जल्द ही बस्तर दौरे के लिए छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बस्तर पंडुम में करेंगी शिरकत

बस्तर। बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, कला, लोकपरंपराओं और विरासत के संरक्षण व संवर्धन के उद्देश्य से ‘बस्तर पंडुम’ का आयोजन इस साल भी किया जा रहा है। कार्यक्रम 10 जनवरी से 5 फरवरी तक प्रस्तावित है।बस्तर पंडुम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृहमंत्री अमित शाह भी शिरकत करेंगे। वहीं एक दिन पहले 2 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा में बस्तर पंडुम का लोगो और थीम गीत लॉन्च किया है। दरअसल, बस्तर पंडुम 2026 का आयोजन 10 जनवरी 2026 से 5 फरवरी 2026 तक तीन चरणों में प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत बस्तर संभाग में 10 से 20 जनवरी तक जनपद स्तरीय कार्यक्रम, 24 से 29 जनवरी तक जिला […]

Breaking : सुकमा में मुठभेड़ में कोन्टा एरिया कमांडर सचिन मंगडू को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

सुकमा। जिले में बारसे देवा के सरेंडर के बाद जवानों ने लाल आतंक पर बड़ा प्रहार किया है। कोन्टा, किस्टाराम के जंगलों में जारी मुठभेड़ में DRG के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान कोन्टा एरिया कमांडर सचिन मंगडू सहित 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में ASP आकाश राव गिरपूंजे की हत्या में शामिल सभी नक्सली कमांडरों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। इस पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग सुकमा के SP किरण चव्हाण कर रहे हैं। नक्सली कमांडर बारसे देवा के सरेंडर के बाद, बीजापुर और सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में भी बड़ी सफलता मिली […]

Naxal Encounter : सुकमा-बीजापुर में मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर, कई घंटों तक हुई गोलीबारी

रायपुर। इस साल के सबसे बड़े ‘नक्सल विरोधी’ ऑपरेशनों में से एक में सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर इलाके के सुकमा और बीजापुर जिलों में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 14 से ज्यादा माओवादियों को मार गिराया। सुकमा जिले के किस्ताराम इलाके के घने जंगलों में मुख्य मुठभेड़ हुई, जहां सुरक्षाकर्मियों की जॉइंट टीमें इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों तरफ से कई घंटों तक जबरदस्त गोलीबारी हुई। सुकमा और बीजापुर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ में कई माओवादी मारे गए। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, सुकमा और बीजापुर में मरने वालों की संख्या […]

कड़ाके की ठंड के बीच छत्तीसगढ़ में चक्रवात के असर से बारिश की संभावना

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रायपुर समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों में सुबह से कोहरा छाने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने के साथ-साथ तापमान में कमी आने की संभावना जताई हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास सक्रिय है। यह समुद्र तल से करीब 3.1 किमी ऊपर ऊपरी हवा के चक्रवात के रूप में बना हुआ है, जिसके साथ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में द्रोणिका भी जुड़ी हुई है। इसी सिस्टम के चलते प्रदेश के कुछ इलाकों के मौसम में […]

छत्तीसगढ़ में जानलेवा हुई ठंड, अंबिकापुर में बुजुर्ग की ठंड से हुई मौत

रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे के दौरान रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। वहीं, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और कोहरा छाने की संभावना भी है। उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में बने साइक्लोन सर्कुलेशन के असर से छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 29.8°C जगदलपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 08.4°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया। इस बीच, अंबिकापुर से लगे श्रीगढ़ में नए साल की रात एक बुजुर्ग की ठंड से मौत हो गई। […]

CG Transfer : IPS मनोज खेलारी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के नए SP नियुक्त,आदेश जारी

  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। राज्य सरकार ने IPS अधिकारी मनोज खेलरी को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया है। नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है और वह आगामी आदेश तक अपने नए पद पर कार्यभार संभालेंगे। IPS मनोज खेलरी पहले अन्य जिले में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत थे और उनकी प्रशासनिक और पुलिसिंग में दक्षता के लिए उन्हें पहचाना जाता है। राज्य सरकार ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस नियुक्ति को महत्व दिया है। मनोज खेलरी की नियुक्ति को लेकर जिले के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने स्वागत किया। जिले में जनता और सुरक्षा बलों के बीच बेहतर […]

