को लगा झटका, पीएलजीए कमांडर बारसे देवा ने किया सरेंडर

सुकमा। नए साल की शुरुआत होते ही लाल आतंक को बड़ा झटका लगा है। शीर्ष नक्सली हिड़मा के करीबी और पीएलजीए कमांडर बारसे देवा ने आज शनिवार, 3 दिसंबर 2026 को तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। नक्सली कमांडर बारसे देवा के सरेंडर के बाद की सबसे पहली तस्वीर सामने आई है। तेलंगाना पुलिस जल्द ही देवा के सरेंडर की आधिकारिक घोषणा करने वाली है। आपको बता दें कि कल पीएलजीए कमांडर बारसे देवा के सरेंडर करने की सूचना मिली थी। बताया गया था कि आज वह तेलंगाना के डीजीपी के सामने हैदराबाद में आत्मसमर्पण करेंगे। बारसे देवा पर 50 लाख रुपये से अधिक का इनाम घोषित था। वह […]