मुख्यमंत्री खुद बने ग्राहक : घरेलू सामान की शॉपिंग कर उठाया जीएसटी दरों में कटौती का लिया लाभ

० मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे मार्ट,ग्राहकों से की मुलाकात,ग्राहक बोले जीएसटी रिफॉर्म्स, बचत क्रांति ० जीएसटी बचत उत्सव को लेकर जनभावनाओं से रूबरू होने “के मार्ट” पहुंचे मुख्यमंत्री ० मंथली बजट में आई कमी, कम कीमत में लिया ज्यादा सामान, जीएसटी कटौती नहीं यह “बचत क्रांति” है, मोदी जी ही ले सकते हैं ऐसा साहसिक निर्णय – लोगों ने मुख्यमंत्री को दी ऐसी प्रतिक्रिया रायपुर। राजधानी रायपुर के सरोना स्थित शुभम “के मार्ट” में रोजमर्रा की ज़रूरत का सामान खरीद रहे लोग उस समय सुखद आश्चर्य से भर उठे, जब उन्होंने देखा कि जीएसटी बचत का लाभ उन्हें मिल रहा है या नहीं उसे देखने स्वयं प्रदेश के मुखिया आए है। […]

राज्यपाल रमेन डेका ने लखपति दीदियों के हुनर को सराहा,लखपति दीदियों के स्टॉल का किया अवलोकन, आजीविका से जुड़े कार्यों की सराहना

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को कबीरधाम प्रवास के दौरान ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर भोरमदेव मंदिर प्रांगण में जिले की लखपति दीदियों से मुलाकात की। राज्यपाल ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्व-सहायता समूहों के स्टॉल का अवलोकन किया और महिलाओं द्वारा किए जा रहे आजीविका आधारित कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने महिलाओं की सफलता की कहानियों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके नवाचारों तथा जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों की सराहना की। राज्यपाल डेका ने ढोलबज्जा की सुखिया बैगा से मुलाकात कर उनके समूह मां लक्ष्मी स्व-सहायता समूह द्वारा बाँस से निर्मित टोकरी, सपा एवं सजावटी […]

CG Breaking आबकारी घोटाला : चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिला झटका, अग्रिम जमानत याचिका हुई ख़ारिज, EOW कभी भी कर सकती है गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से फिर बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने चैतन्य की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। चैतन्य ने EOW की गिरफ्तारी की आशंका को लेकर अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी, जिसे जस्टिस अरविंद वर्मा की सिंगल बेंच ने सुनवाई के बाद याचिका खारिज कर दी। अब ईओडब्ल्यू (EOW) चैतन्य को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है।   ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन पर 18 जुलाई को भिलाई निवास से धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत गिरफ्तार किया था। शराब घोटाले की […]

बिटिया जन्मोत्सव में 101 बेटियों के माता पिता व 9 विशिष्ट महिलाओं का सम्मान करेगी नव सृजन मंच

० केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने कार्यक्रम स्थल पर लगेंगे हेल्प डेस्क रायपुर। शारदीय नवरात्रि के पवन अवसर पर आदि शक्ति की आराधना के साथ सामाजिक संस्था नवसृजन मंच द्वारा बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बिटिया जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है संस्था द्वारा यह आयोजन पिछले 10 वर्षों से लगातार किया जा रहा है. दिनांक 25 सितम्बर को वृंदावन हाल, सिविल लाइन में सम्पन्न होने वाले बिटिया जन्मोत्सव के आयोजन में 101 ऐसी बेटियों का सम्मान किया जाएगा जो 6 माह के अंदर जन्मी है बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने बेटियों के माता पिता को सम्मान […]

राज्यपाल डेका ने भोरमदेव मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना

  रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका ने आज कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं जनआस्था के प्रमुख केंद्र बाबा भोरमदेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की। प्राचीन स्थापत्य एवं अद्भुत कलात्मक सौंदर्य के लिए विख्यात भोरमदेव मंदिर में राज्यपाल ने रुद्राभिषेक एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोरमदेव की आराधना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि और उत्तरोत्तर प्रगति की मंगल कामना की। राज्यपाल श्री डेका ने इस अवसर पर भोरमदेव मंदिर परिसर की गरिमामयी आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर न केवल जिले और प्रदेश की आस्था का केंद्र है, बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से भी इसकी विशेष पहचान है। भोरमदेव मंदिर आगमन पर राज्यपाल का आत्मीय […]