रेरा का सख्त रुख: स्वीकृत ले-आउट से विचलन पर “वॉलफोर्ट एलेन्सिया” प्रोजेक्ट के प्रमोटर पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने रायपुर स्थित “वॉलफोर्ट एलेन्सिया” परियोजना के प्रमोटर के विरुद्ध कड़ा कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 के अंतर्गत 10 लाख रुपये का आर्थिक दंड अधिरोपित किया है। प्रकरण की सुनवाई के दौरान यह पाया गया कि परियोजना में विकास कार्य नगर तथा ग्राम निवेश विभाग (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग– T&CP) द्वारा स्वीकृत ले-आउट के अनुरूप नहीं किया गया। स्वीकृत ले-आउट से हटकर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निर्माण किया गया, जो रेरा अधिनियम की धारा 14(1) का स्पष्ट उल्लंघन है। उक्त धारा के अनुसार, किसी भी रियल एस्टेट परियोजना का विकास सक्षम प्राधिकरणों द्वारा अनुमोदित रेखांकन, ले-आउट […]

आज का राशिफल 3 जनवरी : वृषभ,कर्क और कन्या राशि के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक, मिल रहा चतुर्ग्रही योग से कई गुना लाभ

मेष राशि,मनोरंजक पलों का आनंद ले पाएंगे मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन आर्थिक मामलो में लाभदायक रहेगा। आज आपकी राशि से तीसरे भाव में बना गजकेसरी योग आपको अप्रत्याशित लाभ दिला सकता है। आप आज काम के साथ ही साथ मनोरंजक पलों का भी आनंद ले पाएंगे। कोई पुराना मित्र या परिचित आपकी मदद कर सकता है। सेहत के मामले में आपको अपको अपना ध्यान रखना चाहिए। भाइयों से आपको आज सहयोग मिलेगा। घुटनों और पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। आज मेष राशि के जातको को 86 प्रतिशत तक भाग्य का साथ मिल रहा है, आपको उपाय के तौर पर आज बजरंगबाण का […]

आज का पंचांग 3 जनवरी : आज पौष पूर्णिमा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति पौष 14, शक संवत 1947, पौष, शुक्ल, पूर्णिमा, शनिवार, विक्रम संवत 2082। सौर पौष मास प्रविष्टे 20, रज्जब 13, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 जनवरी 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। पूर्णिमा तिथि अपराह्न 03 बजकर 33 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। आद्र्रा नक्षत्र सायं 05 बजकर 28 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। ब्रह्म योग प्रातः 09 बजकर 05 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ। बव करण अपराह्न 03 बजकर 33 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मिथुन रा-िरु39या पर संचार करेगा। आज के व्रत […]

गारे पालमा सेक्टर-01 के विरोध में नाकेबंदी के दौरान जिंदल कर्मियों पर जानलेवा हमला

  ० सीएचपी में आगजनी, सुरक्षा प्रहरियों के लायसेंसी बंदूकें, माइनिंग सर्वे उपकरण, लैपटाॅप और अन्य कीमती सामग्रियों की लूट  तमनार।गारे पालमा सेक्टर- 01 को लेकर आयोजित लोकसुनवाई के विरोध में प्रभावित 14 ग्रामों के किसानों द्वारा 12 दिसम्बर से सीएचपी चैक लिबरा में चल रहे विरोध के दौरान आयोजित आर्थिक नाकेबंदी के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौच, धक्का मुक्की एवं मारपीट करने के पश्चात् उपद्रवियों द्वारा सीएचपी कार्यालय का मुख्य द्वार तोडकर सीएचपी कार्यालय को पेट्रोल बम फेंककर आग के हवाले कर दिया गया। वहीं जिंदल पावर लिमिटेड तमनार के सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट कर, उन […]