रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ा हादसा, रिकॉर्ड सेल रूम की छत गिरी, अहम फाइलें धूल में दबीं

  रायपुर। रायपुर में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के कलेक्ट्रेट परिसर के एंग्लो रिकॉर्ड सेल के रूम की छत अचानक गिर गई। हालांकि जिस जगह की छत गिरी है वहां उस समय कोई कर्मचारी नहीं था। इस कमरे में कई महत्वपूर्ण फाइलें रखी हुई थीं। छत की छज्जा गिरने से फाइलें मलबे और धूल में दब गईं हैं। फिलहाल, प्रशासन ने कमरे को सील कर दिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। छुट्टी का दिन होने के कारण कमरे में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। जिस कारण से बड़ा हादसा टल गया। वर्किंग डे पर इस कक्ष में अपना […]

राजधानी के थिनर और पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

रायपुर। राजधानी रायपुर के भनपुरी स्थित बग्गा मशीनरी की थिनर और पेंट फैक्ट्री में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई है। अचानक आग की लपटे उठने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई हैं। यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।   फैक्ट्री में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। इस आगजनी की घटना में अब तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही […]

कांकेर में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, मिली बड़ी सफलता

कांकेर। कांकेर में रविवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ कांकेर और गरियाबंद जिलों की सीमा पर स्थित एक वनक्षेत्र में हुई, जहां सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम सुबह नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में कांकेर और गरियाबंद से राज्य पुलिस की एक इकाई, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान शामिल थे।अधिकारी ने बताया कि अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक तीन नक्सलियों के शव और तीन हथियार बरामद किए गए हैं।उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों में माओवादियों […]

दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई,7 तस्करों को किया गिरफ्तार

दुर्ग।दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हेरोइन तस्करी करने वाले 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध नशे का कारोबार करने वालों में खलबली मच गई है। पुलिस की टीम सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले की पुलिस ने इससे पहले 8 हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया था और इनके पास से 246 ग्राम हेरोइन जब्त की थी। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस लगातार हेरोइन तस्करों की जानकारी जुटा रही थी। वहीं, पहले गिरफ्तार किए गए मुख्य […]

CG Breaking : राजधानी के इस इलाके से एक और नक्सली को एसआईए ने किया गिरफ्तार, सोने के बिस्किट और नगदी भी बरामद

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक और नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि, एसआईए ने नक्सली रामा किचाम को भाठागांव इलाके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए नक्सली के पास से सोने के बिस्किट और नगदी रकम भी बरामद की गई है। हालांकि, अभी तक नक्सली के गिरफ्तार होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चार दिन पहले पकडे गए थे नक्सली दंपति बता दें कि, चार दिनों पहले भी एसआईए (SIA) ने रायपुर के चंगोराभाठा इलाके से नक्सली दंपति को गिरफ्तार किया था। एसआईए (SIA) ने राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभांठा से […]

करूर में एक्टर विजय की रैली में भगदड़ में अब तक 39 लोगों की मौत,जानिए पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने हादसे पर क्या कहा

करूर। तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने विजय की रैली में भगदड़ मचने से अब तक 39 लोगों की मौत हुई है.हादसे पर तमिलनाडु के सीएम एम.के. स्टालिन ने बयान जारी किया है, जिसके मुताबिक़ मरने वालों में आठ बच्चे और 16 महिलाएं भी हैं.सीएम एम.के. स्टालिन की ओर से जारी बयान में मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये के मुआवज़े का एलान भी किया गया है. वहीं एक्टर विजय ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर पोस्ट करके इस घटना के लिए बेहद दुख जताया है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वह गहरी पीड़ा में हैं. इस घटना की जांच के लिए रिटायर्ड हाई कोर्ट जस्टिस […]

कही-सुनी (28 SEPT-25) : क्या 1994 बैच के आईपीएस पूर्णकालिक डीजीपी बनेंगे ?

रवि भोई की कलम से छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति का मसला महीनों से लंबित है। यूपीएससी से पैनल आने के चार महीने बाद भी पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति नहीं हो सकी है। 1992 बैच के आईपीएस अरुणदेव गौतम चार फ़रवरी 2025 से एक्टिंग डीजीपी बने हुए हैं। यूपीएससी ने पैनल में पूर्णकालिक डीजीपी के लिए अरुणदेव गौतम और 1992 बैच के हिमांशु गुप्ता का नाम भेजा। 1992 बैच के पवनदेव और 1994 के जीपी सिंह का नाम पैनल में नहीं रखा। यही विवाद का विषय बन गया, फिर वरिष्ठता क्रम में हिमांशु गुप्ता इनसे कनिष्ठ हैं। छत्तीसगढ़ कैडर में 1994 बैच के आईपीएस शिवराम प्रसाद कल्लूरी भी हैं, […]

आज का राशिफल 28 सितंबर : भद्र राजयोग का शुभ संयोग,मिथुन कन्या और तुला राशि के लिए बना रहा है शुभ लाभ का संयोग,भाग्य देगा साथ

मेष राशि,भाग्य उदित होगा लाभ मिलेगा आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपको परिश्रम का प्रतिफल मिलेगा। भाग्य धीरे-धीरे उदय हो रहा है और बढ़ती आर्थिक परेशानियों से भी आपको मुक्ति मिलेगी। आपको फैमिली बिजनस मे आज सफलता मिलेगी। आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का भी है, लेकिन आपको कोशिश करते रहना होगा। कामकाज के सिलसिले में आज आप यात्रा भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेम बना रहेगा। अपने लिए खरीदारी भी कर सकते हैं। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें। ​वृषभ राशि, मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेंगे वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, किसी […]

आज का पंचांग 28 सितंबर : आज नवरात्र का छठा दिन, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति आश्विन 06, शक संवत 1947, आश्विन, शुक्ल, षष्ठी, रविवार, विक्रम संवत 2082। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 13, रवि उस्सानी 05, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। षष्ठी तिथि अपराह्न 02 बजकर 27 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। ज्येष्ठा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 55 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग रात्रि 12 बजकर 32 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। तैतिल करण दोपहर 02 बजकर 27 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 03 बजकर 55 मिनट तक वृश्चिक उपरांत […]

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एसईसीएल द्वारा किया गया 100 सफाई मित्रों का सम्मान

  बिलासपुर। केंद्रीय कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय में आज “स्वच्छता ही सेवा – 2025” अभियान के अंतर्गत सफाई मित्र सम्मान समारोह का आयोजन एसईसीएल मुख्यालय स्थित आडिटोरियम में निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास के मुख्य आतिथ्य, महाप्रबंधक (सिविल) भानु सिंह, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन-प्रशासन/जनसंपर्क/राजभाषा) मनीष श्रीवास्तव, विभीन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों- कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि निदेशक (मानव संसाधन) एसईसीएल बिरंची दास ने कहा “सफाई मित्र हमारे कार्यस्थल और समाज की असली ताकत हैं। स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाने में उनका योगदान अतुलनीय है। हमें संकल्प लेना होगा कि हम सिंगल यूज़ […]