MATS विश्वविद्यालय में सेबी ने किया विशेष विशेषज्ञ व्याख्यान सत्र का आयोजन

  रायपुर। MATS विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज द्वारा भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के सहयोग से एक विशेष विशेषज्ञ व्याख्यान सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सेबी के अनुभवी प्रशिक्षक अभिषेक शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अपने ज्ञानवर्धक संबोधन में श्री शर्मा ने वित्तीय साक्षरता, निवेशक जागरूकता और सूचित निवेश निर्णयों के महत्व पर प्रकाश डाला। यह सत्र डॉ. उमेश गुप्ता, डीन, स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें विभाग के सभी संकाय सदस्य और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।यह आयोजन एक ऐसा संवादात्मक मंच सिद्ध हुआ जिसने शैक्षणिक जगत और वित्तीय विनियमन के बीच की ज्ञान की दूरी […]

भारतीय बास्केटबॉल टीम ने जीता एशिया कप 2025 के विजेता का खिताब,अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्या रंगारी का जगह-जगह सम्मान

० कलेक्टर ने शॉल भेंट की, मिठाई खिलाकर किया स्वागत एवं सम्मान रायपुर। अंडर 16 वूमेंस एशिया कप 2025 का आयोजन मलेशिया में 13 से 19 सितम्बर 2025 तक आयोजित किया गया। इस टीम में छत्तीसगढ़ केे महासमुंद जिले की बिटिया दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी शामिल रहीं। भारतीय टीम ने शानदार खेल जारी रखा और बेहतर प्रदर्शन कर अपनी टीम को एशिया कप 2025 में स्वर्ण पदक दिलाया। एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के विजेता बनने पर प्रदेश व जिले में खुशी की लहर देखी गई। दिव्या रंगारी के महासमुंद पहुंचते ही आमजनों ने जगह-जगह पर स्वागत व सम्मान किया वहीं कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह […]

प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के साथ कदमताल करते हुए छत्तीसगढ़ विकसित भारत का हिस्सा बनेगा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट : स्वास्थ्य, वेलनेस और पर्यटन निवेश का नया युग ० मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट कार्यक्रम में हुए शामिल ० छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट में 3,119 करोड़ का निवेश प्रस्ताव, 7000 से अधिक रोजगार के अवसर होंगे सृजित ० निवेश अनुकूल नई औद्योगिक नीति से छत्तीसगढ़ बन रहा है निवेशकों का पसंदीदा डेस्टिनेशन ० पिछले 10 महीने में प्रदेश सरकार को मिला लगभग 7 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव ० पर्यटन के लिए प्रदेश में अधोसंरचनाओं का तेजी से हो रहा विकास ० हॉस्पिटैलिटी और हेल्थ सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट का आयोजन रायपुर। छत्तीसगढ़ अब केवल कोर सेक्टर तक सीमित नहीं […]

महिला ने ऑनलाइन जहर मंगाकर की आत्महत्या, सुसाइड की पीछे की वजह की जांच कर रही पुलिस

अंबिकापुर। अंबिकापुर में युवा ठेकेदार की पत्नी ने अज्ञात कारणों से जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली है। आपको बता दे कि पूरे मामले में हैरान करने वाली बात तो यह है कि महिला ने ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से जहर मंगाकर इसका सेवन किया है। फिलहाल पूरे मामले में परिजनों की सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। दरअसल अंबिकापुर के युवा ठेकेदार चुन्नू उर्फ सुधाकर सिंह की पत्नी निशा सिंह ने अज्ञात कारणों से जहर का सेवन किया है और उसके परिजनों ने प्रारंभिक जांच में पाया कि महिला ने ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से जहर मंगाकर इसका सेवन किया था। फिलहाल […]

Breaking : 71 नक्सलियों ने किया पुलिस के सामने आत्मसमर्पण, 30 पर था 64 लाख का इनाम

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ की पुलिस और सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में आज बड़ी सफलता मिली है। सरकार की तरफ से की जा रही आत्मसमर्पण की अपील का असर देखें को मिला है। बताया जा रहा है कि, दंतेवाड़ा में एक साथ 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से 30 माओवादियों पर ही कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सभी नक्सलियों पर पुलिस पार्टी पर हमला करने, साजिश रचने, हत्या, लूट और अपहरण जैसे गंभीर वारदातों में शामिल रहने के आरोप है। बताया गया है कि सभी नक्सलियों ने पुलिस के बढ़ते दबाव और सरकार के आकर्षक पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर हिंसा का रास्ता छोड़ा है। सभी […]